फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Education ›   India to Launch First Engineering Biology Course, Says Union Minister Jitendra Singh

Engineering Biology: भारत में पहली बार शुरू होगा इंजीनियरिंग बायोलॉजी कोर्स, क्या है 2047 तक सरकार का लक्ष्य?

Thu, 16 Jul 2026 04:01 PM IST
Akash Kumar पीटीआई, नई दिल्ली
पीटीआई, नई दिल्ली Published by: Akash Kumar Updated Thu, 16 Jul 2026 04:01 PM IST
सार

Engineering Biology: सरकार देश में पहली बार इंजीनियरिंग बायोलॉजी कोर्स शुरू करने जा रही है। केंद्रीय मंत्री जितेंद्र सिंह ने कहा कि भविष्य में मेडिकल और इंजीनियरिंग क्षेत्रों का तालमेल बढ़ेगा। आइए जानते हैं सरकार ने 2027 तक क्या लक्ष्य तय किया है।
 

विज्ञापन
India to Launch First Engineering Biology Course, Says Union Minister Jitendra Singh
केंद्रीय मंत्री जितेंद्र सिंह - फोटो : X / @PIB_India

विस्तार

Engineering Biology Course: भारत में उच्च शिक्षा और तकनीकी शिक्षा के क्षेत्र में एक बड़ा बदलाव देखने को मिल सकता है। केंद्र सरकार देश में पहली बार इंजीनियरिंग बायोलॉजी कोर्स शुरू करने जा रही है। केंद्रीय विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) डॉ. जितेंद्र सिंह ने गुरुवार को इस नई पहल की घोषणा की।

विज्ञापन


उन्होंने कहा, "मैं इंजीनियरिंग बायोलॉजी में एक कोर्स शुरू करने की घोषणा कर रहा हूं, जो भारत में अपनी तरह का पहला कोर्स होगा।"

उन्होंने यह घोषणा नीति आयोग द्वारा आयोजित एक कार्यक्रम के दौरान की। मंत्री ने कहा कि यह भारत का पहला इंजीनियरिंग बायोलॉजी कोर्स होगा और इसका उद्देश्य भविष्य की जरूरतों के मुताबिक विशेषज्ञ मानव संसाधन तैयार करना है।

विज्ञापन

मेडिकल और इंजीनियरिंग का बढ़ेगा तालमेल

जितेंद्र सिंह ने कहा कि चिकित्सा क्षेत्र तेजी से बदल रहा है और अब कई ऐसी तकनीकें विकसित हो चुकी हैं, जिनमें इंजीनियरों और डॉक्टरों को मिलकर काम करना होगा।

उन्होंने उदाहरण देते हुए कहा कि अल्ट्रासाउंड और एमआरआई जैसी आधुनिक जांच तकनीकें अब केवल रेडियोलॉजिस्ट तक सीमित नहीं रहेंगी। भविष्य में इलेक्ट्रॉनिक्स इंजीनियर भी रेडियोलॉजिस्ट के साथ मिलकर इन प्रक्रियाओं में महत्वपूर्ण भूमिका निभा सकते हैं।

भारत को चाहिए अपना मजबूत टैलेंट इकोसिस्टम

जितेंद्र सिंह ने कहा कि भारत को भविष्य की चुनौतियों और अवसरों को ध्यान में रखते हुए अपना मजबूत और स्वतंत्र प्रतिभा विकास तंत्र तैयार करना होगा।

विज्ञापन

2047 तक 2.6 ट्रिलियन डॉलर बायोइकोनॉमी का लक्ष्य

केंद्र सरकार ने भारत को जैव-अर्थव्यवस्था (Bioeconomy) के क्षेत्र में वैश्विक नेतृत्व दिलाने का लक्ष्य तय किया है। मंत्री ने कहा कि सरकार वर्ष 2047 तक भारत की बायोइकोनॉमी को 2.6 ट्रिलियन अमेरिकी डॉलर तक पहुंचाने की दिशा में काम कर रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें शिक्षा समाचार आदि से संबंधित ब्रेकिंग अपडेट।

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed