सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Unnao News ›   unnao news

Unnao News: पर्चा बनवाने और डॉक्टर को दिखान में लगे दो घंटे

Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sat, 07 Mar 2026 12:54 AM IST
विज्ञापन
unnao news
फोटो-3- जिला अस्पताल की ओपीडी गैलरी में मरीजों की भीड़। संवाद
विज्ञापन
उन्नाव। जिला अस्पताल में चार दिन बाद शुक्रवार को ओपीडी पूरे समय संचालित हुई तो मरीजों की भीड़ बढ़ गई। 1955 मरीजों ने पर्चा बनवाया। अतिरिक्त पर्चा काउंटर और स्वास्थ्यकर्मी न लगाने से मरीजों पर्चा बनवाने में घंटों परेशान होना पड़ा। पर्चा बनवाने और डॉक्टर को दिखाने में करीब दो घंटे लगे। सबसे ज्यादा मरीज फिजीशियन और बाल रोग विशेषज्ञ के कक्ष में रही। जांच कराने के लिए पैथोलॉजी में भी भीड़ रही।
Trending Videos

जिला अस्पताल में तीन काउंटरों पर पर्चा बनाने की व्यवस्था है। चार दिन बाद सुबह आठ से दो बजे तक ओपीडी होने से भीड़ बढ़ने की संभावना के बाद भी अस्पताल प्रशासन ने अतिरिक्त पर्चा काउंटर की व्यवस्था नहीं की। तीन काउंटर पर पर्चा बनने से मरीजों को काफी देर तक कतार में खड़े रहना पड़ा। सुबह 10 बजे के बाद भीड़ अधिक होने पर मरीज व उनके तीमारदारों में पहले पर्चा बनवाने को लेकर कई बार धक्का-मुक्की भी हुई।
विज्ञापन
विज्ञापन

डॉक्टरों के ओपीडी कक्ष के बाहर मरीजों की कतार लगी रहीं। यहां भी मरीजों को करीब एक घंटे इंतजार करना पड़ा। शुक्रवार को 1955 मरीजों ने पर्चा बनवाया। इनमें 532 सर्दी, जुकाम, बुखार, पेट दर्द आदि के रोगी शामिल रहे। जुकाम, बुखार से 357 बच्चे भी बाल रोग विशेषज्ञ के पास पहुंचे। फिजीशियन डॉ. कौशलेंद्र प्रकाश ने बताया कि ज्यादातर मरीज सर्दी, जुकाम, बुखार, बदन दर्द के रहे। बताया कि ऐसा रंग खेलने के दौरान ज्यादा देर तक भीगने से हुआ है।
त्वचा रोग विशेषज्ञ डॉ. प्रियंका श्रीवास्तव को दिखाने के लिए मरीजों की भीड़ रही। केमिकल युक्त रंग लगने से चेहरे की त्वचा झुलसने, दाने होने जैसी समस्या से पीड़ित रहे। नेत्र रोग विशेषज्ञ डॉ. फैसल जुबैर को दिखाने के लिए मरीजों की भीड़ रही। रंग, गुलाल और रंग युक्त पानी जाने से आंखें लाल होने और जलन होने की समस्या रही। अस्पताल की अव्यवस्था को लेते हुए हेडिंग सुझाएं


बारी के लिए करना पड़ा इंतजार
दोस्ती नगर के रज्जन लाल ने बताया कि चार दिन से बुखार आ रहा है। सुबह नौ बजे पर्चा काउंटर पर पहुंच गए थे 10 बजे पर्चा बन पाया। इसके बाद 12 बजे डाॅक्टर को दिखा पाए। भगवंतनगर की शिव दुलारी ने बताया कि बीपी और दर्द समस्या है। आठ बजे अस्पताल आ गई थी। इसके बाद डॉक्टर को दिखाने में समय लग गया। एक बजे दवा मिल पाई।

वर्जन...
पर्याप्त स्वास्थ्य कर्मियों की तैनाती दवा वितरण कक्ष और पर्चा काउंटर पर की गई है। तीन दिन तक केवल चार घंटे ओपीडी होने और त्योहार की वजह से मरीज कम आ रहे थे। शुक्रवार को पूरे समय ओपीडी संचालित होने से ओपीडी में अधिक मरीज पहुंचे। इससे कुछ दिक्कतें हुई होंगी लेकिन डॉक्टरों ने अतिरिक्त समय देकर सभी मरीजों का समुचित इलाज और परामर्श दिया। पैथोलॉजी में पहुंचे मरीजों के सैंपल लेकर जांच की गई। -डॉ. राजीव गुप्ता, सीएमएस, जिला अस्पताल

फोटो-3- जिला अस्पताल की ओपीडी गैलरी में मरीजों की भीड़। संवाद

फोटो-3- जिला अस्पताल की ओपीडी गैलरी में मरीजों की भीड़। संवाद

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed