फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Education ›   NIFT Round 3 Seat Allotment 2026 Released, Admission Fee Submission Deadline July 17

NIFT Counselling 2026: निफ्ट काउंसलिंग के तीसरे राउंड का सीट आवंटन परिणाम जारी, इस तारीख तक जमा करनी होगी फीस

Wed, 15 Jul 2026 09:42 PM IST
Akash Kumar एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला
एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला Published by: Akash Kumar Updated Wed, 15 Jul 2026 09:42 PM IST
सार

NIFT Counselling 2026: एनटीए ने निफ्ट काउंसलिंग के तीसरे राउंड का सीट अलॉटमेंट रिजल्ट जारी कर दिया है। जिन उम्मीदवारों को सीट मिली है, उन्हें 17 जुलाई रात 12 बजे तक प्रवेश शुल्क जमा करना होगा, अन्यथा उनकी सीट रद्द कर दी जाएगी।
 

विज्ञापन
NIFT Round 3 Seat Allotment 2026 Released, Admission Fee Submission Deadline July 17
(प्रतीकात्मक तस्वीर) - फोटो : Adobe Stock

विस्तार

NIFT Counselling 2026: राष्ट्रीय परीक्षा एजेंसी (एनटीए) ने राष्ट्रीय फैशन प्रौद्योगिकी संस्थान (निफ्ट) में दाखिले के लिए चल रही काउंसलिंग प्रक्रिया के तहत तीसरे राउंड का सीट अलॉटमेंट परिणाम जारी कर दिया है। उम्मीदवार अब आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर अपना सीट आवंटन परिणाम देख सकते हैं।

विज्ञापन


सीट आवंटन सूची निफ्ट की आधिकारिक प्रवेश वेबसाइट पर उपलब्ध कराई गई है। उम्मीदवार अपने निफ्ट रोल नंबर और पासवर्ड की मदद से लॉगिन कर परिणाम डाउनलोड कर सकते हैं।

विज्ञापन

17 जुलाई तक जमा करनी होगी एडमिशन फीस

तीसरे राउंड में सीट पाने वाले उम्मीदवारों को 17 जुलाई 2026 की रात 12 बजे तक प्रवेश शुल्क जमा करना होगा। निर्धारित समय के भीतर फीस जमा नहीं करने पर आवंटित सीट स्वतः रद्द कर दी जाएगी।

एनटीए ने स्पष्ट किया है कि समय सीमा के भीतर शुल्क जमा नहीं करने वाले उम्मीदवार आगे के नियमित काउंसलिंग राउंड में हिस्सा लेने के पात्र भी नहीं रहेंगे।

सीट छोड़ने पर दूसरे उम्मीदवार को मिलेगा मौका

यदि कोई उम्मीदवार तय समय के भीतर फीस जमा नहीं करता है, तो उसकी सीट अगले पात्र उम्मीदवार को आवंटित कर दी जाएगी। ऐसे में उम्मीदवारों को सलाह दी गई है कि वे अंतिम समय का इंतजार न करें और जल्द से जल्द प्रवेश प्रक्रिया पूरी कर लें।

विज्ञापन

निफ्ट प्रवेश परीक्षा के जरिए होता है दाखिला

निफ्ट प्रवेश परीक्षा का आयोजन देशभर के राष्ट्रीय फैशन प्रौद्योगिकी संस्थानों में स्नातक और स्नातकोत्तर पाठ्यक्रमों में प्रवेश के लिए किया गया था। इसी परीक्षा के आधार पर काउंसलिंग और सीट आवंटन की प्रक्रिया चल रही है।

एनटीए ने उम्मीदवारों को सलाह दी है कि वे निर्धारित समय सीमा के भीतर सभी प्रवेश संबंधी औपचारिकताएं पूरी कर लें। ऐसा करने पर ही उनकी सीट सुरक्षित मानी जाएगी और वे आगे की काउंसलिंग प्रक्रिया के लिए पात्र बने रहेंगे।
 

कैसे डाउनलोड करें सीट आवंटन परिणाम?

उम्मीदवार नीचे दिए गए आसान चरणों का पालन करके अपना सीट आवंटन परिणाम देख सकते हैं।

  • सबसे पहले निफ्ट प्रवेश की आधिकारिक वेबसाइट पर जाएं।
  • होम पेज पर दिखाई दे रहे NIFT Round 3 Seat Allotment Result 2026 लिंक पर क्लिक करें।
  • इसके बाद एक नया पेज खुलेगा।
  • यहां अपना निफ्ट रोल नंबर और पासवर्ड दर्ज करें।
  • अब सबमिट बटन पर क्लिक करें।
  • स्क्रीन पर सीट आवंटन परिणाम दिखाई देगा।
  • अपना आवंटन विवरण जांचें और भविष्य के लिए इसका प्रिंटआउट सुरक्षित रख लें।
विज्ञापन
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें शिक्षा समाचार आदि से संबंधित ब्रेकिंग अपडेट।

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed