NEET UG Result: नीट यूजी में 11.21 लाख अभ्यर्थी सफल, आर्यन गुप्ता और पंशुल बंसल ने किया टॉप; देखें रिजल्ट
NEET UG Result: नेशनल टेस्टिंग एजेंसी (NTA) ने गुरुवार, 16 जुलाई 2026 को नीट यूजी के नतीजे घोषित कर दिए हैं। परीक्षा में शामिल हुए लाखों छात्रों का इंतजार अब खत्म हो गया है। इस बार 11.21 लाख से अधिक अभ्यर्थियों ने परीक्षा में सफलता हासिल की है।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
परीक्षा का आयोजन 21 जून 2026 को किया गया था। परीक्षा देश के 551 शहरों और विदेश के 14 शहरों में बनाए गए कुल 5,440 परीक्षा केंद्रों पर आयोजित हुई थी। परीक्षा में करीब 20 लाख उम्मीदवार शामिल हुए थे।
11.21 लाख उम्मीदवारों ने किया क्वालीफाई
इस वर्ष कुल 11.21 लाख उम्मीदवारों ने परीक्षा में सफलता हासिल की है। सफल उम्मीदवार अब मेडिकल, डेंटल, आयुष और अन्य संबंधित पाठ्यक्रमों में प्रवेश के लिए काउंसलिंग प्रक्रिया में हिस्सा ले सकेंगे।
नीट यूजी में किसने किया टॉप?
इस साल NEET UG 2026 में सबसे अधिक 715 अंक हासिल किए गए हैं। पंजाब के आर्यन गुप्ता और हरियाणा के पंशुल बंसल ने संयुक्त रूप से यह स्कोर हासिल किया है। अंकों के आधार पर सफल उम्मीदवारों का विवरण इस प्रकार है:
| अंक सीमा | सफल उम्मीदवार |
|---|---|
| 700 से अधिक | 19 |
| 690 से अधिक | 138 |
| 650 और उससे अधिक | 1,492 |
| 600 और उससे अधिक | 10,160 |
| 500 और उससे अधिक | 90,780 |
690 या उससे अधिक अंक हासिल करने वाले 138 उम्मीदवारों में से 93 प्रतिशत छात्र पहली बार में ही नीट परीक्षा पास करने में सफल रहे। इनमें से 99 प्रतिशत उम्मीदवारों की उम्र 17 से 19 वर्ष के बीच है।
लड़कियों का प्रदर्शन रहा बेहतर
इस वर्ष भी महिला उम्मीदवारों ने बेहतर प्रदर्शन किया है। कुल सफल उम्मीदवारों में 58 प्रतिशत से अधिक महिलाएं हैं। आंकड़ों के अनुसार, परीक्षा में शामिल हुई 56.8 प्रतिशत महिला उम्मीदवारों ने सफलता हासिल की, जबकि पुरुष उम्मीदवारों का सफलता प्रतिशत 55.1 प्रतिशत रहा।
- नीट यूजी में 56.8% महिलाएं पास हुईं
- पुरुषों का उत्तीर्ण प्रतिशत 55.1% रहा
श्रेणीवार इतने उम्मीदवार हुए सफल
एनटीए ने श्रेणीवार सफल उम्मीदवारों के आंकड़े भी जारी किए हैं।
| श्रेणी | सफल उम्मीदवार |
|---|---|
| सामान्य (General) | 2.91 लाख |
| OBC-NCL | 5.12 लाख |
| SC | 1.59 लाख |
| ST | 63,716 |
| Gen-EWS | 95,026 |
| PwBD | 3,666 |
| PwD | 303 |
किस राज्य में सबसे ज्यादा उम्मीदवार सफल हुए?
देश के सभी 36 राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों के उम्मीदवारों ने इस परीक्षा में सफलता हासिल की है। उत्तर प्रदेश से सबसे अधिक 1.7 लाख से ज्यादा अभ्यर्थी सफल हुए हैं। वहीं, लक्षद्वीप से 43 उम्मीदवारों ने परीक्षा पास की है।
कुछ राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों के टॉप उम्मीदवारों के नाम इस प्रकार हैं:
- लद्दाख: जिग्मेट यांगचन लामो (530 अंक)
- अंडमान और निकोबार द्वीप समूह: ध्रुव त्रिपाठी (606 अंक)
- लक्षद्वीप: फहमीदा अनीस (573 अंक)
काउंसलिंग के लिए क्या करें उम्मीदवार?
एनटीए केवल परीक्षा आयोजित करने और ऑल इंडिया रैंक (AIR) जारी करने का काम करती है। मेडिकल सीटों का आवंटन और काउंसलिंग प्रक्रिया मेडिकल काउंसलिंग कमेटी (MCC), AACCC और संबंधित राज्य काउंसलिंग प्राधिकरणों द्वारा संचालित की जाएगी।
उम्मीदवारों को सलाह दी गई है कि वे केवल आधिकारिक वेबसाइटों पर उपलब्ध जानकारी पर ही भरोसा करें और किसी भी फर्जी कॉल, संदेश या सीट दिलाने के नाम पर पैसे मांगने वालों से सतर्क रहें। किसी भी संदिग्ध गतिविधि की जानकारी एनटीए को ईमेल के जरिए दी जा सकती है।
रिजल्ट से पहले जारी हुई थी फाइनल आंसर-की
- एनटीए ने 25 जून 2026 को प्रोविजनल आंसर-की जारी की थी।
- इसके बाद 13 से 15 जुलाई के बीच उम्मीदवारों के स्कैन किए गए OMR और रिकॉर्डेड रिस्पॉन्स उपलब्ध कराए गए।
- 16 जुलाई को फाइनल आंसर-की जारी करने के साथ ही परीक्षा परिणाम भी घोषित कर दिए गए।
नीट यूजी का रिजल्ट कैसे चेक करें?
- सबसे पहले नीट यूजी का आधिकारिक वेबसाइट पर जाएं।
- होमपेज पर ‘NEET UG 2026 Result’ या ‘Download Scorecard’ वाले लिंक पर क्लिक करें।
- अब एक नया पेज खुलेगा। यहां आपको अपना एप्लीकेशन नंबर, अपनी जन्मतिथि और स्क्रीन पर दिख रहा सिक्योरिटी पिन भरना होगा।
- ये सारी जानकारी सही-सही डालकर ‘Submit’ बटन दबाएं।
- आपका स्कोरकार्ड आपकी स्क्रीन पर खुलकर आ जाएगा।
- भविष्य की जरूरतों के लिए इसका पीडीएफ (PDF) डाउनलोड करके सुरक्षित रख लें और एक प्रिंटआउट भी जरूर निकाल लें।