JEE Main 2026 Result 2026: इस दिन जारी होगा जेईई मेन का रिजल्ट, तारीख हुई घोषित; देखें यहां
JEE Main 2026 Result Date: नेशनल टेस्टिंग एजेंसी ने जेईई मेन के सेशन-1 का रिजल्ट जारी करने की तारीख घोषित कर दी है। रिजल्ट जारी होने के बाद उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर स्कोरकार्ड देख सकते हैं।
विस्तार
JEE Main 2026 Result 2026: जेईई मेन सेशन-1 में शामिल 13 लाख से अधिक छात्रों के लिए बड़ी खबर है। नेशनल टेस्टिंग एजेंसी (NTA) जल्द ही इस परीक्षा का रिजल्ट जारी करेगी। परिणाम घोषित होने के बाद छात्र jeemain.nta.nic.in पर लॉगिन कर सकते हैं, अपने स्कोरकार्ड को डाउनलोड कर सकते हैं और अपने प्रदर्शन की पूरी जानकारी देख सकते हैं।
इससे आईआईटी, एनआईटी और अन्य इंजीनियरिंग संस्थानों में दाखिले की प्रक्रिया के लिए उन्हें आवश्यक जानकारी प्राप्त हो सकेगी।
कब जारी होगा रिजल्ट?
नेशनल टेस्टिंग एजेंसी (NTA) के ऑफिशियल अपडेट के अनुसार, JEE Main 2026 सेशन-1 का रिजल्ट 16 फरवरी 2026 (सोमवार) को जारी होने की संभावना है। जेईई मेन 2026 का पहला सेशन जनवरी में आयोजित किया गया था। B.E./B.Tech के पेपर 21 जनवरी से 29 जनवरी तक 10 शिफ्ट्स में लिए गए थे, जबकि B.Arch और B.Planning के पेपर-2 29 जनवरी को आयोजित किए गए थे।
Result Update : JEE (Main) Session 1#NTA #JEEMain2026 #ExamUpdates pic.twitter.com/iUWzDMAcE9
— National Testing Agency (@NTA_Exams) February 11, 2026
जेईई मेन में कोई तय पासिंग मार्क्स नहीं होते। उम्मीदवारों की योग्यता कट-ऑफ पर्सेंटाइल के आधार पर तय की जाती है। जेईई मेन में दाखिले के लिए जेईई मेन की क्वालिफाइंग पर्सेंटाइल फाइनल आंसर-की के आधार पर निर्धारित की जाती है। रॉ मार्क्स केवल योग्यता तय नहीं करते।
फाइनल आंसर-की से कैलकुलेट किए गए स्कोर और नॉर्मलाइजेशन के जरिए पर्सेंटाइल स्कोर तैयार किया जाता है, जिससे अलग-अलग शिफ्ट में परीक्षा देने वाले छात्रों के लिए निष्पक्षता बनी रहती है।
JEE Main 2026: सेशन-1 और सेशन-2 की प्रमुख तिथियां
जेईई मेन 2026 सेशन-1 परीक्षा 21, 22, 23, 24, 28 और 29 जनवरी को आयोजित की गई थी। एनटीए द्वारा सेशन-1 का रिजल्ट जल्द ही घोषित किया जाएगा।
जो छात्र सेशन-1 में अपनी रैंक से संतुष्ट नहीं हैं, वे सेशन-2 के लिए आवेदन कर सकते हैं। सेशन-2 के आवेदन भरने की अंतिम तिथि 25 फरवरी 2026 है, जबकि परीक्षा 2 अप्रैल से 9 अप्रैल 2026 तक आयोजित की जाएगी।
ऐसे देखें रिजल्ट
- सबसे पहले आप आधिकारिक वेबसाइट jeemain.nta.nic.in पर जाएं।
- होमपेज के LATEST NEWS सेक्शन में सेशन-1 रिजल्ट लिंक पर क्लिक करें।
- एप्लीकेशन नंबर, पासवर्ड और कैप्चा कोड भरकर लॉगिन करें।
- रिजल्ट स्क्रीन पर आपका रिजल्ट ओपन होगा।
- यहां से आप स्कोरकार्ड भी डाउनलोड कर सकते हैं।