सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Education ›   GATE 2026 Answer Key out gate2026.iitg.ac.in, Check Direct Link

GATE 2026 Answer Key: गेट परीक्षा की उत्तर कुंजी हुई जारी, फटाफट करें डाउनलोड; ऐसे करें संभावित अंक कैलकुलेट

एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला Published by: शाहीन परवीन Updated Sun, 22 Feb 2026 03:36 PM IST
विज्ञापन
सार

GATE 2026 Answer Key OUT: भारतीय प्रौद्योगिकी संस्थान गुवाहाटी ने गेट 2026 की उत्तर कुंजी जारी कर दी है। अब उम्मीदवार आधिकारिक लिंक से आंसर की चेक कर सकते हैं और अपने उत्तरों के आधार पर संभावित अंक का अनुमान लगा सकते हैं।

GATE 2026 Answer Key out gate2026.iitg.ac.in, Check Direct Link
Exam - फोटो : Adobe Stock
विज्ञापन

विस्तार

GATE 2026 Answer Key: भारतीय प्रौद्योगिकी संस्थान गुवाहाटी ने गेट 2026 परीक्षा की आंसर की जारी कर दी है। इस परीक्षा का आयोजन 7, 8, 14 और 15 फरवरी 2026 को किया गया था। अब परीक्षा में शामिल उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट से आंसर की देख सकते हैं।

Trending Videos


आंसर की की मदद से छात्र अपने उत्तरों की जांच कर सकते हैं और परिणाम जारी होने से पहले अपने संभावित अंक का अनुमान लगा सकते हैं। यदि किसी उत्तर पर आपत्ति हो, तो निर्धारित समय सीमा के भीतर आपत्ति दर्ज करने का विकल्प भी उपलब्ध रहेगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

ऐसे करें संभावित अंक कैलकुलेट

सबसे पहले अपनी रिस्पॉन्स शीट प्रोविजनल आंसर-की डाउनलोड कर लें। इसके बाद अपने चुने हुए उत्तरों को आंसर-की के सही जवाब से मिलाएं। सही उत्तरों की गिनती करें और गलत जवाबों को भी नोट करें, ताकि नेगेटिव मार्किंग का सही हिसाब लगाया जा सके।

अगर परीक्षा में मल्टी-सेक्शन पेपर है, तो अंतिम स्कोर नॉर्मलाइजेशन के बाद 1000 में से तय होगा। लेकिन अभी सिर्फ रॉ मार्क्स की गणना करें और उसी के आधार पर अपना संभावित स्कोर अनुमानित करें।

अंकन प्रणाली

परीक्षा कंप्यूटर आधारित टेस्ट मोड में 7, 8, 14 और 15 फरवरी को 30 विषयों के लिए आयोजित की गई थी। इस परीक्षा में प्रत्येक सही उत्तर के लिए 1 या 2 अंक दिए जाते हैं। ऑब्जेक्टिव प्रश्नों में 1/3 और 1/2 नेगेटिव मार्किंग लागू है, जबकि NAT (Numerical Answer Type) प्रश्नों में कोई नकारात्मक अंकन नहीं होता।

गेट स्कोर 3 साल तक मान्य रहता है। इस स्कोर का उपयोग आईआईटी, एनआईटी और अन्य संस्थानों में MTech और PhD प्रवेश के लिए किया जाता है। साथ ही, कई सार्वजनिक क्षेत्र के उपक्रम (PSU) भी भर्ती प्रक्रिया में GATE स्कोर को मान्यता देते हैं।

GATE 2026 Answer Key: कैसे डाउनलोड करें उत्तरकुंजी?

  • सबसे पहले आप आधिकारिक वेबसाइट gate2026.iitg.ac.in पर जाएं।
  • होमपेज पर दिए गए GOAPS पोर्टल लिंक पर क्लिक करें।
  • लॉगिन विंडो में अपना क्रेडेंशियल (रजिस्ट्रेशन आईडी और पासवर्ड) दर्ज करें और सबमिट करें।
  • स्क्रीन पर दिखाई दे रही प्रोविजनल आंसर की PDF को ध्यान से जांचें।
  • भविष्य के लिए उसे डाउनलोड कर लें और सेव कर लें।
विज्ञापन
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें शिक्षा समाचार आदि से संबंधित ब्रेकिंग अपडेट।

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed