सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Faridabad News ›   Fear of chicken pox among students raises concerns, alert issued

Faridabad News: छात्रों में चिकन पॉक्स की आशंका से बढ़ी चिंता, अलर्ट

Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Sat, 07 Mar 2026 01:06 AM IST
विज्ञापन
Fear of chicken pox among students raises concerns, alert issued
विज्ञापन
नूंह। जिले के अड़बर गांव में छठी और बारहवीं कक्षा के दो छात्र चिकन पॉक्स से संक्रमित पाए गए हैं, जिससे परिवार और ग्रामीणों में चिंता का माहौल है। इसके अलावा मालब गांव के तीन और पल्ला गांव के दो छात्र भी संदिग्ध रूप से इसी संक्रमण के लक्षणों से ग्रस्त बताए जा रहे हैं।
Trending Videos




स्वास्थ्य विभाग ने मामले को गंभीरता से लेते हुए निगरानी शुरू कर दी है। एसएमओ डॉ. कपिल यादव ने कहा कि जिन बच्चों में संदिग्ध लक्षण दिखाई दें, उनकी तुरंत जांच करानी चाहिए। उन्होंने बताया कि कई बार लोग सामान्य छोटी फुंसियों को भी चिकन पॉक्स समझ लेते हैं, इसलिए सही जांच कराना जरूरी है। स्वास्थ्य विशेषज्ञों के अनुसार चिकन पॉक्स एक संक्रामक बीमारी है, जो संक्रमित व्यक्ति के संपर्क में आने से फैल सकती है। इसलिए संक्रमित बच्चों को कुछ समय के लिए अलग कमरे में रखना और स्वच्छता का विशेष ध्यान रखना जरूरी है, ताकि संक्रमण आगे न फैले। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed