सब्सक्राइब करें

कमेंट

कमेंट X

😊अति सुंदर 😎बहुत खूब 👌अति उत्तम भाव 👍बहुत बढ़िया.. 🤩लाजवाब 🤩बेहतरीन 🙌क्या खूब कहा 😔बहुत मार्मिक 😀वाह! वाह! क्या बात है! 🤗शानदार 👌गजब 🙏छा गये आप 👏तालियां ✌शाबाश 😍जबरदस्त
Hindi News ›   Jobs ›   Government Jobs ›   SSC JE 2025 Paper 1 Result out at ssc.gov.in; 15607 qualified for paper 2; Check category wise cutoff

SSC JE Result: एसएससी जेई पेपर-1 का रिजल्ट जारी, 15607 अभ्यर्थी चयनित; यहां देखें श्रेणीवार कटऑफ

जॉब्स डेस्क, अमर उजाला Published by: Akash Kumar Updated Fri, 06 Mar 2026 02:35 PM IST
विज्ञापन
सार

SSC JE 2025 Result: कर्मचारी चयन आयोग जूनियर इंजीनियर पेपर-1 की रिजल्ट जारी कर दिया है। सिविल इंजीनियरिंग से 11,593 और इलेक्ट्रिकल और मैकेनिकल इंजीनियरिंग में 4014 उम्मीदवारों को अगले चरण के लिए चुना गया है। आयोग ने श्रेणीवार कटऑफ भी जारी कर दी है, जोकि नीचे उपलब्ध है।
 

SSC JE 2025 Paper 1 Result out at ssc.gov.in; 15607 qualified for paper 2; Check category wise cutoff
कर्मचारी चयन आयोग (SSC) - फोटो : Official Website- ssc.gov.in
विज्ञापन

विस्तार

SSC JE Result 2026: कर्मचारी चयन आयोग (SSC) ने जूनियर इंजीनियर (सिविल, मैकेनिकल और इलेक्ट्रिकल) परीक्षा 2025 के पहले चरण यानी पेपर-1 का परिणाम घोषित कर दिया है। यह परीक्षा देशभर के विभिन्न केंद्रों पर 3 दिसंबर से 6 दिसंबर 2025 और 13 दिसंबर 2025 को कंप्यूटर आधारित मोड (CBT) में आयोजित की गई थी। 

Trending Videos


पेपर-1 में कुल 15,607 अभ्यर्थियों को आगे के चरण के लिए योग्य घोषित किया गया है। वहीं, 2 अभ्यर्थियों का परिणाम रोक लिया गया है। पेपर-1 में प्रदर्शन के आधार पर योग्य उम्मीदवारों को पेपर-2 के लिए शॉर्टलिस्ट किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


आयोग ने बताया कि परीक्षा कई शिफ्टों में आयोजित की गई थी, इसलिए उम्मीदवारों के अंकों को नॉर्मलाइजेशन फॉर्मूला के आधार पर समायोजित किया गया है। इसी नॉर्मलाइज्ड स्कोर के आधार पर परिणाम तैयार कर अभ्यर्थियों को अगले चरण के लिए चुना गया है।

सिविल इंजीनियरिंग में कट-ऑफ और चयनित उम्मीदवार

सिविल इंजीनियरिंग में विभिन्न श्रेणियों के लिए कट-ऑफ इस प्रकार है-

 
श्रेणी कट-ऑफ अंक चयनित उम्मीदवार
SC 109.24462 2766
ST 106.85210 1206
OBC 124.45815 4536
EWS 117.90628 1539
UR 127.22748 1321
OH 101.82395 83
HH 57.64407 89
अन्य PwD 40.01300 53


इस तरह सिविल इंजीनियरिंग से कुल 11,593 उम्मीदवारों को पेपर-2 के लिए शॉर्टलिस्ट किया गया है।

इलेक्ट्रिकल/मैकेनिकल इंजीनियरिंग की कट-ऑफ कितनी गई?

इलेक्ट्रिकल और मैकेनिकल इंजीनियरिंग के लिए श्रेणीवार कट-ऑफ इस प्रकार है:

 
श्रेणी कट-ऑफ अंक चयनित उम्मीदवार
SC 112.05213 917
ST 102.86832 350
OBC 127.30120 1464
EWS 115.36583 639
UR 127.30120 542
OH 102.38689 35
HH 66.59578 34
अन्य PwD 44.18208 33


इन दोनों शाखाओं में कुल 4014 उम्मीदवारों को अगले चरण के लिए चुना गया है।

दो उम्मीदवारों का रिजल्ट रोका गया

आयोग ने जानकारी दी है कि दो उम्मीदवारों के परिणाम फिलहाल रोके गए हैं। इनके रोल नंबर 625140014465 और 825140020334 हैं। कुछ प्रशासनिक कारणों के चलते इनका परिणाम फिलहाल जारी नहीं किया गया है।

न्यूनतम क्वालिफाइंग मार्क्स

एसएससी द्वारा पेपर-1 में पास होने के लिए न्यूनतम अंक भी तय किए गए थे।

  • सामान्य वर्ग (UR): 30% यानी 60 अंक
  • ओबीसी / ईडब्ल्यूएस: 25% यानी 50 अंक
  • अन्य सभी श्रेणियां: 20% यानी 40 अंक


इन न्यूनतम अंकों के आधार पर ही उम्मीदवारों को आगे की प्रक्रिया के लिए योग्य माना गया है।

आंसर-की में बदलाव के बाद जारी हुआ रिजल्ट

एसएससी के अनुसार, परीक्षा की अस्थायी आंसर-की पर उम्मीदवारों से प्राप्त आपत्तियों की समीक्षा की गई। जहां जरूरी लगा वहां सुधार भी किए गए। इसके बाद फाइनल आंसर-की के आधार पर पेपर-1 का रिजल्ट तैयार किया गया है।

आयोग जल्द ही अपनी आधिकारिक वेबसाइट पर फाइनल आंसर-की, प्रश्नपत्र, रिस्पॉन्स शीट और उम्मीदवारों के अंक भी जारी करेगा।

जल्द घोषित होगी पेपर-2 की तारीख

एसएससी ने बताया है कि जूनियर इंजीनियर परीक्षा 2025 के पेपर-2 की तारीख जल्द ही घोषित की जाएगी। पेपर-1 में सफल उम्मीदवारों को सलाह दी गई है कि वे आगे की जानकारी और अपडेट के लिए आयोग की आधिकारिक वेबसाइट पर नियमित रूप से नजर बनाए रखें।

विज्ञापन
विज्ञापन

 रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed