सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Education ›   IIIT Allahabad Launches M.Tech in Quantum Technology, Fellowship for GATE Qualified Candidates

IIIT: आईआईआईटी इलाहाबाद ने शुरू किया क्वांटम टेक्नोलॉजी में M.Tech कोर्स, GATE क्वालिफाइड को मिलेगा मौका

एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला Published by: Shahin Praveen Updated Mon, 01 Jun 2026 05:09 PM IST
विज्ञापन
सार

IIIT: भारतीय सूचना प्रौद्योगिकी संस्थान, इलाहाबाद ने क्वांटम सूचना प्रौद्योगिकी में 2 वर्षीय M.Tech कोर्स शुरू किया है। इस प्रोग्राम में GATE क्वालिफाइड उम्मीदवारों को प्रवेश और फेलोशिप का अवसर मिलेगा।

IIIT Allahabad Launches M.Tech in Quantum Technology, Fellowship for GATE Qualified Candidates
IIIT Allahabad - फोटो : iiita.ac.in
विज्ञापन

विस्तार

IIIT Allahabad: भारतीय सूचना प्रौद्योगिकी संस्थान (IIIT) इलाहाबाद ने क्वांटम सूचना एवं प्रौद्योगिकी (QIT) में 2 साल के एमटेक प्रोग्राम में प्रवेश शुरू कर दिए हैं। यह कोर्स चार सेमेस्टर का है और इसका उद्देश्य छात्रों को क्वांटम टेक्नोलॉजी के क्षेत्र में विशेषज्ञ बनाना है।



इस प्रोग्राम में क्वांटम कंप्यूटिंग, क्वांटम कम्युनिकेशन, क्वांटम मटेरियल्स, क्वांटम न्यूरल नेटवर्क और क्रिप्टोग्राफी जैसे विषय शामिल हैं। साथ ही, GATE परीक्षा पास करने वाले छात्रों को इसमें फैलोशिप भी दी जाएगी, जिससे उन्हें पढ़ाई के दौरान आर्थिक सहायता मिल सकेगी। क्यूआईटी कार्यक्रम में प्रवेश के लिए कुल 25 एमटेक सीटें उपलब्ध हैं। 

विज्ञापन
विज्ञापन

कौन कर सकता है आवेदन?

IIIT इलाहाबाद के क्वांटम टेक्नोलॉजी M.Tech कोर्स में प्रवेश के लिए उम्मीदवार के पास भौतिकी और गणित के साथ 10+2 पास होना जरूरी है। इसके अलावा, उम्मीदवार के पास 4 वर्षीय बी.टेक/बीई/बीएस/बीएससी या एमएससी/इंटीग्रेटेड बीएस-एमएस की डिग्री होनी चाहिए। साथ ही, GATE परीक्षा (पीएच, डीए, सीई, सीएच, सीएस, ईसी, ईई, एमई, एमए, एसटी, एक्सई में से किसी एक विषय) पास करना आवश्यक है।

विज्ञापन
Trending Videos


जो उम्मीदवार GATE परीक्षा पास नहीं कर पाए हैं, उनके लिए खाली सीटों पर बाद में स्पॉट राउंड आयोजित किया जाएगा। इसमें संस्थान उपलब्ध सीटों के आधार पर योग्य उम्मीदवारों को मौका दे सकता है।

फेलोशिप के साथ आगे बढ़ने का अवसर

इस M.Tech कोर्स में छात्रों को क्वांटम टेक्नोलॉजी के कई आधुनिक विषयों की जानकारी दी जाएगी। इसमें क्वांटम कंप्यूटिंग और सिमुलेशन, क्वांटम सूचना और संचार, क्वांटम सामग्री और उपकरण, क्वांटम न्यूरल नेटवर्क, और क्वांटम व पोस्ट-क्वांटम क्रिप्टोग्राफी जैसे विषय शामिल हैं।

इसके अलावा, GATE पास करने वाले छात्रों को फेलोशिप का लाभ मिलेगा। छात्रों को इंडस्ट्री और रिसर्च प्रोजेक्ट्स पर काम करने का मौका भी मिलेगा। साथ ही, सी-डैक पुणे, एचआरआई प्रयागराज और आईआईएसईआर पुणे जैसे प्रमुख संस्थानों के साथ जुड़कर सीखने का बेहतर अवसर मिलेगा।

क्या है इस कार्यक्रम का उद्देश्य?

  • क्वांटम टेक्नोलॉजी के क्षेत्र में काम करने के लिए अच्छे और कुशल लोग तैयार करना (पढ़ाई, ट्रेनिंग और रिसर्च के जरिए)।
  • ऐसे छात्र तैयार करना जो भारत के National Quantum Mission में मदद कर सकें।
  • छात्रों को ऐसा बनाना कि वे कंपनियों में सीधे काम करने लायक (industry-ready) हों।
  • क्वांटम टेक्नोलॉजी को लैब से निकालकर असल जीवन में इस्तेमाल करना, जैसे: बैंकिंग और फाइनेंस, हेल्थकेयर (अस्पताल/दवाइयां), डिफेंस (सुरक्षा और सेना) आदि।
विज्ञापन
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें शिक्षा समाचार आदि से संबंधित ब्रेकिंग अपडेट।

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed