NEET Result 2026: नीट टॉपर आर्यन गुप्ता क्यों बनना चाहते हैं ऑन्कोलॉजिस्ट? वजह जानकर भर आएंगी आंखें
NEET UG 2026: नीट यूजी में ऑल इंडिया रैंक (AIR) 1 हासिल करने वाले आर्यन गुप्ता ने 720 में से 715 अंक प्राप्त किए हैं। अब उनका सपना ऑन्कोलॉजिस्ट (कैंसर विशेषज्ञ) बनकर मरीजों की जिंदगी बेहतर बनाने का है।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
NEET UG 2026: राष्ट्रीय परीक्षण एजेंसी (एनटीए) द्वारा घोषित NEET UG 2026 री-एग्जाम के परिणाम में पंजाब के आर्यन गुप्ता ने 720 में से 715 अंक हासिल कर ऑल इंडिया रैंक-1 प्राप्त की है। आर्यन ने बताया कि इस सफलता के लिए उन्होंने लंबे समय तक कड़ी मेहनत की और रोजाना 16-17 घंटे तक पढ़ाई की। उनका कहना है कि तैयारी के दौरान कई बार नींद भी पूरी नहीं हो पाती थी।
आर्यन के माता-पिता दोनों डॉक्टर हैं। रिजल्ट आने के बाद परिवार में खुशी का माहौल है। आर्यन भविष्य में ऑन्कोलॉजिस्ट (कैंसर विशेषज्ञ) बनना चाहते हैं। उन्होंने बताया कि इसके पीछे एक भावुक वजह है, जिसके कारण उन्होंने यह लक्ष्य चुना है। नीट में पंजाब के आर्यन गुप्ता और हरियाणा के पंशुल बंसल ने संयुक्त रूप से ऑल इंडिया रैंक-1 हासिल की है। इस साल 11.21 लाख से अधिक उम्मीदवार परीक्षा में सफल रहे।
VIDEO | Ludhiana: Punjab's Aryan Gupta topped the NEET-UG for medical admissions.
He says, "I secured AIR 1, I scored 715 out of 720, my father and mother are doctors... I worked hard, I would not get sleep, but it is feeling surreal now, looking like a dream, everyone is happy,… pic.twitter.com/wwsNL8QNeXविज्ञापन विज्ञापन— Press Trust of India (@PTI_News) July 16, 2026
क्यों बनना चाहते हैं ऑन्कोलॉजिस्ट?
लुधियाना के रहने वाले आर्यन गुप्ता का सपना एक अच्छे मेडिकल संस्थान से MBBS कर डॉक्टर बनने का है। उन्होंने बताया कि वह भविष्य में ऑन्कोलॉजिस्ट (कैंसर विशेषज्ञ) बनना चाहते हैं। आर्यन के अनुसार, यह लक्ष्य उन्होंने बचपन में ही तय कर लिया था और आज भी उसी दिशा में आगे बढ़ रहे हैं।
आर्यन ने बताया कि NEET UG 2026 में सफलता पाने के लिए उन्होंने रोजाना करीब 16-17 घंटे पढ़ाई की। कई बार उनकी नींद भी पूरी नहीं हो पाती थी, लेकिन उन्होंने अपने लक्ष्य पर पूरा ध्यान बनाए रखा। उनका कहना है कि कड़ी मेहनत और लगातार प्रयास की बदौलत ही वह यह मुकाम हासिल कर सके हैं।
21 जून को हुई थी परीक्षा
नीट यूजी 2026 री-टेस्ट के परिणाम में कुल 11.21 लाख अभ्यर्थी सफल घोषित किए गए हैं। परीक्षा में शीर्ष प्रदर्शन करने वाले 138 उम्मीदवारों ने 720 में से 690 से अधिक अंक हासिल किए हैं। पंजाब के आर्यन गुप्ता और हरियाणा के पंशुल बंसल ने 715 अंक प्राप्त कर संयुक्त रूप से ऑल इंडिया रैंक-1 हासिल की है।
परीक्षा का आयोजन 21 जून को किया गया था। परीक्षा देश के 551 शहरों और विदेश के 14 शहरों में स्थित 5,440 परीक्षा केंद्रों पर आयोजित हुई थी। इस मेडिकल प्रवेश परीक्षा में करीब 20 लाख से अधिक अभ्यर्थी शामिल हुए थे।