{"_id":"69aae1c7d6fbc3c694034a13","slug":"the-husband-imprisoned-in-jail-had-asked-his-wife-to-bring-drugs-hidden-in-the-house-mandi-news-c-90-1-ssml1045-188304-2026-03-06","type":"story","status":"publish","title_hn":"Mandi News: जेल में कैद पति ने पत्नी से मंगवाया था घर में छिपाया चिट्टा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Mandi News: जेल में कैद पति ने पत्नी से मंगवाया था घर में छिपाया चिट्टा
विज्ञापन
विज्ञापन
पुलिस ने की बल्ह घाटी स्थित घर में दबिश, पुलिस जांच जारी
आरोपी पति डेढ़ से है जेल में, पुलिस खंगाल रही तथ्य
डिजिटल पर न चलाएं... फॉलोअप....
संवाद न्यूज एजेंसी
मंडी। जिला कारागार मंडी में बंद कैदी तक चिट्टा पहुंचाने के प्रयास के मामले में कई खुलासे हुए हैं। जेल में डेढ़ साल से कैद पति ने ही पत्नी को घर में छिपाए चिट्टा के बारे में बताकर उससे मंगवाया था। पत्नी बल्ह घाटी स्थित गांव में अपने मायके में रहती है। इसका खुलासा होने के बाद पुलिस ने महिला के मायके पक्ष वाले घर में दबिश देकर भी तलाशी ली, लेकिन पुलिस के हत्थे कुछ नहीं चढ़ पाया।
पुलिस जांच में सामने आया है कि पति ने पहले से ही यह चिट्टा घर में छिपाकर रखा था। उसने अपनी पत्नी से यह चिट्टा मंगवाया था, लेकिन उसके सुपुर्द होने से पहले यह चिट्टा जेल स्टॉफ की निगरानी में आ गया और पूरा भंडाफोड़ हो गया। पुलिस इस मामले में आरोपी महिला के चिट्टा तस्करी में सक्रिय होने के एंगल को भी जांच परख रही है। इसी के चलते महिला के कब्जे में और चिट्टा होने की आशंका पर घर में दबिश दी।
पुलिस आरोपी महिला से पूछताछ कर अब तथ्य जुटाएगी। जेल में कैद पति को भी इस मामले की जांच में शामिल किया जा सकता है। पुलिस यह पता लगाने की कोशिश कर रही है कि यह चिट्टा जेल में बंद पति ने खुद के लिए मंगवाया था या फिर किसी दूसरे को सौंपा जाना था।
बता दें कि बीते वीरवार दोपहर को मंडी जेल में कैद पति तक 1.3 ग्राम चिट्टा पहुंचाते हुए पत्नी को पकड़ा था। आरोपी महिला को नोटिस पाबंद किया गया है। उधर, पुलिस अधीक्षक मंडी विनोद कुमार ने बताया कि मामले में नियमानुसार सभी पहलुओं को ध्यान में रखते हुए जांच की जा रही है।
Trending Videos