सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Mandi News ›   The Chief Minister reprimanded MLA Vinod Kumar on the stage.

Mandi News: मंच पर मुख्यमंत्री ने विधायक विनोद कुमार को सुनाई खरी खोटी

Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Sat, 07 Mar 2026 12:54 AM IST
विज्ञापन
The Chief Minister reprimanded MLA Vinod Kumar on the stage.
विज्ञापन
विधायक के मंच पर संबोधन के लिए खड़े होते ही कांग्रेस और भाजपा कार्यकर्ताओं ने लगाए नारे
Trending Videos

थोड़ी देर के लिए गरमाया माहौल, कमरे बुक करवाने संबंधी लगे नारे
संवाद न्यूज एजेंसी

बग्गी (मंडी)। नाचन के भाजपा विधायक विनोद कुमार के मंच पर संबोधन के लिए खड़े होते ही दियारगी में मुख्यमंत्री की जनसभा में अचानक माहौल गरमा गया। जैसे ही विधायक ने संबोधन शुरू किया तो जनसभा स्थल पर मौजूद कांग्रेस कार्यकर्ता व विधायक विनोद कुमार के साथ आए भाजपा कार्यकर्ताओं ने नारेबाजी शुरू कर दी। पहले भाजपा कार्यकर्ताओं ने नारेबाजी शुरू की। इसके बाद युवा कांग्रेस की तरफ से कमरे बुक करवाने संबंधी नारे भी खूब लगे। विधायक को सही तरीके से भाषण तक नहीं देने दिया। कांग्रेस नेताओं ने युवाओं को शांत करवाने का प्रयास किया।
विधायक विनोद कुमार ने अपने संबोधन में मुख्यमंत्री का नाचन विधानसभा क्षेत्र में आने पर नाचन भाजपा कार्यकर्ताओं व नाचन की जनता की ओर से स्वागत किया और योजनाओं के लोकार्पण के लिए आभार जताया। कहा कि इन सभी योजनाओं का शिलान्यास पूर्व की भाजपा सरकार के समय उन्होंने स्वयं किया था। साथ ही बजट का प्रावधान भी किया था। इसी का परिणाम है कि आज मुख्यमंत्री इन योजनाओं का लोकार्पण करवा पा रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि कांग्रेस ने बीते तीन वर्षों में नाचन विधानसभा क्षेत्र के लिए एक पैसा भी नहीं दिया है। उन्होंने मुख्यमंत्री से नाचन के लिए सीएचसी देने की मांग की। पूर्व सरकार के समय सीएचसी की अधिसूचना जारी कर दी थी, जिसे वर्तमान सरकार ने डी नोटिफाई कर दिया।
विधायक की बातों का जवाब देते हुए मुख्यमंत्री ने अपने संबोधन में विधायक विनोद कुमार को खूब-खरी-खोटी सुनाई। कहा कि विनोद कुमार कई वर्षों से विधायक हैं मगर अभी भी चिल्ला रहे हैं। मुख्यमंत्री ने कहा कि पूर्व की जयराम सरकार ने लोअर नाचन में सीएचसी खोलने की अधिसूचना बिना बजट के कर दी थी। यह एक राजनीतिक जुमला था। कहा कि विधायक विनोद कुमार यदि अपने दूसरे कार्यकाल की शुरुआत में यह अधिसूचना जारी करवाते तो वह डी नोटिफाई नहीं होती।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed