फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Education ›   Career Plus ›   WHO Internship Program Offers Young Professionals a Chance to Learn and Earn

WHO Internship: डब्ल्यूएचओ इंटर्नशिप में युवाओं के लिए सुनहरा अवसर, सीखने के साथ कमाई का मौका; जानें स्टाइपेंड

Thu, 16 Jul 2026 01:01 PM IST
Shahin Praveen भारत भूषण अरजरिया, कॅरिअर एक्सपर्ट
भारत भूषण अरजरिया, कॅरिअर एक्सपर्ट Published by: Shahin Praveen Updated Thu, 16 Jul 2026 01:01 PM IST
सार

WHO Internship Program: विश्व स्वास्थ्य संगठन का इंटर्नशिप प्रोग्राम युवाओं के लिए अंतरराष्ट्रीय स्तर पर सीखने और पेशेवर अनुभव हासिल करने का बेहतरीन अवसर है। इस कार्यक्रम के तहत प्रतिभागियों को स्वास्थ्य विशेषज्ञों के साथ काम करने का मौका मिलेगा, साथ ही उन्हें स्टाइपेंड का लाभ भी दिया जाएगा।

विज्ञापन
WHO Internship Program Offers Young Professionals a Chance to Learn and Earn
WHO Internship Program - फोटो : AI

विस्तार

WHO Internship Program: विश्व स्वास्थ्य संगठन (डब्ल्यूएचओ) ने हेल्थ इमरजेंसीज इंटर्नशिप-2026 के लिए आवेदन मांगे हैं। इस इंटर्नशिप में चयनित होने वाले छात्रों को महामारी नियंत्रण, आपातकालीन स्वास्थ्य सेवाओं, मेडिकल रणनीतियों, डाटा विश्लेषण, रिपोर्ट तैयार करने और वैश्विक स्वास्थ्य नीतियों को समझने का व्यावहारिक अनुभव मिलेगा। 

विज्ञापन


इससे प्रतिभागियों को अंतरराष्ट्रीय स्तर पर स्वास्थ्य आपात स्थितियों से निपटने की कार्यप्रणाली को करीब से समझने का मौका मिलेगा। यह कार्यक्रम सार्वजनिक स्वास्थ्य के क्षेत्र में सीखने और कॅरिअर बनाने का अच्छा मौका है।

विज्ञापन

पात्रता और अवधि

इस इंटर्नशिप के लिए आवेदन करने वाले उम्मीदवारों ने किसी मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय या समकक्ष संस्थान में फुल-टाइम अंडरग्रेजुएट की डिग्री पूरी की हो। साथ ही वे मेडिसिन, बायोलॉजी, बायोइन्फॉर्मेटिक्स, माइक्रोबायोलॉजी, वायरोलॉजी, बायोकेमिस्ट्री, मेडिकल साइंस, इंफॉर्मेशन साइंस, स्टैटिस्टिक्स, पब्लिक हेल्थ या इससे संबंधित किसी विषय में पढ़ाई कर रहे हों। इस इंटर्नशिप की अवधि 24 सप्ताह की होगी, जो पांच अक्तूबर, 2026 से 19 मार्च, 2027 तक चलेगी।

कौशल और अनुभव

उम्मीदवार के पास अच्छी कम्युनिकेशन स्किल, टीम के साथ काम करने की क्षमता और अलग-अलग संस्कृतियों का सम्मान करने का दृष्टिकोण होना चाहिए। साथ ही, वर्ड, एक्सेल और पावरप्वाइंट जैसे कंप्यूटर प्रोग्राम का सामान्य ज्ञान जरूरी है। स्टैटिस्टिकल सॉफ्टवेयर की जानकारी, रिसर्च, डाटा एनालिसिस और रिपोर्ट तैयार करने का अनुभव अतिरिक्त लाभ माना जाएगा। अंग्रेजी भाषा पर अच्छी पकड़ अनिवार्य है, जबकि फ्रेंच या संयुक्त राष्ट्र की अन्य आधिकारिक भाषाओं का ज्ञान होने पर अभ्यर्थी को अतिरिक्त फायदा मिल सकता है।

आर्थिक सहायता 

चयनित इंटर्न को रहने-खाने के खर्च के लिए मासिक लिविंग अलाउंस मिलेगा। जिनेवा में यह अलाउंस अधिकतम 739 स्विस फ्रैंक (सीएचएफ) से 1,680 सीएचएफ प्रतिमाह तक हो सकता है, जो उम्मीदवार की स्थिति और निवास स्थान पर निर्भर करता है। इसके अलावा, इंटर्न को हर कार्य दिवस के लिए 20 सीएचएफ का लंच वाउचर और दुर्घटना व मेडिकल इंश्योरेंस की सुविधा भी प्रदान की जाएगी।

  • उम्मीदवारों का संबंध मेडिसिन, बायोलॉजी, पब्लिक हेल्थ और अन्य संबंधित विषयों से होना चाहिए।
  • इंटर्न वैक्सीन, महामारी के नियंत्रण की तैयारी, रिसर्च, डाटा विश्लेषण और स्वास्थ्य आपातकालीन परियोजनाओं पर काम करेंगे।
  • उम्मीदवारों में अच्छी कम्युनिकेशन, टीमवर्क और रिसर्च स्किल होनी चाहिए।
  • अंग्रेजी भाषा का ज्ञान जरूरी है, जबकि फ्रेंच या अन्य यूएन भाषाओं की जानकारी फायदेमंद होगी।

आवेदन प्रक्रिया 

इच्छुक उम्मीदवार डब्ल्यूएचओ के आधिकारिक कॅरिअर पोर्टल tinyurl.com/34py2b3c के माध्यम से ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। आवेदन के लिए अपनी प्रोफाइल पूरी करें, आवश्यक दस्तावेज अपलोड करें और 31 जुलाई, 2026 तक अपना आवेदन जमा कर दें।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Education News in Hindi related to careers and job vacancy news, exam results, exams notifications in Hindi etc. Stay updated with us for all breaking news from Education and more Hindi News.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed