सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Education ›   GPAT Result 2026 Out: NBEMS Declares Results, 5362 Candidates Qualified; Check Cutoff Details

GPAT Result 2026 OUT: एनबीईएमएस जीपैट के नतीजे घोषित, 5362 उम्मीदवार सफल; जानें कितना रहा कटऑफ

एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला Published by: Shahin Praveen Updated Tue, 07 Apr 2026 12:54 PM IST
विज्ञापन
सार

GPAT Result 2026 Released: एनबीईएमएस ने जीपैट 2026 का रिजल्ट जारी कर दिया है, जिसमें कुल 5362 उम्मीदवार सफल घोषित हुए हैं। उम्मीदवार अब अपना स्कोरकार्ड और कटऑफ डिटेल्स आधिकारिक वेबसाइट पर चेक कर सकते हैं।

GPAT Result 2026 Out: NBEMS Declares Results, 5362 Candidates Qualified; Check Cutoff Details
GPAT Result 2026 - फोटो : Adobe Stock
विज्ञापन

विस्तार

GPAT Result 2026 OUT: राष्ट्रीय चिकित्सा विज्ञान परीक्षा बोर्ड (NBEMS) ने ग्रेजुएट फार्मेसी एप्टीट्यूड टेस्ट (GPAT) 2026 का रिजल्ट घोषित कर दिया है। यह परीक्षा 7 मार्च को देशभर के विभिन्न केंद्रों पर कंप्यूटर आधारित मोड में आयोजित की गई थी।

Trending Videos


रिजल्ट के साथ NBEMS ने मेरिट रैंक, पात्रता मानदंड और संशोधित आंसर की भी जारी की है। इस परीक्षा के आधार पर देशभर के फार्मेसी संस्थानों में MPharm में प्रवेश, छात्रवृत्ति और PhD पाठ्यक्रमों के लिए पात्रता तय की जाती है, जो फार्मेसी काउंसिल ऑफ इंडिया के दिशा-निर्देशों के अनुसार होती है।
विज्ञापन
विज्ञापन

 
श्रेणी गैर-पीडब्ल्यूडी उम्मीदवार  पीडब्ल्यूडी उम्मीदवार कुल योग्य
सामान्य (Non-EWS) 744 36 780
ईडब्ल्यूएस 947 12 959
अन्य पिछड़ा वर्ग-एनसीएल (केंद्रीय सूची) 2247 61 2308
एससी 889 11 900
एसटी 412 3 415
कुल 5239 123 5362

GPAT 2026 Result: न्यूनतम अर्हता मानदंड

GPAT 2026 में योग्य होने के लिए उम्मीदवारों को निर्धारित न्यूनतम प्रतिशत अंक प्राप्त करना जरूरी है। सामान्य और EWS श्रेणी के लिए 50वां पर्सेंटाइल अनिवार्य है, जबकि OBC, SC और ST उम्मीदवारों के लिए यह 45वां पर्सेंटाइल तय किया गया है। वहीं, PwBD (दिव्यांग) उम्मीदवारों के लिए भी न्यूनतम 45वां पर्सेंटाइल आवश्यक है, चाहे वे किसी भी श्रेणी से हों।

इसके अलावा, उम्मीदवारों का नाम मेरिट सूची में भी होना चाहिए। इसके लिए जरूरी है कि वे कुल उपस्थित उम्मीदवारों के शीर्ष 10% में शामिल हों, यानी 53,617 उम्मीदवारों में से लगभग 5,362 के भीतर उनकी रैंक होनी चाहिए। यह चयन प्रक्रिया सरकार की आरक्षण नीतियों के अनुसार लागू की जाएगी।

श्रेणी न्यूनतम अर्हता मानदंड
सामान्य/ईडब्ल्यूएस 50वां पर्सेंटाइल
ओबीसी/एससी/एसटी 45वां पर्सेंटाइल
पीडब्ल्यूडी (सभी श्रेणियां) 45वां पर्सेंटाइल

कितना रहा कटऑफ?

श्रेणी ईडब्ल्यूएस स्थिति पीडब्ल्यूडी स्थिति कट-ऑफ प्रतिशत कट-ऑफ स्कोर जीपैट 2026 रैंक
सामान्य नहीं नहीं 96.2586493 213 2059
सामान्य नहीं हां 48.9825988 104 27489
सामान्य हां नहीं 90.8238059 180 4979
सामान्य हां हां 50.0270437 105 26913
OBC-NCL (केंद्रीय सूची) -- नहीं 90.0870992 177 5431
OBC-NCL (केंद्रीय सूची) -- हां 45.7149785 100 29552
एससी -- नहीं 76.4664192 142 12820
एससी -- हां 46.5766455 101 28712
एसटी -- नहीं 59.1939124 116 22213
एसटी -- हां 57.3847847 114 23181
विज्ञापन
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें शिक्षा समाचार आदि से संबंधित ब्रेकिंग अपडेट।

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed