{"_id":"69ab29ca3afec609050a4eaa","slug":"jewellery-worth-rs-20-lakh-stolen-while-shifting-household-goods-faridabad-news-c-26-1-fbd1020-64368-2026-03-07","type":"story","status":"publish","title_hn":"Faridabad News: घर का सामान शिफ्ट करने के दौरान 20 लाख के जेवर चोरी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Faridabad News: घर का सामान शिफ्ट करने के दौरान 20 लाख के जेवर चोरी
विज्ञापन
विज्ञापन
घरेलू सहायिका और चार मजदूरों पर एफआईआर दर्ज
संवाद न्यूज एजेंसी
फरीदाबाद। सेक्टर आठ में घर की मरम्मत के दौरान सामान शिफ्ट करते समय एक बुजुर्ग दंपती के करीब 20 लाख रुपये मूल्य के सोने और हीरे के जेवरात चोरी हो गए। पीड़ित रणबीर मलिक की शिकायत पर सेक्टर आठ थाना पुलिस ने घरेलू सहायिका और सामान शिफ्ट करने वाले चार मजदूरों के खिलाफ एफआईआर दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
पुलिस को दी गई शिकायत के अनुसार रणबीर मलिक अपने सेक्टर-8 स्थित मकान नंबर 149 की मरम्मत करवा रहे थे, जिसके चलते उन्होंने 21 फरवरी को अपना सामान पास के ही मकान नंबर 157 में शिफ्ट करवाया था। शिफ्टिंग का जिम्मा सिही निवासी करीम और उसके साथियों अजरु, साबिर व अनवर को सौंपा गया था। इस दौरान घर की घरेलू सहायिका सपना भी वहां मौजूद थी। शिफ्टिंग के बाद जब जेवरातों की जांच की गई, तो बैग से डायमंड मंगलसूत्र, सोने की चेन, हीरे के टॉप्स और अंगूठी सहित ज्वेलरी गायब मिली। पीड़ित का आरोप है कि शिफ्टिंग के वक्त मौजूद इन पांचों व्यक्तियों में से ही किसी ने मिलीभगत कर जेवरात चोरी किए हैं। पुलिस ने चोरी की धाराओं के तहत एफआईआर दर्ज कर ली और संदिग्धों से पूछताछ की जा रही है।
Trending Videos