फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Education ›   Rajasthan SET 2026 Registration Deadline Extended to July 31, Exam Scheduled for September 6

Rajasthan SET 2026: राजस्थान राज्य पात्रता परीक्षा का संशोधित नोटिस जारी, आवेदन की अंतिम तिथि आगे बढ़ी

Thu, 16 Jul 2026 08:56 PM IST
Akash Kumar एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला
एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला Published by: Akash Kumar Updated Thu, 16 Jul 2026 08:56 PM IST
सार

Rajasthan SET 2026: राजस्थान राज्य पात्रता परीक्षा के लिए संशोधित अधिसूचना जारी की गई है। इसके साथ ही आवेदन की अंतिम तिथि बढ़ाकर 31 जुलाई कर दी गई है। उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर आवेदन कर सकते हैं। परीक्षा 6 सितंबर को होगी। परीक्षा में दो पेपर होंगे और इसमें निगेटिव मार्किंग नहीं होगी।
 

विज्ञापन
Rajasthan SET 2026 Registration Deadline Extended to July 31, Exam Scheduled for September 6
(प्रतीकात्मक तस्वीर) - फोटो : Freepik

विस्तार

Rajasthan SET 2026: राजस्थान स्टेट एलिजिबिलिटी टेस्ट के लिए आवेदन करने के इच्छुक उम्मीदवारों के लिए राहत भरी खबर है। कोटा विश्वविद्यालय ने राजस्थान एसईटी के लिए संशोधित नोटिस जारी किया है। विश्वविद्यालय ने आवेदन की अंतिम तिथि आगे बढ़ा दी है। अब अभ्यर्थी 31 जुलाई 2026 तक आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर आवेदन कर सकते हैं।

विज्ञापन


पहले आवेदन की अंतिम तिथि 15 जुलाई निर्धारित थी, लेकिन उम्मीदवारों की सुविधा को देखते हुए इसे आगे बढ़ाने का फैसला लिया गया है। जिन अभ्यर्थियों ने अभी तक आवेदन नहीं किया है, वे आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया पूरी कर सकते हैं।

विज्ञापन

6 सितंबर को होगी राजस्थान एसईटी परीक्षा

राजस्थान एसईटी 2026 परीक्षा का आयोजन 6 सितंबर 2026 को किया जाएगा। परीक्षा दो पेपरों में आयोजित होगी।

  • पेपर-1 में 50 प्रश्न पूछे जाएंगे, जो कुल 100 अंकों के होंगे।
  • पेपर-2 में 100 प्रश्न होंगे, जिनके लिए 200 अंक निर्धारित हैं।


दोनों पेपरों को हल करने के लिए उम्मीदवारों को कुल 3 घंटे का समय दिया जाएगा। अच्छी बात यह है कि परीक्षा में निगेटिव मार्किंग नहीं होगी, यानी गलत उत्तर देने पर अंक नहीं काटे जाएंगे।


यहां देखें संशोधित नोटिस...

आवेदन शुल्क कितना है?

राजस्थान एसईटी 2026 के लिए श्रेणी के अनुसार अलग-अलग आवेदन शुल्क निर्धारित किया गया है।

 
श्रेणी आवेदन शुल्क
सामान्य, ओबीसी और एसबीसी 1500 रुपये
ईडब्ल्यूएस और एमबीसी 1200 रुपये
एससी और एसटी (राजस्थान निवासी) 750 रुपये


उम्मीदवारों को सलाह दी जाती है कि आवेदन शुल्क जमा करने से पहले अपनी श्रेणी की पुष्टि जरूर कर लें।

विज्ञापन

ऐसे करें आवेदन

राजस्थान एसईटी 2026 के लिए आवेदन करने के लिए उम्मीदवार नीचे दिए गए चरणों का पालन कर सकते हैं:

  • सबसे पहले आरपीएससी की आधिकारिक वेबसाइट पर जाएं।
  • होमपेज पर उपलब्ध Rajasthan SET 2026 Application Form लिंक पर क्लिक करें।
  • अपना पंजीकरण पूरा करें।
  • रजिस्ट्रेशन नंबर और पासवर्ड की मदद से लॉगिन करें।
  • आवेदन पत्र में मांगी गई सभी जानकारी भरें।
  • आवश्यक दस्तावेज स्कैन कर अपलोड करें।
  • आवेदन शुल्क का भुगतान करें।
  • फॉर्म जमा करने के बाद उसका प्रिंटआउट सुरक्षित रख लें।
विज्ञापन
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें शिक्षा समाचार आदि से संबंधित ब्रेकिंग अपडेट।

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed