सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Basti News ›   A list of 14-year-old girls will be made to prevent cervical cancer.

Basti News: सर्वाइकल कैंसर से बचाव के लिए 14 साल की बच्चियों की बनेगी सूची

Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Sat, 07 Mar 2026 12:53 AM IST
विज्ञापन
A list of 14-year-old girls will be made to prevent cervical cancer.
विज्ञापन
बस्ती। डीआईओ डाॅ. एके चौधरी ने शुक्रवार को सीएचसी मरवटिया के अंतर्गत आने वाले उपकेंद्रो का निरीक्षण किया। इस दौरान टीकाकरण की स्थिति जानी। एएनएम को ड्यूलिस्ट अपडेट करने के लिए निर्देशित किया। इसके साथ ही कहा कि टीकाकरण में कोई भी शिथिलता न बरती जाए।
Trending Videos

जिला प्रतिरक्षण अधिकारी ने पहले महसों उपकेंद्र का निरीक्षण किया। यहां पर निरीक्षण के समय लगभग 12 बच्चों का टीकाकरण किया जा चुका था। एएनएम अंबिका गौंड़ मौजूद थीं। इसके बाद भुवनी उप केंद्र का निरीक्षण किया। यहां पर एएनएम चंद्रावती टीकाकरण करती मिलीं। लगभग 13 बच्चों का टीकाकरण किया जा चुका था। जिला प्रतिरक्षण अधिकारी ने कहा कि ड्यू लिस्ट अपडेट करने में कोई लापरवाही न बरते।
विज्ञापन
विज्ञापन

क्षेत्र में अधिक कोई बुखार के साथ शरीर पर दाने मिले तो उसे तुरंत सीएससी पर भेजें। इसके साथ ही पोलियो केस की भी निगरानी करती रहे। इसमें कोई ढिलाई न दिखाएं। कहा कि आशा कार्यकर्ता क्षेत्र में 14 साल की बेटियों की लिस्ट तैयार करें, ताकि सर्वाइकल कैंसर से बचाव का टीका लगाया जा सके। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed