NEET UG Final Answer Key: नीट री-एग्जाम की फाइनल आंसर-की जारी, ऐसे करें डाउनलोड; NTA ने ड्रॉप किए चार प्रश्न
NEET UG Final Answer Key: नेशनल टेस्टिंग एजेंसी (NTA) ने नीट री-एग्जाम की फाइनल आंसर-की जारी कर दी है। एनटीए ने चार प्रश्न ड्रॉप किए हैं। 21 जून को आयोजित री-एग्जाम में शामिल 20 लाख से अधिक उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर इसे डाउनलोड कर सकते हैं।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
NEET UG Final Answer Key: नेशनल टेस्टिंग एजेंसी (NTA) ने मेडिकल प्रवेश परीक्षा नीट यूजी 2026 री-एग्जाम की फाइनल आंसर-की जारी कर दी है। अब परीक्षा में शामिल हुए उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट neet.nta.nic.in पर जाकर फाइनल उत्तर कुंजी डाउनलोड कर सकते हैं और अपने संभावित स्कोर का अनुमान लगा सकते हैं। उत्तर कुंजी पीडीएफ का सीधा लिंक नीचे उपलब्ध है।
कितने प्रश्न ड्रॉप किए गए?
एनटीए ने नीट यूजी री-एग्जाम की अंतिम उत्तर कुंजी में चार प्रश्न ड्रॉप किए है। उम्मीदवार इस उत्तर कुंजी का मदद से अपने संभावित स्कोर की गणना कर सकते हैं।
नीट यूजी का रिजल्ट कब आएगा?
इस साल आयोजित परीक्षा और बाद में हुए 21 जून के री-एग्जाम समेत कुल 20 लाख से अधिक अभ्यर्थी रिजल्ट का इंतजार कर रहे हैं। फाइनल आंसर-की जारी होने के बाद अब उम्मीदवारों की नजरें रिजल्ट पर टिकी हैं, जिसे जल्द जारी किया जा सकता है। रिजल्ट जारी होने पर उम्मीदवार अपने आवेदन संख्या और अन्य लॉगिन विवरण की मदद से स्कोरकार्ड डाउनलोड कर सकेंगे।
कैसे लगा सकते हैं अपने अंकों का अनुमान?
उम्मीदवार फाइनल आंसर-की की मदद से अपने संभावित अंक निकाल सकते हैं। इसके लिए NEET की आधिकारिक मार्किंग स्कीम लागू होगी।
- हर सही उत्तर पर 4 अंक मिलेंगे।
- प्रत्येक गलत उत्तर पर 1 अंक की कटौती होगी।
- जिन सवालों का जवाब नहीं दिया गया है, उन पर कोई अंक नहीं मिलेगा।
उम्मीदवार अपने उत्तरों का मिलान कर आसानी से संभावित स्कोर का अंदाजा लगा सकते हैं।
NEET UG 2026 Final Answer Key - PDF
नीट यूजी का फाइनल आंसर-की कैसे डाउनलोड करें?
- सबसे पहले NEET UG की आधिकारिक वेबसाइट पर जाएं।
- होमपेज पर NEET UG 2026 Final Answer Key लिंक पर क्लिक करें।
- स्क्रीन पर उत्तर कुंजी की पीडीएफ खुल जाएगी।
- इसे डाउनलोड करें और अपने उत्तरों का मिलान करें।
- भविष्य के लिए इसकी एक कॉपी सुरक्षित रख लें।