फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Education ›   NEET UG Result 2026: Over 11.21 Lakh Qualify, Aryan Gupta and Panshul Bansal Top with 715 Marks

NEET UG Result: 720 अंकों की थी नीट यूजी परीक्षा, किसी को नहीं मिले पूरे अंक; फिर क्या है इस साल का हाईस्कोर?

Fri, 17 Jul 2026 02:08 PM IST
Shahin Praveen जॉब्स डेस्क, अमर उजाला
जॉब्स डेस्क, अमर उजाला Published by: Shahin Praveen Updated Fri, 17 Jul 2026 02:08 PM IST
सार

NEET UG Result 2026: नीट यूजी के परिणाम जारी हो चुके हैं। इस बार मेडिकल प्रवेश परीक्षा में किसी भी उम्मीदवार ने 720 में से पूरे 720 अंक हासिल नहीं किए हैं। फुल मार्क्स का रिकॉर्ड टूटने के बाद अब सभी की नजर इस साल के सबसे अधिक स्कोर और टॉपर्स के अंकों पर है। जानिए इस बार NEET UG में किस उम्मीदवार ने सबसे ज्यादा अंक हासिल किए और कैसा रहा टॉप स्कोर।

विज्ञापन
NEET UG Result 2026: Over 11.21 Lakh Qualify, Aryan Gupta and Panshul Bansal Top with 715 Marks
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : freepik

विस्तार

NEET UG 2026: नीट यूजी का रिजल्ट गुरुवार देर रात जारी किया गया। इस साल करीब 20 लाख उम्मीदवारों ने परीक्षा में हिस्सा लिया था, जिनमें से मेडिकल, डेंटल, आयुष समेत अन्य कोर्स में दाखिले के लिए 11.21 लाख उम्मीदवार योग्य घोषित किए गए हैं। खास बात यह रही कि सफल उम्मीदवारों में 58 फीसदी लड़कियां शामिल हैं। पंजाब के आर्यन गुप्ता और हरियाणा के पंशुल बंसल ने सबसे ज्यादा 715 अंक हासिल कर टॉप किया है।

विज्ञापन




इस बार 138 उम्मीदवारों ने 690 से अधिक अंक प्राप्त किए हैं, जबकि 19 उम्मीदवारों के अंक 700 से ऊपर रहे। वहीं 1,492 उम्मीदवारों ने 650 से ज्यादा और 90,780 उम्मीदवारों ने 500 से अधिक अंक हासिल किए हैं। राज्यवार बात करें तो उत्तर प्रदेश से सबसे ज्यादा 1.07 लाख उम्मीदवार NEET UG में सफल हुए हैं।
विज्ञापन

690+ अंक हासिल करने वाले टॉप उम्मीदवार

रैंक उम्मीदवार का नाम वर्ग प्रतिशतता राज्य
1 आर्यन गुप्ता सामान्य 99.9999 पंजाब
2 पंशुल बंसल सामान्य 99.9999 हरियाणा
3 उपलक्ष्य गोयल सामान्य 99.99985 राजस्थान
4 आयुष भालोटिया ओबीसी-एनसीएल (केंद्रीय सूची) 99.99965 बिहार
5 कुदाले श्रावणी कृष्णा ओबीसी-एनसीएल (केंद्रीय सूची) 99.99965 महाराष्ट्र
6 रिया रंजन ओबीसी-एनसीएल (केंद्रीय सूची) 99.99965 बिहार
7 आर्यन दुबे सामान्य 99.99965 उत्तर प्रदेश
8 गीतांश सरीन ओबीसी-एनसीएल (केंद्रीय सूची) 99.99915 पंजाब
9 गौरव सिंह सामान्य 99.99915 राजस्थान
10 मोहनीश मारुति भोसले सामान्य 99.99915 महाराष्ट्र

जानिए इस साल का हाईस्कोर

इस बार किसी भी उम्मीदवार ने 720 में से पूरे 720 अंक हासिल नहीं किए हैं। हालांकि, टॉपर्स के बीच कड़ा मुकाबला देखने को मिला। इस साल सबसे ज्यादा अंक 715 रहे, जिन्हें हासिल कर उम्मीदवारों ने टॉप रैंक प्राप्त की। वहीं, पिछले साल NEET UG टॉपर के 686 अंक थे। यानी इस बार टॉप स्कोर में 29 अंकों का इजाफा हुआ है।

NEET में फुल मार्क्स का रिकॉर्ड इस बार भी नहीं बन पाया। इससे पहले साल 2019, 2022 और 2025 में भी किसी उम्मीदवार ने 720 में से 720 अंक हासिल नहीं किए थे। इस बार भी टॉप स्कोर 715 अंक तक ही रहा।

विज्ञापन
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें शिक्षा समाचार आदि से संबंधित ब्रेकिंग अपडेट।

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed