IISER Counselling: आईआईएसईआर काउंसलिंग का पूरा शेड्यूल जारी, कब शुरू होंगे दाखिले, कितनी लगेगी फीस? यहां जानें
IISER Counselling 2026: आईआईएसईआर ने काउंसलिंग शेड्यूल जारी कर दिया है। पहला एडमिशन राउंड 24 जुलाई शाम 5 बजे से शुरू होकर 28 जुलाई तक चलेगा। सीट मिलने वाले उम्मीदवारों को तय समय के भीतर सीट स्वीकार शुल्क जमा कर अपनी प्रवेश प्रक्रिया पूरी करनी होगी।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
IISER Counselling 2026: भारतीय विज्ञान शिक्षा एवं अनुसंधान संस्थानों (IISER) ने शैक्षणिक सत्र 2026 के लिए प्रवेश काउंसलिंग का पूरा कार्यक्रम जारी कर दिया है। आईआईएसईआर एप्टीट्यूड टेस्ट (IAT) में सफल उम्मीदवार अब काउंसलिंग प्रक्रिया में हिस्सा ले सकेंगे। आधिकारिक कार्यक्रम के अनुसार, आईआईएसईआर 2026 काउंसलिंग का पहला एडमिशन राउंड 24 जुलाई 2026 को शाम 5 बजे से शुरू होगा।
उम्मीदवार अपने आवंटन की स्थिति आईआईएसईआर के आधिकारिक पोर्टल पर लॉगिन करके देख सकेंगे। जिन अभ्यर्थियों को सीट आवंटित की जाएगी, उन्हें तय समयसीमा के भीतर सीट स्वीकार करनी होगी। निर्धारित समय में प्रक्रिया पूरी नहीं करने पर आवंटित सीट रद्द की जा सकती है।
IISER Counselling 2026: राउंड-वाइज एडमिशन शेड्यूल
आईआईएसईआर काउंसलिंग का पहला राउंड 24 जुलाई शाम 5 बजे से शुरू होकर 28 जुलाई शाम 5 बजे तक चलेगा। इसके बाद दूसरे और तीसरे राउंड की प्रक्रिया अगस्त में आयोजित की जाएगी।
| काउंसलिंग राउंड | तिथि और समय |
|---|---|
| राउंड 1 एडमिशन ऑफर | 24 जुलाई 2026, शाम 5 बजे |
| राउंड 1 की अंतिम तिथि | 28 जुलाई 2026, शाम 5 बजे |
| राउंड 2 एडमिशन ऑफर | 1 अगस्त 2026, शाम 5 बजे |
| राउंड 2 की अंतिम तिथि | 5 अगस्त 2026, शाम 5 बजे |
| राउंड 3 एडमिशन ऑफर | 10 अगस्त 2026, शाम 5 बजे |
| राउंड 3 की अंतिम तिथि | 13 अगस्त 2026, शाम 5 बजे |
समय पर सीट स्वीकार करना जरूरी
आईआईएसईआर ने उम्मीदवारों को सलाह दी है कि वे संबंधित एडमिशन विंडो के दौरान आधिकारिक पोर्टल पर लॉगिन कर अपनी सीट आवंटन स्थिति की जांच करें और सभी जरूरी औपचारिकताएं समय रहते पूरी करें। यदि कोई उम्मीदवार निर्धारित समयसीमा तक अपनी सीट स्वीकार नहीं करता है, तो उसकी सीट रद्द की जा सकती है और उसे अगले चरण में शामिल होने का मौका नहीं मिलेगा।
सीट एक्सेप्टेंस फीस कितनी है?
सीट आवंटित होने के बाद उम्मीदवारों को सीट कन्फर्म करने के लिए सीट स्वीकार शुल्क (SAF) जमा करना होगा।
| श्रेणी | सीट स्वीकार शुल्क |
|---|---|
| सामान्य, EWS, OBC, OBC-NCL, PwD, KM, कश्मीरी पंडित और गैर-प्रवासी कश्मीरी हिंदू परिवार | 35,000 रुपये |
| SC और ST | 17,500 रुपये |
नॉन-रिफंडेबल शुल्क भी शामिल
सामान्य, ईडब्ल्यूएस और ओबीसी सहित अन्य संबंधित श्रेणियों के लिए निर्धारित 35,000 रुपये की फीस में 10,000 रुपये का गैर-वापसी योग्य प्रशासनिक शुल्क शामिल है। वहीं एससी और एसटी वर्ग के उम्मीदवारों के लिए निर्धारित 17,500 रुपये की राशि में 5,000 रुपये का नॉन-रिफंडेबल प्रशासनिक शुल्क शामिल है।
IISER Counselling 2026 में क्या करना होगा?
- आधिकारिक आईआईएसईआर पोर्टल पर लॉगिन करें।
- अपने एडमिशन ऑफर और सीट आवंटन की स्थिति जांचें।
- निर्धारित समयसीमा के भीतर सीट स्वीकार करें।
- सीट स्वीकार शुल्क जमा करें।
- आगे की प्रवेश प्रक्रिया और दस्तावेज सत्यापन से जुड़े निर्देशों का पालन करें।