सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Faridabad News ›   The Nuh-Palwal State Highway needs repairs before it can be made a four-lane highway

Faridabad News: नूंह–पलवल स्टेट हाईवे को फोरलेन बनाने से पहले मरम्मत की दरकार

Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Sat, 07 Mar 2026 01:01 AM IST
विज्ञापन
The Nuh-Palwal State Highway needs repairs before it can be made a four-lane highway
विज्ञापन
– सड़क बदहाल, 32 किमी का सफर आधे घंटे की जगह डेढ़ घंटे में
Trending Videos




– फोरलेन बनने पर अलीगढ़ व जेवर एयरपोर्ट जाना होगा सुगम



शेरसिंह डागर
नूंह। नूंह से पलवल को जोड़ने वाले स्टेट हाईवे को फोरलेन बनाने की प्रक्रिया पिछले करीब दो साल से कागजों में चल रही है, लेकिन धरातल पर काम शुरू नहीं हो पाया है। इस बीच सड़क इतनी जर्जर हो चुकी है कि लोगों ने सरकार से फोरलेन बनने से पहले इसकी मरम्मत कराने की मांग फिर उठाई है। लोगों का कहना है कि फिलहाल सड़क पर चलना भी मुश्किल हो गया है और आए दिन दुर्घटनाओं का खतरा बना रहता है।

करीब 32 किलोमीटर लंबा नूंह-पलवल मार्ग इस कदर टूट चुका है कि पहले जहां यह सफर करीब आधे घंटे में तय हो जाता था, वहीं अब डेढ़ घंटे तक लग रहे हैं। सड़क पर जगह-जगह गड्ढे होने के कारण वाहन चालकों और यात्रियों को पूरे रास्ते हिचकोले खाते हुए गुजरना पड़ता है।
विज्ञापन
विज्ञापन


- कागजी कार्रवाई में उलझा फोरलेन प्रोजेक्ट

नूंह-पलवल वाया मंडकोला सड़क को फोरलेन बनाने की योजना काफी समय से फाइलों में उलझी हुई है। अधिकांश कागजी प्रक्रिया पूरी होने के बावजूद लोक निर्माण विभाग वन विभाग को दोगुनी जमीन उपलब्ध नहीं करा पाया है, जिसके कारण परियोजना आगे नहीं बढ़ पा रही है। बताया जा रहा है कि इस सड़क के निर्माण पर करीब 137 करोड़ रुपये खर्च होंगे। जैसे ही जमीन से जुड़ी औपचारिकताएं पूरी होंगी, सड़क चौड़ीकरण के लिए पेड़ों की कटाई का कार्य शुरू किया जाएगा और इसके बाद निर्माण कार्य शुरू हो सकेगा।



-
विधानसभा में भी उठा मामला :

नूंह-पलवल स्टेट हाईवे को फोरलेन बनाने का मामला हाल ही में हरियाणा विधानसभा में भी उठाया गया, हथीन से विधायक इसराइल जेई ने इस पर सरकार को घेरा, लेकिन संबंधित विभाग के मंत्री रणवीर गंगवा इस पर संतोषजनक जवाब नहीं दे सके। इससे साफ संकेत मिल रहे हैं कि परियोजना को जमीन पर उतरने में अभी और समय लग सकता है। इससे लोगों को भारी मायूसी हाथ लगी है।
-----------------
बोले लोग :

स्थानीय लोगों का कहना है कि जब तक फोरलेन का काम शुरू नहीं होता, तब तक सरकार को इस सड़क की मेजर रिपेयर कराकर इसे चलने लायक बनाना चाहिए, जो मरम्मत की थी वो खत्म हो गई। रोजाना सफर करने वाले हजारों लोगों को राहत मिल सके।

जेवर एयरपोर्ट और अलीगढ़ की राह होगी आसान :

यह सड़क फोरलेन बनने के बाद नूंह और पलवल के बीच आवागमन तो आसान होगा ही, साथ ही अलीगढ़ और जेवर एयरपोर्ट तक पहुंचना भी काफी सुगम हो जाएगा। इसके अलावा मेवात और पलवल के लोग आसानी से दिल्ली-मुंबई मेगा एक्सप्रेसवे और फरीदाबाद एक्सप्रेसवे से भी जुड़ सकेंगे। इससे क्षेत्र के दर्जनों गांवों और कस्बों के लोगों को भविष्य में बड़ा लाभ मिलने की उम्मीद है।

------

मेरे द्वारा इस मामले को विधानसभा में जोर-शोर से उठाया गया है । यह एक नहीं बल्कि दो जिलों की मांग है। लेकिन इस पर संबंधित विभागीय मंत्री कोई संतोषजनक जवाब नहीं दे पाए। जो जवाब एक साल पहले था, वही जवाब और कार्रवाई आज है। विभाग ने इस परियोजना पर कोई दिलचस्पी नहीं दिखाई है। हम इस मामले पर चुप नहीं बैठेंगे और इसको फिर जोर-जोर से उठाएंगे और संबंधित अधिकारियों से संपर्क कर इसे पूरा करने का हर संभव प्रयास करेंगे।

- इसराइल खान, विधायक हथीन।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed