सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Education ›   Maharashtra RTE Admission Lottery Result Released, Here’s How to Download the List

RTE Maharashtra Result 2026: महाराष्ट्र आरटीई एडमिशन लॉटरी का रिजल्ट जारी, फटाफट इस लिंक से करें चेक

जॉब्स डेस्क, अमर उजाला Published by: Shahin Praveen Updated Mon, 06 Apr 2026 03:07 PM IST
विज्ञापन
सार

RTE Maharashtra Result 2026: महाराष्ट्र आरटीई एडमिशन लॉटरी का रिजल्ट आज जारी कर दिया गया है। अभ्यर्थी नीचे दिए गए लिंक से अपना रिजल्ट आसानी से चेक कर सकते हैं।

Maharashtra RTE Admission Lottery Result Released, Here’s How to Download the List
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : Adobe Stock
विज्ञापन

विस्तार

RTE Maharashtra Result 2026 OUT: महाराष्ट्र स्कूल शिक्षा विभाग की ओर से राइट टू एजुकेशन (RTE Admission 2026-27) प्रवेश लॉटरी का रिजल्ट आज सुबह 11 बजे ऑनलाइन माध्यम से घोषित कर दिया गया है। इस लॉटरी के माध्यम से निजी स्कूलों में 25% आरटीई कोटे के तहत 2,89,609 आवेदकों को सीटें आवंटित की गई हैं।

Trending Videos


जिन छात्रों को आरटीई के तहत स्कूलों में सीटें अलॉट की गई हैं, उन्हें निर्धारित तिथियों में स्कूल जाकर अपने डॉक्यूमेंट्स की जांच करवा कर एडमिशन लेना होगा। साथ ही, एडमिशन और नाम की जानकारी SMS के माध्यम से भी उपलब्ध कराई जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

 
दोपहर 12 बजे तक लॉटरी प्रक्रिया पूरी हो चुकी थी और अभिभावक आधिकारिक पोर्टल पर परिणाम घोषित होने का इंतजार कर रहे थे। अधिकारियों ने ऑनलाइन स्ट्रीमिंग लिंक के माध्यम से ड्रॉ की लाइव ट्रैकिंग शुरू की थी, जिससे आवेदक वास्तविक समय में प्रक्रिया को देख और फॉलो कर सकते थे।

क्या है महाराष्ट्र आरटीई एडमिशन?

महाराष्ट्र के स्कूलों में शिक्षा का अधिकार (RTE) के तहत 25% सीटें आरक्षित होती हैं। इस योजना के लिए योग्य माता-पिता अपने बच्चों को दाखिला दिलवाने के लिए तय समय पर आवेदन (फॉर्म) भर सकते हैं।

यह योजना अनिवार्य शिक्षा का अधिकार अधिनियम, 2009 की धारा 12(सी)(1) के तहत आती है। इसका मुख्य उद्देश्य कमजोर पृष्ठभूमि के बच्चों के लिए समान शैक्षिक अवसर सुनिश्चित करना है, ताकि उन्हें अन्य बच्चों के बराबर शिक्षा का लाभ मिल सके।

ऐसे देखें रिजल्ट

  • सबसे पहले आधिकारिक पोर्टल पर student.maharashtra.gov.in/adm_portal/users/login जाएं।
  • पोर्टल पर अपनी मांगी गई डिटेल्स दर्ज करके लॉग इन करें।
  • लॉगिन के बाद अलॉटमेंट लिस्ट खुलेगी।
  • यहां से आप अपने बच्चे का रिजल्ट चेक और लिस्ट डाउनलोड कर सकते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें शिक्षा समाचार आदि से संबंधित ब्रेकिंग अपडेट।

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed