सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Education ›   Students Can Apply for Bihar Intermediate Special and Compartmental Exams 2026 Till April 6 Online

BSEB 12th Special Exam: इंटर विशेष और कम्पार्टमेंटल परीक्षा के लिए बढ़ी आवेदन तिथि, अब इस तारीख तक भरें फॉर्म

एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला Published by: Shahin Praveen Updated Sat, 04 Apr 2026 06:04 PM IST
विज्ञापन
सार

BSEB: बिहार बोर्ड ने इंटरमीडिएट विशेष और कम्पार्टमेंटल परीक्षा 2026 के लिए ऑनलाइन आवेदन की अंतिम तिथि बढ़ा दी है। पात्र छात्र वेबसाइट पर जाकर अपना फॉर्म भर सकते हैं।

Students Can Apply for Bihar Intermediate Special and Compartmental Exams 2026 Till April 6 Online
बिहार विद्यालय परीक्षा समिति, BSEB - फोटो : Amar Ujala (Self)
विज्ञापन

विस्तार

BSEB 12th Compartmental Exam: इंटरमीडिएट विशेष परीक्षा और इंटरमीडिएट कम्पार्टमेंटल परीक्षा, 2026 में शामिल होने वाले विद्यार्थियों के लिए बड़ी राहत की खबर है। अब इन परीक्षाओं के लिए ऑनलाइन आवेदन की अंतिम तिथि बढ़ाकर 6 अप्रैल 2026 कर दी गई है।

Trending Videos


शिक्षण संस्थानों के प्रधान द्वारा पात्र विद्यार्थियों का आवेदन और निर्धारित शुल्क आधिकारिक वेबसाइट intermediate.biharboardonline.com के माध्यम से भरा जाएगा।  बिहार बोर्ड कक्षा 12वीं का परिणाम 23 मार्च, 2026 को दोपहर 1:30 बजे घोषित किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन


बिहार बोर्ड की 12वीं परीक्षा में सफल घोषित होने के लिए छात्रों को थ्योरी और प्रैक्टिकल दोनों को मिलाकर न्यूनतम 33 प्रतिशत अंक हासिल करना अनिवार्य होता है। यदि किसी छात्र के अंक इस निर्धारित सीमा से कम रह जाते हैं, तो उसे अनुत्तीर्ण माना जाता है। 

अगर किसी छात्र के अपेक्षा से कम अंक आए हैं या वह एक, दो या अधिक विषयों में असफल रहा है, तो उसके पास मुख्य रूप से दो विकल्प उपलब्ध होते हैं। ये विकल्प न केवल उसके अंकों में सुधार का मौका देते हैं, बल्कि उसके पूरे शैक्षणिक वर्ष को भी बचा सकते हैं।

क्या है कंपार्टमेंटल और विशेष  परीक्षा?

जो छात्र एक या दो विषयों में फेल हो जाते हैं, उनके लिए कंपार्टमेंटल परीक्षा एक महत्वपूर्ण विकल्प है। इसके माध्यम से छात्र उसी वर्ष दोबारा परीक्षा देकर पास हो सकते हैं। इससे उन्हें पूरे साल का नुकसान नहीं उठाना पड़ता और वे अपने शैक्षणिक क्रम को जारी रख सकते हैं।

विशेष परीक्षा वो परीक्षा है जो छात्रों को एक और मौका देने के लिए होती है। अगर कोई छात्र किसी कारण से साधारण परीक्षा में नहीं दे पाया या फेल हो गया, तो वह इस परीक्षा में शामिल होकर पास हो सकता है।

विज्ञापन
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें शिक्षा समाचार आदि से संबंधित ब्रेकिंग अपडेट।

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed