सब्सक्राइब करें

कमेंट

कमेंट X

😊अति सुंदर 😎बहुत खूब 👌अति उत्तम भाव 👍बहुत बढ़िया.. 🤩लाजवाब 🤩बेहतरीन 🙌क्या खूब कहा 😔बहुत मार्मिक 😀वाह! वाह! क्या बात है! 🤗शानदार 👌गजब 🙏छा गये आप 👏तालियां ✌शाबाश 😍जबरदस्त
Hindi News ›   Jobs ›   Government Jobs ›   Who is Anuj Agnihotri UPSC Topper 2025; A AIIMS Jodhpur MBBS students shines nation wide

Anuj Agnihotri UPSC: इस बार राजस्थान के सिर बंधा ताज, जानें कौन हैं रावतभाटा के यूपीएससी टॉपर अनुज अग्निहोत्री

जॉब्स डेस्क, अमर उजाला Published by: Akash Kumar Updated Fri, 06 Mar 2026 04:03 PM IST
विज्ञापन
सार

UPSC Topper Anuj Agnihotri: राजस्थान के रावतभाटा के रहने वाले अनुज अग्निहोत्री ने यूपीएससी सिविल सेवा परीक्षा 2025 में टॉप किया है। उन्होंने मेडिकल क्षेत्र में पढ़ाई करते हुए एम्स जोधपुर से एमबीबीएस की डिग्री प्राप्त की।
 

Who is Anuj Agnihotri UPSC Topper 2025; A AIIMS Jodhpur MBBS students shines nation wide
राजस्थान के रावतभाटा के रहने वाले अनुज अग्निहोत्री ने किया टॉप - फोटो : अमर उजाला ग्राफिक्स
विज्ञापन

विस्तार

Anuj Agnihotri UPSC Topper: राजस्थान के एक छोटे शहर से आने वाले अनुज अग्निहोत्री ने अपनी मेहनत और लगन से सिविल सेवा की तैयारी में उल्लेखनीय सफलता हासिल की है। अनुज ने सिविल सेवा परीक्षा 2025 में शीर्ष स्थान हासिल किया है। अनुज मेडिकल के छात्र रह चुके हैं।

Trending Videos


वर्ष 2017 में एमबीबीएस की पढ़ाई शुरू करने के कुछ समय बाद उन्हें महसूस हुआ कि बदलाव लाने के लिए अधिकार और जिम्मेदारी भी जरूरी होती है। इसके बाद उन्होंने अपने माता-पिता से चर्चा की और सिविल सेवा परीक्षा की तैयारी शुरू कर दी। अनुज अग्निहोत्री ने अपने तीसरे प्रयास में ऑल इंडिया रैंक-1 हासिल की। उनके पिता कृष्ण बिहारी राजस्थान परमाणु ऊर्जा स्टेशन में तकनीशियन के पद पर कार्यरत हैं, जबकि उनकी मां गृहिणी हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


अनुज ने अपनी प्रारंभिक शिक्षा रावतभाटा के एटॉमिक एनर्जी सेंट्रल स्कूल से प्राप्त की और वहीं से 10वीं की परीक्षा उत्तीर्ण की। इसके बाद उन्होंने कोटा के एम.बी. पब्लिक सीनियर सेकेंडरी स्कूल से 12वीं की पढ़ाई पूरी की।

मेडिकल प्रवेश परीक्षा में सफलता मिलने के बाद उन्होंने जोधपुर स्थित एम्स से एमबीबीएस की डिग्री हासिल की। वर्ष 2023 में मेडिकल इंटर्नशिप पूरी करने के बाद उन्होंने पूरी तरह से सिविल सेवा परीक्षा की तैयारी पर ध्यान केंद्रित किया।





अनुज अग्निहोत्री की यह प्रोफाइल बताती है कि एक छोटे शहर से आने वाला छात्र भी स्पष्ट सोच, मेहनत और सही मार्गदर्शन के साथ प्रशासनिक सेवा में बड़ी उपलब्धि हासिल कर सकता है।

यह भी पढ़ें: यूपीएससी सिविल सेवा परीक्षा का अंतिम परिणाम जारी, 958 अभ्यर्थी चयनित; देखें लिस्ट

UPSC Topper List 2025: यूपीएससी टॉपर लिस्ट
 

क्रमांक रोलनंबर नाम
1 1131589 अनुज अग्निहोत्री
2 4000040 राजेश्वरी सुवे एम
3 3512521 अकांश ढुल
4 0834732 राघव झुनझुनवाला
5 0409847 ईशान भटनागर
6 6410067 ज़िनिया अरोड़ा
7 0818306 ए आर राजा मोहिद्दीन
8 0843487 पक्षल सेक्रेटरी
9 0831647 आस्था जैन
10 1523945 उज्ज्वल प्रियांक
11 1512091 यशस्वी राज वर्धन
12 0840280 अक्षित भारद्वाज
13 7813999 अनन्या शर्मा
14 5402316 सुरभि यादव
15 3507500 सिमरनदीप कौर
16 0867445 मोनिका श्रीवास्तव
17 0829589 चितवन जैन
18 5604518 श्रुति आर
19 0105602 निसार दिशांत अमृतलाल
20 6630448 रवि राज


यूपीएससी सीएसई 2025 की पूरी टॉपर लिस्ट देखें...

 

पिछले वर्षों के टॉपर्स

वर्ष टॉपर का नाम अंतिम अंक
2025 अनुज अग्निहोत्री अभी जारी नहीं
2024 शक्ति दुबे 1043
2023 आदित्य श्रीवास्तव 1099
2022 इशिता किशोर 1094
2021 श्रुति शर्मा 1105
2020 शुभम कुमार 1054
2019 प्रदीप सिंह 1072
2018 कनिष्क कटारिया 1121
2017 अनुदीप दुरिशेट्टी 1126
2016 नंदिनी केआर 1120
2015 टीना डाबी 1063
2014 इरा सिंघल 1082
विज्ञापन
विज्ञापन

 रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed