MHT CET 2026 Answer Key: एमएचटी सीईटी पीसीएम ग्रुप की प्रोविजनल आंसर-की आज, 22 मई तक दर्ज कर सकेंगे आपत्ति
MHT CET 2026 Answer Key: एमएचटी सीईटी पीसीएम ग्रुप की प्रोविजनल आंसर-की आज जारी होगी। उम्मीदवार 22 मई तक प्रति प्रश्न 1000 रुपये शुल्क देकर आपत्ति दर्ज कर सकते हैं। फाइनल आंसर-की के बाद जून में रिजल्ट जारी होने की संभावना है।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
MHT CET 2026 Answer Key: महाराष्ट्र स्टेट कॉमन एंट्रेंस टेस्ट सेल ने एमएचटी सीईटी 2026 के पीसीएम ग्रुप (फिजिक्स, केमिस्ट्री और मैथ्स) की सेशन-1 प्रोविजनल आंसर-की जारी कर दी है। परीक्षा में शामिल हुए उम्मीदवार अब आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर अपनी रिस्पॉन्स शीट, प्रश्न पत्र और आंसर-की चेक कर सकते हैं। इसके साथ ही अभ्यर्थियों को उत्तरों पर आपत्ति दर्ज कराने का मौका भी दिया गया है।
सीईटी सेल के अनुसार, उम्मीदवार 20 मई 2026 से 22 मई 2026 तक ऑनलाइन माध्यम से आपत्तियां दर्ज करा सकते हैं। इसके लिए अभ्यर्थियों को आधिकारिक वेबसाइट cetcell.mahacet.org पर लॉगिन करना होगा। आपत्ति दर्ज करने के लिए प्रति प्रश्न 1000 रुपये शुल्क निर्धारित किया गया है। उम्मीदवारों को अपने दावे के समर्थन में जरूरी दस्तावेज भी अपलोड करने होंगे।
अप्रैल में हुई थी परीक्षा
एमएचटी सीईटी 2026 की पीसीएम परीक्षा 11 अप्रैल से 20 अप्रैल 2026 के बीच आयोजित की गई थी। अब जारी की गई प्रोविजनल आंसर-की के जरिए छात्र अपने उत्तरों का मिलान कर सकते हैं और किसी भी गलती की स्थिति में निर्धारित समय सीमा के भीतर चुनौती दे सकते हैं।
कब जारी होगा रिजल्ट?
सीईटी सेल ने स्पष्ट किया है कि सभी आपत्तियों और शिकायतों की समीक्षा के बाद फाइनल आंसर-की जारी की जाएगी। इसके बाद परिणाम तैयार किए जाएंगे। रिपोर्ट्स के अनुसार, एमएचटी सीईटी 2026 का रिजल्ट जून में जारी किया जा सकता है। रिजल्ट के बाद महाराष्ट्र के इंजीनियरिंग कॉलेजों में दाखिले के लिए सेंट्रलाइज्ड एडमिशन प्रोसेस (CAP) शुरू होगी।
ऐसे दर्ज करें आपत्ति
- सबसे पहले आधिकारिक वेबसाइट cetcell.mahacet.org पर जाएं।
- होमपेज पर दिए गए आपत्ति दर्ज करने के लिए उपलब्ध पर क्लिक करें।
- एप्लीकेशन नंबर, जन्मतिथि और कैप्चा से लॉगिन करें।
- जिस प्रश्न पर आपत्ति करनी है उसे चुनें।
- जरूरी दस्तावेज अपलोड करें।
- प्रति प्रश्न 1000 रुपये शुल्क जमा कर फॉर्म सबमिट करें।