सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi EWS 2026-27 Result Declared, Check DG and CWSN Lottery Allocation Here

Delhi EWS Result 2026: दिल्ली ईडबल्यूएस का परिणाम घोषित; ईडब्ल्यूएस, डीजी-सीडब्ल्यूएसएन का रिजल्ट यहां देखें

एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला Published by: Shahin Praveen Updated Tue, 07 Apr 2026 10:03 AM IST
विज्ञापन
सार

DoE EWS Result 2026-27: दिल्ली शिक्षा निदेशालय ने ईडब्ल्यूएस, डीजी और सीडब्ल्यूएसएन कैटेगरी के लिए 2026-27 का प्रवेश ड्रॉ रिजल्ट घोषित कर दिया है। अभ्यर्थी अब पर जाकर अपनी आवंटन स्थिति आसानी से चेक कर सकते हैं।

Delhi EWS 2026-27 Result Declared, Check DG and CWSN Lottery Allocation Here
(प्रतीकात्मक तस्वीर) - फोटो : Freepik
विज्ञापन

विस्तार

Delhi EWS 2026-27 Result OUT: दिल्ली के शिक्षा निदेशालय (DoE) ने आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग (EWS), वंचित समूह (DG) और विशेष आवश्यकता वाले बच्चों (CWSN) के लिए प्रवेश प्रक्रिया 2026-27 के तहत परिणाम घोषित कर दिए हैं। 

Trending Videos


पहले कम्प्यूटरीकृत लॉटरी ड्रॉ का आयोजन 6 अप्रैल को सुबह 10 बजे किया गया, जो अभ्यर्थी प्री-स्कूल, केजी और कक्षा 1 में प्रवेश के लिए आवेदन किए थे, वे अब आधिकारिक पोर्टल edudel.nic.in पर जाकर अपनी आवंटन स्थिति की जांच कर सकते हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

क्षेत्रीय टीमों द्वारा दस्तावेज जांच

दस्तावेजों की जांच क्षेत्रीय टीमों द्वारा की जाएगी। 15 जिलों में जिला उप शिक्षा निदेशकों की निगरानी में कुल 29 टीमें बनाई गई हैं। हर टीम में एक क्षेत्रीय उप शिक्षा निदेशक, एक अनुभाग अधिकारी या बराबर का अधिकारी और दो डेटा एंट्री ऑपरेटर होंगे। इन टीमों को RTE कानून और दस्तावेज जांच की प्रक्रिया का प्रशिक्षण दिया जा रहा है।


सत्यापन केवल आवेदकों द्वारा ऑनलाइन आवेदन फॉर्म में दी गई जानकारी और अपलोड किए गए दस्तावेजों के आधार पर किया जाएगा। दस्तावेज जांच के लिए जिला कार्यालयों में हेल्प डेस्क/सिंगल विंडो सुविधा भी उपलब्ध होगी।

नोट करें तिथियां

आयोजन दिनांक/अवधि
पहली कम्प्यूटरीकृत लॉटरी 6 अप्रैल, 2026 (सुबह 10:00 बजे)
क्षेत्रीय अधिकारियों द्वारा दस्तावेजों की जांच 9 अप्रैल से 22 अप्रैल, 2026 तक
जिन उम्मीदवारों ने अपनी जानकारी साझा नहीं की है, उनके लिए यह अंतिम अवसर 23 अप्रैल से 28 अप्रैल, 2026 तक
विसंगतियों की स्थिति में दस्तावेज प्रस्तुत करना 9 अप्रैल से 2 मई, 2026 तक
डीडीई (जोन) द्वारा तर्कसंगत आदेश जारी करना 4 मई से 6 मई, 2026 तक
डीएएमसी के समक्ष अपीलें दाखिल करना 7 मई से 12 मई, 2026 तक
डीएएमसी द्वारा अपीलों का निपटारा 13 मई से 16 मई, 2026 तक
अनुशंसित उम्मीदवारों का आवंटित विद्यालयों में प्रवेश 9 अप्रैल से 20 मई, 2026 तक
दूसरी कम्प्यूटरीकृत लॉटरी आपको बाद में सूचित किया जाएगा

9 से 22 अप्रैल के बीच होगा दस्तावेज सत्यापन

क्षेत्रीय अधिकारियों द्वारा दस्तावेज सत्यापन 9 अप्रैल से 22 अप्रैल, 2026 तक किया जाएगा। जो उम्मीदवार इस दौरान उपस्थित नहीं हो पाएंगे, उन्हें 23 अप्रैल से 28 अप्रैल, 2026 के बीच अंतिम मौका दिया जाएगा। यदि दस्तावेजों में कोई कमी या गलती पाई जाती है, तो उम्मीदवार 2 मई, 2026 तक सही दस्तावेज जमा कर सकते हैं।

इसके बाद, क्षेत्रीय अधिकारी 4 से 6 मई, 2026 के बीच अपने निर्णय (तर्कसंगत आदेश) जारी करेंगे। उम्मीदवार 7 से 12 मई, 2026 तक जिला प्रवेश निगरानी समिति (DAMC) के सामने अपील कर सकते हैं और इन अपीलों पर अंतिम फैसला 16 मई, 2026 तक दे दिया जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें शिक्षा समाचार आदि से संबंधित ब्रेकिंग अपडेट।

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed