सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Faridabad News ›   Brother and sister were blackmailing and demanding Rs 5 lakh

Faridabad News: भाई-बहन ब्लैकमेल कर मांग रहे थे 5 लाख

Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Sat, 07 Mar 2026 12:57 AM IST
विज्ञापन
Brother and sister were blackmailing and demanding Rs 5 lakh
विज्ञापन
-रेप के झूठे केस की धमकी देकर 75 हजार लेते रंगे हाथों पकड़े
Trending Videos

संवाद न्यूज एजेंसी
नूंह । जिले में ब्लैकमेलिंग और सैक्सटॉर्शन के मामले में नूंह सदर थाना पुलिस ने भाई-बहन को रंगे हाथों गिरफ्तार किया है। आरोपियों ने एक व्यक्ति को झूठे रेप केस में फंसाने की धमकी देकर 75 हजार रुपये ऐंठने की कोशिश की थी। पुलिस ने जाल बिछाकर आरोपियों को पकड़ा।

शिकायतकर्ता सौयब पुत्र असरफ निवासी गांव अडबर थाना सदर नूंह ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि पिछले साल गांव टपकन के स्कूल में अपने भतीजे के पेपर के सिलसिले में गए थे। वहां वह अपनी गाड़ी में बैठे हुए थे, तभी एक महिला ने उनके मोबाइल फोन को अपने भाई को फोन करने के बहाने लिया और वापस नहीं लौटाया। कुछ दिनों बाद महिला ने उसी नंबर से सौयब के दूसरे फोन पर कॉल करना शुरू किया। सौयब ने कई बार फोन वापस मांगा, लेकिन महिला ने नहीं दिया और लगातार कॉल करके मिलने के लिए दबाव बनाने लगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

4 फरवरी को महिला ने कहा कि वह उनके घर आ रही है। डर के मारे वह तावडू रोड गांव सोंख के पास पहुंचे। वहां महिला मिली, तभी अचानक उसका भाई आया और सौयब के साथ मारपीट की। दोनों ने मिलकर धमकी दी कि या तो 5 लाख रुपये दो, वरना झूठा रेप केस दर्ज करवा देंगे। आरोप है कि इसके बाद दोनों भाई बहनों ने विभिन्न नंबरों से लगातार कॉल करके 5 लाख रुपये की मांग की। एक मार्च को महिला ने दोपहर करीब 12 बजे से और शाम साढ़े चार बजे तक कॉल कर 5 लाख रुपये मांगे और 5 दिनों का अल्टीमेटम दिया। सौयब ने इस दौरान बातचीत की रिकॉर्डिंग कर ली।
पीड़ित की शिकायत पर पुलिस ने त्वरित कार्रवाई की। 5 मार्च जाल बिछाकर पुलिस ने शिकायतकर्ता के भाई को 75 हजार रुपये दिए। उसने आरोपियों द्वारा बताई जगह नल्हड़ से गांव सौंख जाने वाली रोड पर टाइल कंपनी के पास पहुंचने पर सिग्नल दिया। पुलिस मौके पर पहुंची और दोंनो भाई बहनों को 75 हजार रुपये के साथ रंगे हाथों गिरफ्तार कर लिया। बरामद नोटों के सीरियल नंबर इन्वेंट्री से मैच करने पर पुष्टि हो गई। मामले में भारतीय न्याय संहिता धाराओं के तहत मुकदमा दर्ज किया गया है। दोनों आरोपियों को नियम अनुसार अदालत में पेश किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed