सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Education ›   UP Board Result 2026 Soon: Check Class 10th 12th Result Date, Steps to Download Scorecard Online Easily

UP Board 10th, 12th Result 2026: कब जारी होगा यूपी बोर्ड का रिजल्ट, कैसे करें चेक? यहां मिलेगी पूरी जानकारी

एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला Published by: Akash Kumar Updated Sun, 05 Apr 2026 11:54 AM IST
विज्ञापन
सार

UP Board Result 2026: यूपी बोर्ड 10वीं-12वीं रिजल्ट 2026 जल्द जारी हो सकता है, संभावना अप्रैल अंत या मई शुरुआत की है। 52 लाख छात्र इंतजार में हैं। 34,637 छात्रों का रिजल्ट प्रैक्टिकल अंक अपलोड न होने से अटका है। बिना किसी परेशानी के रिजल्ट देखने के लिए छात्र अमर उजाला की वेबसाइट पर पंजीकरण कर सकते हैं।

10वीं के छात्र यहां पंजीकरण करें...
12वीं के छात्र यहां पंजीकरण करें...

 

UP Board Result 2026 Soon: Check Class 10th 12th Result Date, Steps to Download Scorecard Online Easily
यूपी बोर्ड (UPMSP UP Board) - फोटो : आधिकारिक एक्स हैंडल यूपी बोर्ड (@upboardpryj)
विज्ञापन

विस्तार

UP Board Result 2026: उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा परिषद (UPMSP) द्वारा आयोजित हाईस्कूल और इंटरमीडिएट परीक्षाओं में शामिल हुए लाखों विद्यार्थियों को परिणामों का इंतजार है। वर्ष 2026 की बोर्ड परीक्षाओं का रिजल्ट जल्द ही घोषित किया जा सकता है। इस बार करीब 52 लाख से अधिक छात्र-छात्राएं अपने नतीजों का इंतजार कर रहे हैं। अनुमान है कि परिणाम अप्रैल के अंतिम सप्ताह या मई के शुरुआती दिनों में जारी हो सकते हैं, हालांकि बोर्ड की ओर से अभी तक आधिकारिक तारीख की पुष्टि नहीं की गई है।

Trending Videos

हजारों छात्रों का रिजल्ट अटकने की स्थिति

यूपी बोर्ड ने उन स्कूलों को अंतिम चेतावनी दी है जिन्होंने अभी तक कक्षा 12 के छात्रों के प्रैक्टिकल अंक पोर्टल पर अपलोड नहीं किए हैं। जानकारी के मुताबिक, प्रदेश के 652 विद्यालयों की लापरवाही के चलते लगभग 34,637 छात्रों का परिणाम प्रभावित हो सकता है। बोर्ड ने स्पष्ट कर दिया है कि यदि तय समय सीमा के भीतर अंक अपलोड नहीं किए गए, तो संबंधित विद्यार्थियों को असफल घोषित किया जा सकता है।

विज्ञापन
विज्ञापन

6 और 7 अप्रैल तक अंतिम मौका

छात्रों के हित को ध्यान में रखते हुए बोर्ड ने अपनी आधिकारिक वेबसाइट को 6 और 7 अप्रैल 2026 के लिए दोबारा सक्रिय करने का निर्णय लिया है। इस दौरान इंटरनल एग्जामिनर बचे हुए अंक अपलोड कर सकते हैं। सभी स्कूलों को निर्देश दिए गए हैं कि वे समय रहते पोर्टल पर जाकर आवश्यक जानकारी भर दें, ताकि परिणाम घोषित करने में किसी प्रकार की बाधा न आए।

मार्कशीट में इन बातों की जरूर जांच करें

रिजल्ट देखने के बाद छात्र अपनी मार्कशीट में दी गई जानकारी को ध्यान से जांच लें। खासतौर पर निम्न विवरण सही होना चाहिए:

  • छात्र का नाम और माता-पिता का नाम
  • रोल नंबर और रजिस्ट्रेशन नंबर
  • विषयवार अंक और कुल अंक
  • पास/फेल की स्थिति और ग्रेड


यदि किसी भी प्रकार की गलती नजर आती है, तो तुरंत अपने स्कूल प्रशासन या संबंधित बोर्ड कार्यालय से संपर्क करना चाहिए।

वेबसाइट स्लो होने पर क्या करें?

रिजल्ट जारी होने के समय वेबसाइट पर भारी ट्रैफिक के कारण परेशानी हो सकती है। ऐसे में छात्र वैकल्पिक माध्यमों का उपयोग कर सकते हैं। विद्यार्थियों को अमर उजाला की वेबसाइट पर ही अपना रिजल्ट देखने और डिजिटल मार्कशीट डाउनलोड करने की सुविधा मिलेगी।

कहां और कैसे देख सकते हैं रिजल्ट?

यूपी बोर्ड के नतीजे अमर उजाला की वेबसाइट पर भी उपलब्ध होंगे। छात्र रोल नंबर के जरिए अपना परिणाम देख सकते हैं।

  • सबसे पहले अमर उजाला की आधिकारिक वेबसाइट amarujala.com पर जाएं।
  • होमपेज पर यूपी बोर्ड रिजल्ट वाले विकल्प पर क्लिक करें।
  • अब ‘UP Board 10th Result 2026’ या ‘UP Board 12th Result 2026’ में से संबंधित लिंक पर क्लिक करें।
  • अब अपना रोल नंबर और स्कूल कोड दर्ज करें।
  • सबमिट करते ही आपका रिजल्ट स्क्रीन पर दिखाई देगा।
  • भविष्य के उपयोग के लिए मार्कशीट डाउनलोड कर लें या प्रिंट निकाल लें।
विज्ञापन
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें शिक्षा समाचार आदि से संबंधित ब्रेकिंग अपडेट।

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed