{"_id":"69d4c500515339f13c0b5805","slug":"upsc-nda-cds-exam-2026-adopt-smart-strategies-instead-of-answering-every-question-2026-04-07","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"UPSC NDA-CDS Exam 2026: हर सवाल का जवाब देना जरूरी नहीं, स्मार्ट परीक्षा रणनीति अपनाएं; देखें एग्जाम टिप्स","category":{"title":"Education","title_hn":"शिक्षा","slug":"education"}}
UPSC NDA-CDS Exam 2026: हर सवाल का जवाब देना जरूरी नहीं, स्मार्ट परीक्षा रणनीति अपनाएं; देखें एग्जाम टिप्स
डॉ. श्याम सुंदर पाठक, एग्जाम एक्सपर्ट
Published by: Shahin Praveen
Updated Tue, 07 Apr 2026 02:22 PM IST
सार
UPSC NDA-CDS 2026: यूपीएससी एनडीए-सीडीएस 2026 परीक्षा में केवल तेजी से जवाब देना ही काफी नहीं है। स्मार्ट स्ट्रेटेजी अपनाकर सही सवालों पर फोकस करना ही सफलता की कुंजी है। नीचे आप एग्जाम टिप्स देख सकते हैं, जिससे आप अपनी तैयारी को आगे बढ़ा सकते हैं।
विज्ञापन
1 of 5
Exam
- फोटो : Adobe Stock
Link Copied
UPSC NDA-CDS Exam 2026: संघ लोक सेवा आयोग (UPSC) द्वारा सिविल सेवा परीक्षा के बाद आयोजित की जाने वाली प्रमुख परीक्षाओं में नेशनल डिफेंस एकेडमी (एनडीए) और कंबाइंड डिफेंस सर्विसेज (CDS) का विशेष महत्व है। ये दोनों परीक्षाएं 12 अप्रैल, 2026 को आयोजित होने जा रही हैं। सिलेबस में कुछ अंतर होने के बावजूद दोनों परीक्षाओं का पैटर्न काफी हद तक समान है, इसलिए सही रणनीति अपनाकर इनकी तैयारी एक साथ की जा सकती है। अब बचे हुए समय का सही उपयोग करना बेहद जरूरी है, ताकि नियमित अभ्यास, समय प्रबंधन और महत्वपूर्ण विषयों पर फोकस करके बेहतर प्रदर्शन किया जा सके।
Trending Videos
2 of 5
- फोटो : freepik
स्पीड और एक्यूरेसी बनाए रखें
एनडीए में गणित 300 अंक का होता है, जबकि सीडीएस में 100 अंक का, इसलिए इसमें अच्छी पकड़ बेहद जरूरी है। सफलता के लिए अधिक अभ्यास, पिछले वर्षों के प्रश्नपत्र और नियमित मॉक टेस्ट बहुत सहायक होते हैं। कैलकुलस, वेक्टर और प्रायिकता जैसे विषयों पर विशेष ध्यान दें। परीक्षा में पहले आसान प्रश्न हल करें, हर प्रश्न को ध्यान से पढ़ें और कठिन सवालों में समय न गंवाएं।
विज्ञापन
विज्ञापन
3 of 5
- फोटो : freepik
अंग्रेजी में हो अच्छी पकड़
एनडीए में अंग्रेजी 200 अंक की और सीडीएस में 100 अंक की होती है, इसलिए इसमें अच्छी पकड़ बेहद जरूरी है, खासकर हिंदी माध्यम के अभ्यर्थियों के लिए। ग्रामर, वोकैबलरी और कॉम्प्रिहेंशन पर ध्यान देते हुए पिछले वर्षों के प्रश्नपत्रों का नियमित अभ्यास करें। कॉम्प्रिहेंशन के उत्तर केवल दिए गए गद्यांश पर आधारित हों, अपनी राय न जोड़ें। साथ ही, साक्षात्कार में बेहतर प्रदर्शन के लिए अंग्रेजी पर मजबूत पकड़ बनाना जरूरी है।
4 of 5
Exam
- फोटो : Adobe Stock
सामान्य ज्ञान में विज्ञान की भूमिका
एनडीए में सामान्य ज्ञान 400 अंक का और सीडीएस में 100 अंक का होता है, जिसमें विशेषकर भौतिकी, रसायन विज्ञान और जीवविज्ञान का महत्वपूर्ण योगदान रहता है। इसलिए इन विषयों की अवधारणाओं को अच्छी तरह समझकर अभ्यास करें। इतिहास की तुलना में विज्ञान पर अधिक ध्यान देना फायदेमंद होगा। साथ ही, परीक्षा से पहले करंट अफेअर्स का नियमित अभ्यास करें। समय प्रबंधन के साथ संतुलित तैयारी सफलता में अहम भूमिका निभाती है।
हर प्रश्न महत्वपूर्ण है, लेकिन सभी प्रश्नों का उत्तर देना आवश्यक नहीं है।
जिन प्रश्नों पर थोड़ी भी शंका हो, उन्हें छोड़ देना ही बेहतर है।
परीक्षा कक्ष में न तो निराश हों और न ही अति-आत्मविश्वास में आएं।
शांत और एकाग्र मन से प्रश्नों को हल करें दिमाग पर दबाव हावी न होने दें।
विज्ञापन
5 of 5
परीक्षा (प्रतीकात्मक)
- फोटो : फ्रीपिक
तुक्का मारने से बचें
प्रत्येक प्रश्न महत्वपूर्ण होता है, लेकिन हर प्रश्न का उत्तर देना जरूरी नहीं है। जिन प्रश्नों में थोड़ी भी शंका हो, उन्हें छोड़ देना बेहतर है। परीक्षा कक्ष में स्वयं पर नियंत्रण रखें, शांत और एकाग्र मन से प्रश्न हल करें तथा दबाव को हावी न होने दें। संतुलित तैयारी और आत्मविश्वास के साथ परीक्षा देने पर आप निश्चित ही सफलता प्राप्त कर अगले चरण में प्रवेश कर सकते हैं।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।