सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Education ›   HBSE 12th Result 2026: Not Satisfied with Marks? Apply for Revaluation, Check Full Details

HBSE 12th Result: उम्मीद से कम नंबर आए हैं नंबर? पुनर्मूल्यांकन के लिए कर सकते हैं आवेदन; जानें पूरी डिटेल

एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला Published by: Shahin Praveen Updated Tue, 12 May 2026 04:49 PM IST
विज्ञापन
सार

Haryana Board 12th Result 2026: हरियाणा बोर्ड ने 12वीं का रिजल्ट जारी कर दिया है। अगर आपके नंबर उम्मीद से कम आए हैं, तो चिंता करने की जरूरत नहीं है। बोर्ड छात्रों को पुनर्मूल्यांकन और रीचेकिंग का विकल्प देता है, जिसके जरिए वे अपनी उत्तरपुस्तिका की दोबारा जांच के लिए आवेदन कर सकते हैं।  

HBSE 12th Result 2026: Not Satisfied with Marks? Apply for Revaluation, Check Full Details
HBSE - फोटो : संवाद
विज्ञापन

विस्तार

HBSE 12th Result 2026 OUT: हरियाणा विद्यालय शिक्षा बोर्ड (HBSE) ने 12वीं कक्षा का परीक्षा परिणाम जारी कर दिया है। इस वर्ष का कुल पास प्रतिशत 84.67% रहा है, जिसमें लड़कियों ने एक बार फिर लड़कों से बेहतर प्रदर्शन किया है। हालांकि, कई छात्रों के नंबर उनकी उम्मीद से कम आए हैं, जिसके चलते अब रीचेक यानी पुनर्मूल्यांकन और उत्तरपुस्तिका की फोटो कॉपी के लिए आवेदन की प्रक्रिया शुरू हो चुकी है।

Trending Videos

पुनर्मूल्यांकन के लिए 20 दिन का समय

बोर्ड ने स्पष्ट किया है कि जो परीक्षार्थी अपने परिणाम से संतुष्ट नहीं हैं, वे परिणाम घोषित होने की तिथि से 20 दिन तक पुनः जांच या पुनर्मूल्यांकन के लिए ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

किन्हें जरूर करवाना चाहिए पुनर्मूल्यांकन?

  • जिन छात्रों को नंबर उम्मीद से काफी कम मिले हैं
  • जिन विषयों में पासिंग मार्क्स के आसपास अंक आए हैं
  • या जिनका कुल प्रतिशत मनचाही कटऑफ से थोड़ा कम है

कैसे करें पुनर्मूल्यांकन के लिए आवेदन

  • सबसे पहले HBSE की आधिकारिक वेबसाइट खोलें।
  • अब “Revaluation/Rechecking Application” वाले सेक्शन पर क्लिक करें।
  • अपना रोल नंबर और जरूरी जानकारी भरकर लॉगिन करें।
  • उस विषय (Subject) का चयन करें, जिसकी आप पुनः जांच करवाना चाहते हैं।
  • निर्धारित आवेदन शुल्क (Fee) ऑनलाइन माध्यम से जमा करें।
  • फॉर्म को अच्छे से चेक करके सबमिट (Submit) कर दें।
  • भविष्य के लिए आवेदन की प्रिंट कॉपी डाउनलोड करके सुरक्षित रखें।
विज्ञापन
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें शिक्षा समाचार आदि से संबंधित ब्रेकिंग अपडेट।

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed