सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Faridabad News ›   Four thousand farmers will get tubewell connections

Faridabad News: चार हजार किसानों को मिलेंगे ट्यूबवेल कनेक्शन

Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Sat, 07 Mar 2026 01:09 AM IST
विज्ञापन
Four thousand farmers will get tubewell connections
विज्ञापन
-कृषि क्षेत्र के लिए विद्युत व्यवस्था को बेहतर बनाने की तैयारी
Trending Videos

संवाद न्यूज एजेंसी

हथीन। भाजपा के प्रदेश कार्यसमिति सदस्य सूरज पांडे ने बताया कि जिला पलवल के सभी जरूरतमंद चार हजार किसानों को टयूबवेल कनेक्शन मिलेंगे। कृषि क्षेत्र के लिए बिजली सप्लाई व्यवस्था बेहतर होगी। पांडे ने लोक निर्माण विश्राम गृह में आयोजित बैठक में बताया कि प्रदेश में बिजली वितरण व्यवस्था को सुदृढ़ करने की दिशा में सरकार बड़ा कदम उठाने की तैयारी है।
बढ़ती मांग और किसानों को समय पर कनेक्शन उपलब्ध कराने के उद्देश्य से सरकार ने हरियाणा एग्री डिस्कॉम के नाम से तीसरी बिजली वितरण कंपनी बनाने का प्रस्ताव तैयार किया है। नई कंपनी प्रदेश के सभी 5 हजार 84 कृषि फीडरों और लगभग 7.12 लाख कृषि उपभोक्ताओं को बिजली सेवाएं प्रदान करेगी। उन्होंने बताया कि राज्य में घरेलू, कॉमर्शियल, कृषि और औद्योगिक उपभोक्ताओं को कुल 14 हजार 391 फीडरों के माध्यम से बिजली आपूर्ति की जा रही है। वर्ष 2004-05 से 2014-15 तक बिजली निगम ने 1,89,978 नए ट्यूबवेल कनेक्शन जारी किए थे, जबकि वर्ष 2015-16 से दिसंबर 2025-26 तक 2,92,990 नए ट्यूबवेल कनेक्शन दिए जा चुके हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

उनका कहना है कि नई कंपनी के गठन से कृषि क्षेत्र को समर्पित व्यवस्था विकसित होगी। ट्यूबवेल कनेक्शन जारी करने की प्रक्रिया तेज होगी और खराब ट्रांसफॉर्मर बदलने जैसे कार्यों में भी तेजी आएगी। इसके साथ ही किसानों को भरोसेमंद और निर्बाध बिजली आपूर्ति सुनिश्चित करने पर विशेष ध्यान दिया जाएगा। बैठक में भाजपा के हथीन मण्डल महामंत्री हरकेश शर्मा, भाजपा के पूर्व जिला उपाध्यक्ष जयसिंह चौहान भी उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed