फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   DU UG Admission 2026 First Seat Allotment List to Be Released Today

DU UG Admission 2026: डीयू की पहली सीट अलॉटमेंट लिस्ट आज होगी जारी, 71 हजार से अधिक सीटों पर होगा प्रवेश

Thu, 16 Jul 2026 11:57 AM IST
Shahin Praveen अमर उजाला, ब्यूरो
अमर उजाला, ब्यूरो Published by: Shahin Praveen Updated Thu, 16 Jul 2026 11:57 AM IST
सार

DU UG Admission 2026: दिल्ली विश्वविद्यालय आज 16 जुलाई को यूजी प्रवेश 2026 के लिए पहली सीट अलॉटमेंट लिस्ट जारी करेगा। उम्मीदवार सीएसएएस पोर्टल पर लॉगिन कर अपना आवंटित कॉलेज और कोर्स देख सकेंगे। डीयू में इस वर्ष करीब 71 हजार सीटों पर दाखिले की प्रक्रिया चल रही

विज्ञापन
DU UG Admission 2026 First Seat Allotment List to Be Released Today
दिल्ली विश्वविद्यालय, Delhi University - फोटो : University Of Delhi

विस्तार

DU UG Admission: दिल्ली विश्वविद्यालय (DU) आज, 16 जुलाई को स्नातक पाठ्यक्रमों में प्रवेश के लिए पहली सीट अलॉटमेंट लिस्ट जारी करेगा। जिन छात्रों ने कॉमन सीट एलोकेशन सिस्टम (CSAS) के तहत आवेदन किया है, वे अपनी आवंटित सीट की जानकारी CSAS डैशबोर्ड पर देख सकेंगे। डीयू के विभिन्न कॉलेजों में करीब 71 हजार सीटों पर प्रवेश होना है। 

विज्ञापन


DU पहली सीट अलॉटमेंट लिस्ट शाम 5 बजे जारी करेगा। उम्मीदवार लिस्ट जारी होने के बाद आधिकारिक वेबसाइट ugadmission.uod.ac.in पर जाकर अपने आवंटित कॉलेज और कोर्स की जानकारी देख सकेंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

DU UG Admission 2026: महत्वपूर्ण तिथियां

इवेंट तिथि
पहली सीट अलॉटमेंट लिस्ट जारी 16 जुलाई 2026 (शाम 5:00 बजे)
आवंटित सीट स्वीकार करने की अवधि 16 से 18 जुलाई 2026
कॉलेजों द्वारा दस्तावेज सत्यापन और अनुमोदन 16 से 20 जुलाई 2026 (शाम 4:59 बजे तक)
ऑनलाइन शुल्क भुगतान की अंतिम तिथि 21 जुलाई 2026 (शाम 4:59 बजे तक)

दूसरी अलॉटमेंट लिस्ट 25 जुलाई को होगी जारी

दिल्ली विश्वविद्यालय ने स्पष्ट किया है कि दस्तावेजों के सफल सत्यापन के बाद ही संबंधित कॉलेज छात्र की सीट को अंतिम मंजूरी देगा। जिन सीटों पर प्रवेश नहीं लिया जाएगा, आवेदन अस्वीकृत होंगे या छात्र अपना नाम वापस लेंगे, उन्हें अगले आवंटन चरण में शामिल किया जाएगा। विश्वविद्यालय दूसरी सीट आवंटन सूची 25 जुलाई को दोपहर 12 बजे जारी करेगा। इस सूची में सीट पाने वाले छात्र 25 से 26 जुलाई रात 11:59 बजे तक अपनी सीट स्वीकार कर सकेंगे।

दूसरे चरण के तहत शुल्क जमा करने की अंतिम तिथि 28 जुलाई निर्धारित की गई है। इसी दिन से विश्वविद्यालय में नए शैक्षणिक सत्र 2026-27 की शुरुआत भी होगी। डीयू ने अभ्यर्थियों से नियमित रूप से अपना CSAS डैशबोर्ड जांचने, निर्धारित समयसीमा का पालन करने और सभी आवश्यक दस्तावेज सही एवं पूर्ण रूप से अपलोड करने की अपील की है, ताकि प्रवेश प्रक्रिया में किसी तरह की परेशानी न हो।

पहली अलॉटमेंट लिस्ट में सीट नहीं मिली तो क्या करें?

यदि किसी उम्मीदवार को पहली सीट अलॉटमेंट लिस्ट में सीट आवंटित नहीं होती है, तो उसे परेशान होने की आवश्यकता नहीं है। दिल्ली विश्वविद्यालय 25 जुलाई को दूसरी कॉमन सीट एलोकेशन (Second CSAS Allocation) सूची जारी करेगा, जिसमें रिक्त सीटों के आधार पर नए आवंटन किए जाएंगे।

इसके बाद भी यदि सीटें खाली रहती हैं, तो विश्वविद्यालय तीसरी अलॉटमेंट लिस्ट भी जारी कर सकता है। ऐसे में अभ्यर्थियों को नियमित रूप से CSAS पोर्टल पर अपडेट देखते रहना चाहिए और आगामी आवंटन चरणों का इंतजार करना चाहिए।

विज्ञापन
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें शिक्षा समाचार आदि से संबंधित ब्रेकिंग अपडेट।

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed