{"_id":"69cf828829eca4d9580ce8b0","slug":"raghav-chadha-education-london-university-and-chartered-accountancy-details-2026-04-03","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"Raghav Chadha: विदेशी यूनिवर्सिटी से पढ़े राघव चड्ढा, सीए के साथ हासिल की यह डिग्री; जानें शैक्षणिक योग्यता","category":{"title":"Education","title_hn":"शिक्षा","slug":"education"}}
Raghav Chadha: विदेशी यूनिवर्सिटी से पढ़े राघव चड्ढा, सीए के साथ हासिल की यह डिग्री; जानें शैक्षणिक योग्यता
एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला
Published by: Shahin Praveen
Updated Fri, 03 Apr 2026 02:39 PM IST
सार
Raghav Chadha Qualification: आम आदमी पार्टी के राज्यसभा सांसद राघव चड्ढा अपनी पढ़ाई और ग्लोबल एक्सपोजर को लेकर भी चर्चा में रहते हैं। हाल ही में जनहित के मुद्दों पर बोलने वाले राघव चड्ढा को डिप्टी लीडर पद से हटा दिया गया है। आइए जानते हैं कौन हैं राघव चड्ढा, उन्होंने किस यूनिवर्सिटी से पढ़ाई की और उनके पास कौन सी डिग्री है।
Raghav Chadha Education Qualification: राज्यसभा में जनहित के मुद्दों पर बोलने वाले आम आदमी पार्टी के नेता राघव चड्ढा को डिप्टी लीडर पद से हटा दिया गया है। पार्टी ने राज्यसभा सचिवालय को पत्र लिखकर 37 वर्षीय राघव चड्ढा की जगह अशोक मित्तल को डिप्टी लीडर बनाने का अनुरोध किया है। इस बीच जानना दिलचस्प है कि राघव चड्ढा कौन हैं, उन्होंने किस यूनिवर्सिटी से पढ़ाई की और उनके पास कौन-कौन सी डिग्री हैं।
Trending Videos
2 of 5
राघव चड्ढा
- फोटो : twitter @raghav_chadha
शैक्षणिक और शुरुआती जीवन
11 नवंबर 1988 को दिल्ली में जन्मे राघव चड्ढा आम आदमी पार्टी के एक प्रमुख नेता बन चुके हैं। बचपन से ही पढ़ाई के साथ-साथ अतिरिक्त गतिविधियों में बढ़-चढ़कर हिस्सा लेते रहे। उन्होंने अपनी स्कूली शिक्षा दिल्ली पब्लिक स्कूल (DPS) से पूरी की और भाषण प्रतियोगिता, नाटक-मंचन जैसी गतिविधियों में सक्रिय रहे। नौवीं कक्षा में उन्होंने नेताजी सुभाषचंद्र बोस का किरदार निभाकर पुरस्कार भी जीता। शुरुआती दिनों में उनका सपना भारतीय सेना में जाकर देशसेवा करना था।
विज्ञापन
विज्ञापन
3 of 5
राघव चड्ढा
- फोटो : अमर उजाला
लंदन से हासिल की यह डिग्री
राजनीति की राह पर आने से पहले राघव चड्ढा ने कॉमर्स में स्नातक की पढ़ाई 2009 में डीयू से पूरी की। इसके बाद उन्होंने 2011 में चार्टर्ड अकाउंटेंसी (CA) की पढ़ाई पूरी की और डेलॉइट और ग्रांट थॉर्नटन जैसी प्रतिष्ठित कंपनियों में काम किया। इसके अलावा, उन्होंने लंदन स्कूल ऑफ इकोनॉमिक्स (LSE) से एक एग्जीक्यूटिव एजुकेशन प्रोग्राम भी पूरा किया। पेशेवर अनुभव और ग्लोबल शिक्षा ने उन्हें नीति निर्माण और प्रशासनिक मामलों में दक्ष बनाया, जिससे राजनीति में उनकी पहचान मजबूत हुई।
4 of 5
राघव चड्ढा
- फोटो : ANI
राजनीतिक करियर की शुरुआत
देश के सबसे युवा राज्यसभा सांसद Raghav Chadha पेशे से चार्टर्ड अकाउंटेंट (CA) हैं। उन्होंने लंदन में अच्छी खासी CA की प्रैक्टिस की, लेकिन अन्ना आंदोलन ने उनका ध्यान भारतीय राजनीति की ओर खींचा। इस बीच वह भारत लौटे और आम आदमी पार्टी (AAP) में शामिल हो गए। शुरुआत में उन्होंने पार्टी में प्रवक्ता के रूप में काम किया। उस समय पार्टी अभी अपनी शुरुआती अवस्था में थी और प्रवक्ताओं को टीवी पर ज्यादा जगह नहीं मिलती थी। लेकिन राघव की प्रभावी भाषण शैली और तेज-तर्रार अंदाज ने उन्हें जल्दी ही मजबूत प्रवक्ता बना दिया।
विज्ञापन
5 of 5
सांसद राघव चड्ढा
- फोटो : अमर उजाला
राघव लगातार टीवी डिबेट में जाने लगे और 2019 में साउथ दिल्ली से लोकसभा चुनाव लड़े, जहां उन्हें भाजपा के रमेश बिधूड़ी से हार का सामना करना पड़ा। इसके बाद 2020 में उन्होंने राजिंदर नगर से विधानसभा चुनाव लड़ा और जीत हासिल की। 2022 में उन्हें पंजाब से राज्यसभा सांसद बनाया गया। इसके अलावा, राघव चड्ढा वर्तमान में पंजाब सरकार के सलाहकार पैनल के अध्यक्ष भी हैं।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।