फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Education ›   DU PG Admission 2026: First Seat Allotment Out for One-Year PG Courses, Accept Seat by August 6

DU PG Admission 2026: डीयू के एक वर्षीय पीजी कोर्स की पहली आवंटन सूची जारी, इस दिन तक स्वीकार करनी होगी सीट

Wed, 05 Aug 2026 04:37 PM IST
Akash Kumar पीटीआई, नई दिल्ली
पीटीआई, नई दिल्ली Published by: Akash Kumar Updated Wed, 05 Aug 2026 04:37 PM IST
सार

DU PG Admission 2026: दिल्ली विश्वविद्यालय ने शैक्षणिक सत्र 2026-27 के एक वर्षीय पीजी पाठ्यक्रमों की पहली सीट अलॉटमेंट जारी कर दी है। अभ्यर्थी 6 अगस्त रात 11:59 बजे तक सीट स्वीकार कर सकते हैं। सत्यापन 8 अगस्त और फीस जमा करने की अंतिम तिथि 9 अगस्त 2026 है।
 

विज्ञापन
DU PG Admission 2026: First Seat Allotment Out for One-Year PG Courses, Accept Seat by August 6
दिल्ली विश्वविद्यालय, Delhi University - फोटो : University Of Delhi

विस्तार

DU PG Admission 2026: दिल्ली विश्वविद्यालय ने शैक्षणिक सत्र 2026-27 के लिए एक वर्षीय पोस्टग्रेजुएट कार्यक्रमों की पहली सीट अलॉटमेंट सूची जारी कर दी है। जिन उम्मीदवारों को सीट आवंटित हुई है, उन्हें 6 अगस्त 2026 रात 11:59 बजे तक अपनी सीट स्वीकार करनी होगी। विश्वविद्यालय ने यह जानकारी अपने प्रवेश शाखा की ओर से जारी सार्वजनिक नोटिस में दी है।

विज्ञापन

विज्ञापन

कितने कार्यक्रमों में हो रहा प्रवेश?

इस प्रवेश प्रक्रिया के तहत कुल 28 एक वर्षीय पीजी पाठ्यक्रमों में दाखिला दिया जा रहा है। इनमें विज्ञान, मानविकी और भाषा से जुड़े कई कोर्स शामिल हैं। प्रमुख पाठ्यक्रमों में शामिल हैं-

  • एमएससी एंथ्रोपोलॉजी
  • बायोकैमिस्ट्री
  • बायोमेडिकल साइंसेज
  • बॉटनी
  • केमिस्ट्री
  • कंप्यूटर साइंस
  • एनवायरनमेंटल साइंसेज
  • मैथेमेटिक्स
  • माइक्रोबायोलॉजी
  • फिजिक्स
  • स्टैटिस्टिक्स
  • जूलॉजी


इसके अलावा एमए अरबी, बंगाली, फ्रेंच, जर्मन, हिस्पैनिक, इटालियन, पंजाबी, फारसी और हिंदी पत्रकारिता जैसे पाठ्यक्रम भी शामिल हैं।

प्रवेश प्रक्रिया की महत्वपूर्ण तिथियां

विश्वविद्यालय की ओर से जारी शेड्यूल के अनुसार महत्वपूर्ण तिथियां इस प्रकार हैं:

 
कार्यक्रम तिथि
पहली सीट आवंटन सूची जारी 5 अगस्त 2026
आवंटित सीट स्वीकार करने की अंतिम तिथि 6 अगस्त 2026 (रात 11:59 बजे तक)
विभाग/केंद्र द्वारा ऑनलाइन आवेदन का सत्यापन एवं अनुमोदन 8 अगस्त 2026 (रात 11:59 बजे तक)
प्रवेश शुल्क जमा करने की अंतिम तिथि 9 अगस्त 2026 (रात 11:59 बजे तक)


आधिकारिक नोटिस देखें...

विज्ञापन

उम्मीदवारों को क्या करना होगा?

  • जिन अभ्यर्थियों को पहली सूची में सीट मिली है, उन्हें तय समय के भीतर सीट स्वीकार करनी होगी।
  • इसके बाद संबंधित विभाग और केंद्र ऑनलाइन दस्तावेजों का सत्यापन करेंगे।
  • आवेदन स्वीकृत होने के बाद उम्मीदवारों को निर्धारित समय सीमा के भीतर प्रवेश शुल्क जमा करना होगा।
  • समय पर फीस जमा नहीं करने पर आवंटित सीट रद्द हो सकती है।

बाकी पीजी कार्यक्रमों की सूची बाद में होगी जारी

दिल्ली विश्वविद्यालय ने स्पष्ट किया है कि शेष एक वर्षीय पीजी कार्यक्रमों के लिए प्रवेश संबंधी जानकारी अलग से जारी की जाएगी। विश्वविद्यालय ने सभी अभ्यर्थियों को सलाह दी है कि वे प्रवेश प्रक्रिया से जुड़े ताजा अपडेट के लिए नियमित रूप से आधिकारिक एडमिशन पोर्टल पर नजर बनाए रखें।

विज्ञापन
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें शिक्षा समाचार आदि से संबंधित ब्रेकिंग अपडेट।

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed