सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Mandi News ›   Chukku loses ITBP soldier, bids farewell with military honours

Mandi News: चुक्कू ने खोया आईटीबीपी का जवान, सैन्य सम्मान के साथ दी विदाई

Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Sat, 07 Mar 2026 01:15 AM IST
विज्ञापन
Chukku loses ITBP soldier, bids farewell with military honours
दमेला मोक्षधाम में आईटीबीपी के सीनियर कांस्टेबल भूमि सिंह को सैन्य सम्मान के साथ अंतिम विदाई दे
विज्ञापन
पपलाहण गांव के निवासी थे जवान, दमेला मोक्षधाम में हुआ अंतिम संस्कार
Trending Videos

संवाद न्यूज एजेंसी

पधर (मंडी)। पधर की ग्राम पंचायत चुक्कू ने अपना आईटीबीपी जवान खो दिया। पंचायत के पपलाहण गांव निवासी भारत-तिब्बत सीमा पुलिस (आईटीबीपी) के सीनियर कांस्टेबल भूमि सिंह पैंक्रियाज कैंसर से पीड़ित थे। शुक्रवार को सैन्य सम्मान के साथ अंतिम विदाई दी गई। दमेला स्थित मोक्षधाम में हुए अंतिम संस्कार के दौरान आईटीबीपी की टुकड़ी ने उन्हें गार्ड ऑफ ऑनर देकर श्रद्धांजलि अर्पित की। इस मौके पर लोगों ने नम आंखों से उन्हें अंतिम विदाई दी।
भूमि सिंह के बेटे दिनेश कुमार ने पिता की चिता को मुखाग्नि दी। वहीं बेटी पम्मी, बहु अंजू और धर्मपत्नी वीणा का रो-रो कर बुरा हाल रहा, जिससे माहौल बेहद भावुक हो गया। भूमि सिंह आईटीबीपी में करीब 38 वर्षों तक सेवाएं दे चुके थे और वर्तमान में आईटीबीपी टीपीटी बटालियन चंडीगढ़ में तैनात थे। वह लगभग एक साल से पैंक्रियाज कैंसर से पीड़ित थे और उनका इलाज मोहाली के निजी अस्पताल में चल रहा था, जहां बीते 5 मार्च सुबह करीब 8:40 बजे उनका निधन हो गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

पूर्व मंत्री कौल सिंह ठाकुर, विधायक पूर्ण चंद, पूर्व विधायक जवाहर ठाकुर, पंचायत समिति द्रंग के पूर्व उपाध्यक्ष कृष्ण भोज, पूर्व प्रधान संत राम कटारिया व अन्य लोगों ने शोक व्यक्त करते हुए परिवार के प्रति गहरी संवेदना प्रकट की हैं।

दमेला मोक्षधाम में आईटीबीपी के सीनियर कांस्टेबल भूमि सिंह को सैन्य सम्मान के साथ अंतिम विदाई दे

दमेला मोक्षधाम में आईटीबीपी के सीनियर कांस्टेबल भूमि सिंह को सैन्य सम्मान के साथ अंतिम विदाई दे

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed