सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jobs ›   Government Jobs ›   Maitreyi College Internship 2025: 250 Students Registered, GD Round on Nov 14

Internship: मैत्रेयी में इंटर्नशिप के लिए 250 पंजीकरण, 14 नवंबर को समूह परिचर्चा के जरिए होगा चयन

अमर उजाला ब्यूरो Published by: आकाश कुमार Updated Thu, 13 Nov 2025 08:22 AM IST
सार

Internship: दिल्ली विश्वविद्यालय के मैत्रेयी कॉलेज में हाल ही में स्थापित किए गए विदुषी अरूंधति भारतीय ज्ञान पंरपरा केंद्र में इंटर्नशिप के लिए अब तक 250 पंजीकरण हुए हैं। आगामी 14 नवम्बर 2025 को समूह परिचर्चा के द्वारा चयन प्रक्रिया संपन्न की जाएगी।
 

विज्ञापन
Maitreyi College Internship 2025: 250 Students Registered, GD Round on Nov 14
Internship - फोटो : Adobe Stock
विज्ञापन

विस्तार
Follow Us

Maitreyi College Internship 2025: दिल्ली विश्वविद्यालय के मैत्रेयी कॉलेज में हाल ही में स्थापित किए गए विदुषी अरूंधति भारतीय ज्ञान पंरपरा केंद्र में इंटर्नशिप करने में छात्राओं ने रूचि दिखाई है। इस केंद्र में जनवरी से जून (2026) तक की इंटर्नशिप के लिए अब तक 250 पंजीकरण हुए हैं। अब 14 नवंबर को समूह परिचर्चा के जरिए छात्राओं का चयन किया जाएगा।  

Trending Videos

250 से अधिक छात्राओं ने पंजीकरण कराया

कॉलेज प्रशासन के अनुसार केन्द्र की ओर से आमंत्रित प्रथम छात्र इंटर्नशिप (जनवरी 2026 से जून 2026) तक के लिए अब तक 250 से अधिक छात्राओं ने पंजीकरण कराया है। जो विद्यार्थियों में भारतीय ज्ञान-परम्परा के प्रति गहरी रुचि और शैक्षणिक जागरूकता को प्रदर्शित करता है।

यह इंटर्नशिप कार्यक्रम कॉलेज की प्राचार्या प्रो हरित्मा चोपड़ा के निर्देशन एवं मार्गदर्शन तथा उप-प्राचार्या प्रो ज्योति सिंह के सहयोग एवं समन्वय से संचालित किया जा रहा है। इसका प्रमुख उद्देश्य छात्राओं को भारतीय चिंतनए संस्कृति, पंरपरा तथा ज्ञान-विज्ञान की गहन अंतर्दृष्टि से जोडऩा और उन्हें अनुभव आधारित अधिगम का अवसर प्रदान करना है।

केन्द्र के नोडल अधिकारी एवं डीयू डिप्टी डीन स्टूडेंट्स वेलफेयर डॉ प्रमोद कुमार सिंह ने बताया कि इस कार्यक्रम के अंतर्गत चयनित छात्राएं केन्द्र की विविध शैक्षणिक और सृजनात्मक गतिविधियों जैसे आयोजन समन्वय, तकनीकी सहयोग, मीडिया और प्रलेखन, प्रतिवेदन लेखन तथा भारतीय ज्ञान-पद्धति पर अनुसंधान.सहायताकृ में सक्रिय भूमिका निभाएंगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

14 नवम्बर 2025 को समूह परिचर्चा 

आगामी 14 नवम्बर 2025 को समूह परिचर्चा के द्वारा चयन प्रक्रिया संपन्न की जाएगी, जिसके उपरांत चयनित छात्राओं को जनवरी से जून 2026 की अवधि के लिए केन्द्र से औपचारिक रूप से जोड़ा जाएगा। 

कार्यक्रम को सफलतापूर्वक पूर्ण करने वाली छात्राओं को प्रशंसा पत्र एवं इंटर्नशिप पूर्णता प्रमाणपत्र संयुक्त रूप से विदुषी अरुंधति भारतीय ज्ञान-पंरपरा केन्द्र, मैत्रेयी कॉलेज तथा काउंसिल ऑफ इंडिक स्टडीज़ एंड रिसर्च की ओर से प्रदान किया जाएगा। वर्तमान में यह अवसर केवल मैत्रेयी कॉलेज की छात्राओं के लिए ही उपलब्ध है।

विज्ञापन
विज्ञापन

 रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed