फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Education ›   AIBE 21 Result 2026 Expected Soon; Check Passing Marks, CoP Eligibility and Scorecard Details

AIBE 21 Result: कब जारी होगा बार परीक्षा का रिजल्ट? पास होने पर मिलेगा CoP, जानें कैसे चेक कर सकेंगे परिणाम

Thu, 16 Jul 2026 02:46 PM IST
Akash Kumar एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला
एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला Published by: Akash Kumar Updated Thu, 16 Jul 2026 02:46 PM IST
सार

AIBE 21: अखिल भारतीय बार परीक्षा का परिणाम बहुत जल्द जारी हो सकता है। अभ्यर्थी आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर स्कोरकार्ड डाउनलोड कर सकेंगे। रिजल्ट में प्राप्तांक, पास-फेल स्थिति और सर्टिफिकेट ऑफ प्रैक्टिस (CoP) की पात्रता की जानकारी दी जाएगी।
 

विज्ञापन
AIBE 21 Result 2026 Expected Soon; Check Passing Marks, CoP Eligibility and Scorecard Details
AIBE 21 Result 2026 - फोटो : अमर उजाला, ग्राफिक

विस्तार

AIBE 21 Result 2026: 21वीं अखिल भारतीय बार परीक्षा में शामिल अभ्यर्थियों का इंतजार अब जल्द समाप्त हो सकता है। बार काउंसिल ऑफ इंडिया (BCI) जल्द ही बार परीक्षा का परिणाम जारी कर सकती है। हालांकि, परिषद की ओर से अभी तक परिणाम जारी करने की आधिकारिक पुष्टि नहीं की गई है। रिजल्ट घोषित होने के बाद उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर अपने लॉगिन विवरण की मदद से स्कोरकार्ड डाउनलोड कर सकेंगे।

विज्ञापन

स्कोरकार्ड में क्या जानकारी मिलेगी?

परिणाम के साथ जारी होने वाले स्कोरकार्ड में उम्मीदवारों के प्राप्त अंक, परीक्षा में उनकी सफलता या असफलता की स्थिति और सर्टिफिकेट ऑफ प्रैक्टिस (Certificate of Practice- CoP) के लिए पात्रता का विवरण उपलब्ध होगा। यही प्रमाणपत्र उम्मीदवारों को देश में विधि व्यवसाय करने का अधिकार प्रदान करता है।

  • प्राप्त अंक
  • फेल या पास की स्थिति
  • सर्टिफिकेट ऑफ प्रैक्टिस
विज्ञापन
विज्ञापन

क्या है CoP?

जो अभ्यर्थी निर्धारित न्यूनतम अंक हासिल करने में सफल होंगे, उन्हें बार काउंसिल ऑफ इंडिया की ओर से सर्टिफिकेट ऑफ प्रैक्टिस जारी किया जाएगा। इसके बाद वे भारत की अदालतों में आधिकारिक रूप से वकालत करने के पात्र माने जाएंगे। इसलिए परिणाम देखने के साथ-साथ उम्मीदवारों को अपने वर्ग के अनुसार निर्धारित न्यूनतम क्वालिफाइंग अंक भी अवश्य जांचने चाहिए।

विज्ञापन

कैटेगरी के अनुसार कितने अंक लाना जरूरी?

बार काउंसिल ऑफ इंडिया ने AIBE 21 परीक्षा के लिए विभिन्न श्रेणियों के उम्मीदवारों के लिए न्यूनतम योग्यता अंक निर्धारित किए हैं। उम्मीदवार अपने प्राप्त अंकों की तुलना इन अंकों से कर यह जान सकते हैं कि वे परीक्षा में सफल हुए हैं या नहीं।

  • सामान्य वर्ग (General): इस श्रेणी के उम्मीदवारों को परीक्षा पास करने के लिए कम से कम 43 अंक यानी 45 प्रतिशत अंक प्राप्त करना अनिवार्य है।
  • अन्य पिछड़ा वर्ग (OBC): ओबीसी वर्ग के अभ्यर्थियों को भी न्यूनतम 38 अंक यानी 45 प्रतिशत अंक हासिल करने होंगे, तभी उन्हें सफल माना जाएगा।
  • अनुसूचित जाति एवं अनुसूचित जनजाति (SC/ST): इन वर्गों के उम्मीदवारों के लिए न्यूनतम 32 अंक यानी 40 प्रतिशत अंक निर्धारित किए गए हैं।


उम्मीदवारों को सलाह दी जाती है कि रिजल्ट जारी होने के बाद वे अपने स्कोरकार्ड में दर्ज अंकों की तुलना इन क्वालिफाइंग मार्क्स से अवश्य करें। इससे यह स्पष्ट हो जाएगा कि वे सर्टिफिकेट ऑफ प्रैक्टिस प्राप्त करने के योग्य हैं या नहीं।

कैसे डाउनलोड करें रिजल्ट?

  • सबसे पहले आधिकारिक वेबसाइट पर जाएं।
  • होमपेज पर उपलब्ध AIBE 21 Result 2026 लिंक पर क्लिक करें।
  • अब अपना रजिस्ट्रेशन नंबर या यूजर आईडी और पासवर्ड दर्ज कर लॉगिन करें।
  • लॉगिन के बाद स्कोरकार्ड स्क्रीन पर दिखाई देगा।
  • उम्मीदवार अपने अंक, क्वालिफाइंग स्टेटस और अन्य जानकारियां ध्यानपूर्वक जांच लें।
  • भविष्य की जरूरत के लिए स्कोरकार्ड डाउनलोड कर उसका प्रिंटआउट सुरक्षित रख लें।
विज्ञापन
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें शिक्षा समाचार आदि से संबंधित ब्रेकिंग अपडेट।

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed