सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Education ›   PSEB PSTET 2025 Final Answer Key Released for Paper 1 and 2, Check Download Details

PSTET: पंजाब शिक्षक पात्रता परीक्षा की उत्तरकुंजी हुई जारी, यहां से करें डाउनलोड; जानें अपने संभावित अंक

एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला Published by: Shahin Praveen Updated Mon, 06 Apr 2026 01:05 PM IST
विज्ञापन
सार

PSEB PSTET Final Answer Key OUT: पंजाब स्कूल शिक्षा बोर्ड ने पीएसटीईटी परीक्षा की फाइनल आंसर-की जारी कर दी है। उम्मीदवार अब आधिकारिक वेबसाइट से इसे डाउनलोड कर अपने संभावित अंकों का अनुमान लगा सकते हैं।

PSEB PSTET 2025 Final Answer Key Released for Paper 1 and 2, Check Download Details
Exam - फोटो : Adobe Stock
विज्ञापन

विस्तार

PSEB PSTET 2025 Final Answer Key: पंजाब स्कूल शिक्षा बोर्ड (PSEB) ने पंजाब राज्य शिक्षक पात्रता परीक्षा (PSTET) 2025 की फाइनल आंसर-की जारी कर दी है। यह आंसर-की पेपर 1 (प्राथमिक स्तर) और पेपर 2 (उच्च प्राथमिक स्तर) के सभी प्रश्न पत्रों के लिए उपलब्ध है, जिसे उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट pstet2025.org पर जाकर चेक कर सकते हैं।

Trending Videos


उम्मीदवारों को आंसर-की डाउनलोड करने के लिए किसी भी लॉगिन डिटेल की जरूरत नहीं होगी। प्रोविजनल आंसर-की पर मिली आपत्तियों की समीक्षा के बाद फाइनल आंसर-की जारी की गई है, जिसमें सभी 150 प्रश्नों के सही उत्तर शामिल हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

मार्किंग स्कीम  

उम्मीदवार जारी की गई उत्तर कुंजी की मदद से अपने संभावित अंकों का अनुमान लगा सकते हैं। पीएसटीईटी की मार्किंग स्कीम के अनुसार, हर सही उत्तर के लिए 1 अंक दिया जाता है और इसमें नेगेटिव मार्किंग नहीं होती है, यानी गलत जवाब पर कोई अंक नहीं कटेगा।

पंजाब बोर्ड ने पीएसटीईटी 2025 परीक्षा का आयोजन 15 मार्च 2026 को किया था। यह परीक्षा पंजाब में कक्षा 1 से 8 तक पढ़ाने के इच्छुक उम्मीदवारों की पात्रता तय करने के लिए आयोजित की जाती है।

कितने अंक वाले होंगे पास?

पीएसटीईटी परिणाम 2026 जल्द जारी होने की संभावना है। इस परीक्षा में पास होने के लिए सामान्य और ईडब्ल्यूएस वर्ग के उम्मीदवारों को कम से कम 60% (150 में से 90 अंक) और ओबीसी, एससी, एसटी वर्ग के उम्मीदवारों को 55% (150 में से 82 अंक) लाना जरूरी होगा। परीक्षा पास करने के बाद उम्मीदवार तय समय-सीमा के भीतर कुछ जरूरी सुधार के लिए अपनी रिक्वेस्ट helpdesk@pstet2025.org पर ईमेल के जरिए भेज सकते हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें शिक्षा समाचार आदि से संबंधित ब्रेकिंग अपडेट।

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed