सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Unnao News ›   unnao news

Unnao News: तेज रफ्तार बाइक पेड़ से टकराई, युवक की मौत

Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sat, 07 Mar 2026 01:02 AM IST
विज्ञापन
unnao news
विज्ञापन
परियर। सफीपुर कोतवाली क्षेत्र के मरौंदा-बाबा बगिया मार्ग पर बृहस्पतिवार की रात तेज रफ्तार बाइक पेड़ से टकरा गई। सिर में गहरी चोट से उसकी मौत हो गई। परिजन पुलिस को सूचना दिए बिना शव लेकर चले गए। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार बाइक सवार हेलमेट नहीं लगाए था।
Trending Videos

जालौन जिले के थाना कदौरा के इकौना गांव निवासी अरविंद (25) सफीपुर कोतवाली क्षेत्र के मरौंदा मझवारा गांव में किराए पर रहता था। वह फेरी लगाकर पानी के बताशे (पानी पूरी) बेचता था। बृहस्पतिवार की रात लगभग नौ बजे किसी काम से बाइक से परियर जा रहा था। सफीपुर सड़क पर बाबा बगिया के पास सड़क किनारे पेड़ से बाइक टकरा गई। उसकी मौके पर ही मौत हो गई। साथ काम करने वाले साथियों ने घटना की जानकारी परिजनों को दी।
विज्ञापन
विज्ञापन

पिता राम बहादुर व परिजन बिना पुलिस सूचना के शव लेकर गांव चले गए। स्थानीय लोगों की मानें युवक नशे की हालत में था और हेलमेट नहीं लगाए था। सिर पर गंभीर चोट के चलते उसकी मौत हो गई। कोतवाल एसएन त्रिपाठी ने बताया कि ऐसी कोई सूचना नहीं है। तहरीर मिलने पर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed