UCEED-CEED 2026 Result: यूसीड और सीड के नतीजे घोषित, फटाफट इस लिंक से करें चेक; जानें कैसा रहा आपका रिजल्ट
UCEED-CEED 2026 Result OUT: यूसीड और सीड के परिणाम जारी कर दिए गए हैं। परीक्षा देने वाले अभ्यर्थी आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर अपने लॉगिन विवरण की मदद से रिजल्ट देख सकते हैं। अभ्यर्थियों को रिजल्ट देखने के लिए अपने लॉगिन विवरण का उपयोग करना होगा।
विस्तार
UCEED-CEED 2026 Result: अंडरग्रेजुएट कॉमन एंट्रेंस एग्जामिनेशन फॉर डिजाइन (UCEED) 2026 का परिणाम भारतीय प्रौद्योगिकी संस्थान (आईआईटी) बॉम्बे द्वारा घोषित कर दिया गया है। परीक्षा में शामिल उम्मीदवार अब आधिकारिक वेबसाइट uceed.iitb.ac.in और ceed.iitb.ac.in पर जाकर अपना रिजल्ट चेक कर सकते हैं।
आईआईटी बॉम्बे 10 मार्च को यूसीईईडी 2026 का स्कोरकार्ड भी वेबसाइट पर जारी करेगा। उम्मीदवार इसे 31 जुलाई 2026 तक डाउनलोड कर पाएंगे। संस्थान ने स्पष्ट किया है कि स्कोरकार्ड की कोई हार्ड कॉपी डाक या ईमेल के जरिए नहीं भेजी जाएगी।
The results of UCEED and CEED 2026 are now available for viewing at https://t.co/A5ZrLLArRj and https://t.co/B4QEjfdauR
Hearty congratulations to all the rank-holders!
IIT Bombay wishes all the registered candidates of UCEED and CEED success in your future endeavours. pic.twitter.com/0qaDctDep8 — IIT Bombay (@iitbombay) March 6, 2026
18 जनवरी को हुई परीक्षा
आईआईटी बॉम्बे ने यूसीईईडी 2026 परीक्षा का आयोजन 18 जनवरी को किया था। परीक्षा के बाद 28 जनवरी को फाइनल आंसर की जारी की गई। इस परीक्षा में सफल अभ्यर्थियों को कॉमन मेरिट रैंक (ऑल इंडिया रैंक) दी जाएगी। मेरिट लिस्ट उम्मीदवारों के पार्ट-A और पार्ट-B में प्राप्त कुल अंकों के आधार पर तैयार की जाएगी।
रिजल्ट के बाद क्या होगा?
यूसीईईडी परीक्षा पास करने और रैंक मिलने के बाद भी उम्मीदवारों को सीधे प्रवेश नहीं मिलता है। इसके लिए योग्य अभ्यर्थियों को आईआईटी बॉम्बे द्वारा आयोजित संयुक्त सीट आवंटन (काउंसलिंग) प्रक्रिया में भाग लेना होगा।
इस काउंसलिंग के माध्यम से उम्मीदवारों को बी.डेस (Bachelor of Design) कार्यक्रम में प्रवेश दिया जाएगा। यह प्रवेश आईआईटी बॉम्बे, आईआईटी दिल्ली, आईआईटी गुवाहाटी, आईआईटी हैदराबाद, आईआईटी रुड़की और IIITDM जबलपुर जैसे संस्थानों में उपलब्ध सीटों के आधार पर होगा।
रिजल्ट कैसे करें चेक
उम्मीदवार नीचे दिए गए आसान स्टेप्स को फॉलो करके अपना रिजल्ट और स्कोरकार्ड देख सकते हैं:
- सबसे पहले UCEED की आधिकारिक वेबसाइट uceed.iitb.ac.in पर जाएं।
- होमपेज पर दिखाई दे रहे “UCEED 2026 Result” लिंक पर क्लिक करें।
- इसके बाद उम्मीदवार लॉगिन पेज खुल जाएगा।
- यहां अपना पंजीकृत ईमेल आईडी और पासवर्ड दर्ज करें।
- फिर Login/Submit बटन पर क्लिक करें।
- इसके बाद स्क्रीन पर आपका UCEED 2026 का रिजल्ट, स्कोर और रैंक दिखाई देगा।
कमेंट
कमेंट X