सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Education ›   JEE Main 2026 Final Answer Key Released by NTA on Official Website

JEE Main 2026: जेईई मेन की अंतिम उत्तर कुंजी हुई जारी, फटाफट करें डाउनलोड; बीई और बीटेक के हटाए नौ प्रश्न

एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला Published by: शाहीन परवीन Updated Mon, 16 Feb 2026 11:17 AM IST
विज्ञापन
सार

JEE Main Final Answer Key OUT 2026: एनटीए ने जेईई मेन सेशन-1 की अंतिम उत्तर कुंजी आधिकारिक वेबसाइट पर जारी कर दी है। उम्मीदवार अब फाइनल आंसर-की के आधार पर अपने उत्तरों का मिलान कर संभावित स्कोर का अनुमान लगा सकते हैं। 

JEE Main 2026 Final Answer Key Released by NTA on Official Website
Exam - फोटो : Adobe Stock
विज्ञापन

विस्तार

JEE Main Final Answer Key OUT: राष्ट्रीय परीक्षण एजेंसी (NTA) ने संयुक्त प्रवेश परीक्षा (JEE) मेन 2026 के बीई/बीटेक (पेपर-1) की अंतिम उत्तर कुंजी जारी कर दी है। सत्र-1 की फाइनल आंसर-की से 9 प्रश्न हटा दिए गए हैं।

Trending Videos


परीक्षा में शामिल हुए 13 लाख से अधिक उम्मीदवार अब अपनी उत्तर पुस्तिका का मिलान अंतिम उत्तर कुंजी से कर सकते हैं और अपने संभावित स्कोर का अनुमान लगा सकते हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

जनवरी में हुई परीक्षा

एनटीए ने 21 से 29 जनवरी तक प्रतिदिन दो शिफ्टों में जेईई मेन सेशन-1 की परीक्षा आयोजित की थी। राष्ट्रीय स्तर की इस प्रवेश परीक्षा की अनंतिम उत्तर कुंजी 4 फरवरी को जारी की गई। उम्मीदवारों को आधिकारिक वेबसाइट jeemain.nta.nic.in के माध्यम से 6 फरवरी तक प्रति प्रश्न 200 रुपये शुल्क देकर आपत्ति दर्ज कराने का अवसर दिया गया था।

आज जारी होगा रिजल्ट

जेईई मेन 2026 की अंतिम उत्तर कुंजी के अनुसार कुल 9 प्रश्न हटा दिए गए हैं। एनटीए सत्र-1 के उम्मीदवारों के लिए परिणाम 16 फरवरी तक घोषित करेगा। जो अभ्यर्थी अपने अंकों से संतुष्ट नहीं हैं, वे सेशन-2 परीक्षा के लिए आवेदन कर सकते हैं, जिसके लिए पंजीकरण 25 फरवरी को बंद होगा।

स्पष्ट किया गया है कि अंतिम रैंक सूची तैयार करते समय दोनों सत्रों में प्राप्त अंकों में से बेहतर स्कोर को माना जाएगा। जिन उम्मीदवारों ने पहले से आवेदन किया है, वे अपने पुराने लॉगिन क्रेडेंशियल का उपयोग करके केवल शुल्क का भुगतान कर सकते हैं। निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार, एनटीए 2 से 9 अप्रैल तक सेशन-2 परीक्षा आयोजित करेगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें शिक्षा समाचार आदि से संबंधित ब्रेकिंग अपडेट।

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Election
एप में पढ़ें

Followed