सब्सक्राइब करें

कमेंट

कमेंट X

😊अति सुंदर 😎बहुत खूब 👌अति उत्तम भाव 👍बहुत बढ़िया.. 🤩लाजवाब 🤩बेहतरीन 🙌क्या खूब कहा 😔बहुत मार्मिक 😀वाह! वाह! क्या बात है! 🤗शानदार 👌गजब 🙏छा गये आप 👏तालियां ✌शाबाश 😍जबरदस्त
Hindi News ›   Education ›   Making the Right Decision in Tough Times Is the True Mark of a Great Leader

Leadership: निर्णय लेना भी चुनौती बन जाए, तब समझदारी और संतुलन के साथ लें फैसला; यही है एक सच्चे लीडर की पहचान

Harvard Harvard Business Published by: Shahin Praveen Updated Fri, 06 Mar 2026 10:09 AM IST
विज्ञापन
सार

Decision Making: कठिन परिस्थितियों में निर्णय लेना आसान नहीं होता, क्योंकि हर व्यक्ति अपनी-अपनी राय देता है। ऐसे समय में एक सच्चे लीडर की जिम्मेदारी होती है कि वह सभी सुझावों को समझकर धैर्य और समझदारी से संतुलित फैलसा ले।

Making the Right Decision in Tough Times Is the True Mark of a Great Leader
Leadership - फोटो : Adobe Stock
विज्ञापन

विस्तार

Leadership: कुशल लीडर किसी भी बात को बिना सोचे-समझे स्वीकार नहीं करते, चाहे वह उनके वरिष्ठ की राय हो या किसी नियम में लिखा हो। वे पहले यह परखते हैं कि लिया गया निर्णय सही सिद्धांतों और मूल्यों के अनुरूप है या नहीं। यदि उन्हें लगता है कि कोई फैसला ठीक नहीं है या उससे बेहतर विकल्प हो सकता है, तो वे शांत और तर्कपूर्ण तरीके से अपनी बात सामने रखते हैं।

Trending Videos


इसका मतलब जिद करना या किसी बात को अनदेखा करना नहीं है। इसका अर्थ है कि यदि कोई निर्देश सही न लगे, तो उसे तुरंत मान लेने के बजाय उस पर सोच-विचार करके उचित समय पर सम्मानपूर्वक अपनी राय व्यक्त की जाए। यही समझदारी का संकेत होता है।

विज्ञापन
विज्ञापन

ईमानदार प्रतिक्रिया दें

कभी-कभी ऐसी परिस्थितियां आती हैं जब आपको सही और गलत के बीच निर्णय लेना पड़ता है। ऐसे समय में अपने मूल्यों के साथ दृढ़ता से खड़े रहने का साहस जरूरी होता है। इसके लिए पहले से यह सोचने की आदत डालें कि किन हालात में आपके सिद्धांतों की परीक्षा हो सकती है। फिर मन ही मन कल्पना करें कि उस स्थिति में आप ईमानदारी और समझदारी से कैसे प्रतिक्रिया देंगे। इस तरह का नियमित मानसिक अभ्यास आपका आत्मविश्वास बढ़ाता है और जरूरत पड़ने पर आपको बिना झिझक सही निर्णय लेने के लिए तैयार करता है।

दबाव के बीच सोच को सही दिशा दें

जब आप किसी दबाव या कठिन परिस्थिति का सामना करते हैं, तो सही निर्णय लेना मुश्किल हो सकता है। ऐसे समय में कुछ तय मॉडल आपकी सोच को स्पष्ट करने में मदद करते हैं। 'विरोध के पांच चरण' बताते हैं कि दबाव में आपके मन में डर, संकोच, दुविधा या साहस जैसी भावनाएं कैसे आती डर, संकोच, दुविधा या साहस जैसी भावनाएं कैसे आती हैं, जिससे आप खुद को बेहतर समझ पाते हैं। वहीं 'विरोध कम्पास' एक ऐसा मार्गदर्शक तरीका है, जो यह तय करने में मदद करता है कि किसी स्थिति में विरोध करना सही है या नहीं और उसे कैसे किया जाए। इन उपकरणों से आप संतुलित और सोच-समझकर फैसला ले पाते हैं।

मूल्यों के आधार पर निर्णय लें

जब आप किसी बात का विरोध करते हैं, तो आपका उद्देश्य केवल बहस करना नहीं होना चाहिए। असली बात यह है कि आप अपने सिद्धांतों और मूल्यों के आधार पर निर्णय लें। यह भावनाओं में आकर किया गया कदम नहीं, बल्कि सोच-समझकर लिया गया एक सैद्धांतिक रुख होता है। इसका मतलब है कि ध्यान सही और नैतिक बात पर टिके रहने पर होना चाहिए।

छोटे कदम मायने रखते हैं

प्रभावी विरोध हमेशा जोरदार या सार्वजनिक होना जरूरी नहीं है। कई बार शांत और सम्मानजनक बातचीत या सोच-समझकर लिखा गया पत्र भी सकारात्मक बदलाव ला सकता है। लेकिन अगर कोई व्यक्ति गलत या अनैतिक निर्देशों को बिना सवाल किए मान लेता है, तो लंबे समय में उसके परिणाम अधिक नुकसानदेह हो सकते हैं। इसलिए सही समय पर, सही तरीके से अपनी बात रखना ही समझदारी और जिम्मेदारी होती है।

विज्ञापन
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें शिक्षा समाचार आदि से संबंधित ब्रेकिंग अपडेट।

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed