सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Education ›   NTA Launches Instagram and Facebook Handles for Real-Time Exam Updates

NTA Exam Updates: अब उम्मीदवरों को समय पर मिलेगी हर अपडेट, एनटीए ने शुरू किए इंस्टाग्राम और फेसबुक हैंडल

एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला Published by: Shahin Praveen Updated Tue, 07 Apr 2026 01:34 PM IST
विज्ञापन
सार

NTA: अब छात्रों को परीक्षा से जुड़ी जानकारी के लिए परेशान होने की जरूरत नहीं होगी। एनटीए ने इंस्टाग्राम और फेसबुक बनाया पर अपने आधिकारिक हैंडल शुरू कर दिए हैं, जिससे उम्मीदवारों को समय पर और आसानी से हर जरूरी अपडेट मिल सकेगा।

NTA Launches Instagram and Facebook Handles for Real-Time Exam Updates
राष्ट्रीय परीक्षण एजेंसी (NTA) - फोटो : अमर उजाला ग्राफिक्स
विज्ञापन

विस्तार

NTA Exam Updates: राष्ट्रीय परीक्षा एजेंसी (NTA) ने अब इंस्टाग्राम और फेसबुक पर भी अपने आधिकारिक अकाउंट शुरू कर दिए हैं। इसका मकसद छात्रों तक परीक्षा से जुड़ी जानकारी जल्दी और आसान तरीके से पहुंचाना है। अब छात्रों को परीक्षा की तारीख, एडमिट कार्ड और रिजल्ट जैसी अपडेट सीधे सोशल मीडिया पर मिल सकेंगी, जिससे उन्हें बार-बार वेबसाइट चेक करने की जरूरत नहीं पड़ेगी।

Trending Videos


एनटीए ने अपने X (Twitter) अकाउंट पर बताया कि अब वह छात्रों के “और भी करीब” आ गया है। अब छात्र इन प्लेटफॉर्म्स पर रियल टाइम अपडेट, परीक्षा की जानकारी, और जरूरी नोटिस आसानी से पा सकेंगे। इस कदम से उन छात्रों को खास फायदा होगा जो अलग-अलग राष्ट्रीय स्तर की परीक्षाओं की तैयारी कर रहे हैं, क्योंकि अब उन्हें सही जानकारी समय पर मिल सकेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


एनटीए ने अपने X पर लिखा है, "बड़ी खबर! NTA अब पहले से कहीं ज्यादा आपके करीब है। रियल-टाइम अपडेट, परीक्षा अलर्ट और आपकी जरूरत की हर चीज एक ही जगह पर पाएं। हमें फॉलो करें और सबसे आगे रहें।"
 

ये रहा इंटाग्राम अकाउंट का लिंक
ये रहा फेसबुक अकाउंट का लिंक


क्या है एनटीए?

राष्ट्रीय परीक्षा एजेंसी (NTA) भारत में उच्च शिक्षा प्रवेश परीक्षाओं के संचालन के लिए 2017 में बनाई गई एक सरकारी संस्था है। यह जेईई मेन, नीट, सीयूईटी और यूजीसी नेट जैसी बड़ी परीक्षाओं का आयोजन करती है। एनटीए का उद्देश्य परीक्षा प्रक्रिया को तकनीक के जरिए पारदर्शी, कुशल और निष्पक्ष बनाना है। एजेंसी छात्रों को तेजी से परिणाम और आसान पहुंच प्रदान करने के लिए लगातार डिजिटल पहल कर रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें शिक्षा समाचार आदि से संबंधित ब्रेकिंग अपडेट।

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed