NSSNET Admit Card: नवयुग स्कूल सरोजिनी नगर प्रवेश परीक्षा के लिए एडमिट कार्ड जारी, 10 अप्रैल को होगा एग्जाम
NSSNET Admit Card 2026 OUT: नवयुग स्कूल सरोजिनी नगर प्रवेश परीक्षा-2026 के लिए एडमिट कार्ड जारी कर दिए गए हैं। परीक्षा 10 अप्रैल को आयोजित होगी। उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट से अपना एडमिट कार्ड डाउनलोड कर सकते हैं।
विस्तार
NSSNET Admit Card 2026: राष्ट्रीय परीक्षा एजेंसी (NTA) ने नवयुग स्कूल सरोजिनी नगर प्रवेश परीक्षा (NSSNET)-2026 के लिए प्रवेश पत्र जारी कर दिए हैं। परीक्षा में शामिल होने वाले विद्यार्थी आधिकारिक वेबसाइट exams.nta.nic.in/nssnet पर जाकर अपने आवेदन संख्या और पासवर्ड/जन्मतिथि का उपयोग कर अपना एडमिट कार्ड डाउनलोड कर सकते हैं।
एडमिट कार्ड में परीक्षा केंद्र, समय और महत्वपूर्ण निर्देश दिए गए होते हैं, जिसे परीक्षा में शामिल होने के लिए साथ लेकर जाना अनिवार्य है।
परीक्षा की तारीख और समय
राष्ट्रीय परीक्षा एजेंसी (NTA) नवयुग स्कूल सरोजिनी नगर प्रवेश परीक्षा (NSSNET) 2026 का आयोजन 10 अप्रैल 2026 (शुक्रवार) को सुबह 11:00 बजे से दोपहर 1:30 बजे तक दिल्ली के विभिन्न परीक्षा केंद्रों पर किया जाएगा। सभी उम्मीदवारों को समय पर अपने परीक्षा केंद्र पहुंचने की सलाह दी जाती है।
कैसे डाउनलोड करें एडमिट कार्ड
उम्मीदवार एनटीए की आधिकारिक वेबसाइट exams.nta.nic.in/nssnet पर जाकर अपना आवेदन नंबर और पासवर्ड डालकर अपना एडमिट कार्ड डाउनलोड कर सकते हैं। एडमिट कार्ड डाक से नहीं भेजा जाएगा, इसलिए सभी उम्मीदवारों को इसे ऑनलाइन ही डाउनलोड करना होगा।
इन बातों का रखें खास ख्याल
एडमिट कार्ड केवल अस्थायी रूप से जारी किया गया है और इसका मतलब यह नहीं कि उम्मीदवार की पात्रता पूरी तरह से स्वीकार कर ली गई है। उम्मीदवारों को अपने एडमिट कार्ड को बदलने या किसी तरह से नुकसान पहुंचाने से बचाना चाहिए। इसके अलावा, एडमिट कार्ड की एक प्रति सुरक्षित रखें और भविष्य में उपयोग के लिए इसे अच्छी स्थिति में रखें।
अगर उम्मीदवार को एडमिट कार्ड डाउनलोड करने में कोई दिक्कत हो या उसमें दी गई जानकारी में कोई गलती लगे, तो वे एनटीए हेल्पलाइन नंबर 011 40759000 या 011 69227700 पर कॉल कर सकते हैं। इसके अलावा, वे nssnet@nta.ac.in पर ईमेल भी भेज सकते हैं।
उम्मीदवारों को यह भी सलाह दी जाती है कि परीक्षा से जुड़ी ताजा जानकारी के लिए नियमित रूप से एनटीए की वेबसाइट nta.ac.in या exams.nta.nic.in/nssnet चेक करते रहें।