{"_id":"69d357bd2215664a3503ac39","slug":"iit-delhi-launches-7-month-ai-leadership-program-check-eligibility-and-how-to-apply-2026-04-06","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"IIT Delhi: आईआईटी दिल्ली में सात महीने का एआई लीडरशिप प्रोग्राम लॉन्च, जानें कौन कर सकता है आवेदन","category":{"title":"Education","title_hn":"शिक्षा","slug":"education"}}
IIT Delhi: आईआईटी दिल्ली में सात महीने का एआई लीडरशिप प्रोग्राम लॉन्च, जानें कौन कर सकता है आवेदन
जॉब्स डेस्क, अमर उजाला
Published by: Shahin Praveen
Updated Mon, 06 Apr 2026 12:20 PM IST
विज्ञापन
सार
IIT Delhi AI Leadership Program: आईआईटी दिल्ली ने 7 महीने का एआई लीडरशिप प्रोग्राम शुरू किया है। इस कोर्स के जरिए उम्मीदवार आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस और टेक्नोलॉजी से जुड़ी जरूरी स्किल्स सीख सकते हैं और निर्धारित योग्यता रखने वाले उम्मीदवार इसमें आवेदन कर सकते हैं।
IIT Delhi
- फोटो : IIT Official
विज्ञापन
विस्तार
IIT Delhi: भारतीय प्रौद्योगिकी संस्थान दिल्ली (IIT Delhi) ने टेक्नोलॉजी और AI लीडरशिप के एडवांस्ड प्रोग्राम के तीसरे बैच के लिए आवेदन शुरू कर दिए हैं। यह एक 7 महीने का ऑनलाइन कोर्स है, जिसमें लोगों को आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI), डिजिटल बदलाव और टेक्नोलॉजी से जुड़ी बिजनेस स्किल्स सिखाई जाएंगी।
Trending Videos
यह कोर्स संस्थान के सतत शिक्षा कार्यक्रम (CEP) के तहत कराया जाएगा। इसकी शुरुआत 4 जुलाई 2026 से होगी, जबकि आवेदन करने की आखिरी तारीख 17 जून 2026 है। यह पूरा प्रोग्राम 6 फरवरी 2027 तक चलेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
कौन कर सकता है आवेदन?
इस कोर्स के लिए वही उम्मीदवार आवेदन कर सकते हैं जिन्होंने किसी मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय से ग्रेजुएशन (10+2+3) किया हो। इसके अलावा जिनके पास 10+2+3 के बाद डिप्लोमा है, वे भी आवेदन के लिए पात्र हैं। कार्यक्रम की कुल फीस 1,74,000 रुपये है, जिसमें 18% जीएसटी शामिल है।
इस प्रोग्राम में क्या सीखेंगे
- व्यवसाय के लिए AI और ML का प्रबंधन
- डिजिटल परिवर्तन और रणनीतिक योजना का प्रबंधन
- AI और डिजिटल दुनिया में संगठनात्मक नेतृत्व
- प्रोजेक्ट लीडरशिप और IT प्रोजेक्ट मैनेजमेंट
- साइबर सुरक्षा और सूचना सुरक्षा
- नई डिजिटल तकनीकें और बिजनेस मॉडल
- कैपस्टोन प्रोजेक्ट - नई तकनीकों का मूल्यांकन
यह प्रोग्राम पूरी तरह ऑनलाइन होगा। इसमें हर शनिवार शाम 5:30 बजे से रात 9:00 बजे तक लाइव क्लास होगी, जिससे नौकरी करने वाले लोग भी आसानी से जुड़ सकेंगे। इस कोर्स में पढ़ाई के साथ-साथ ऐसे स्किल्स सिखाए जाएंगे जो असल जिंदगी में काम आएं, खासकर AI से जुड़ी लीडरशिप पर ध्यान दिया जाएगा।
साथ ही, इसमें शामिल होने वाले लोगों को IIT दिल्ली कैंपस में 2 दिन के प्रोग्राम में जाने का मौका भी मिलेगा, जहां वे टीचर्स और दूसरे स्टूडेंट्स से सीधे मिलकर सीख सकेंगे।
ऐसे करें आवेदन
- सबसे पहले आधिकारिक वेबसाइट पर जाएं।
- होमपेज पर दिए गए AI लीडरशिप प्रोग्राम के लिंक पर क्लिक करें।
- अब "Apply Now" या रजिस्ट्रेशन लिंक पर क्लिक करें।
- अपना नाम, ईमेल और अन्य जरूरी जानकारी भरकर रजिस्ट्रेशन करें।
- इसके बाद लॉगिन करके आवेदन फॉर्म पूरा भरें।
- आवश्यक दस्तावेज अपलोड करें और फीस जमा करें।
- अंत में फॉर्म सबमिट करें और उसका प्रिंटआउट सुरक्षित रख लें।