सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Education ›   MP Board Class 5th 8th result declared at rskmp in Check topper list marksheet sarkari result

MP Board 5th-8th Result 2026 OUT: एमपी बोर्ड 5वीं में 95.14 फीसदी, तो 8वीं में 93.83% बच्चे पास; देखें रिजल्ट

जॉब्स डेस्क, अमर उजाला Published by: Shahin Praveen Updated Wed, 25 Mar 2026 01:20 PM IST
विज्ञापन
सार

Madhya Pradesh Board Class 5, 8 Result 2026 released at rskmp.in: मध्य प्रदेश माध्यमिक शिक्षा मंडल और राज्य शिक्षा केंद्र ने कक्षा 5वीं और 8वीं के वार्षिक परीक्षा परिणाम जारी कर दिए हैं। इस साल करीब 23 लाख से अधिक छात्र-छात्राओं ने परीक्षा में हिस्सा लिया था, जिनका इंतजार अब खत्म हो गया है।

MP Board Class 5th 8th result declared at rskmp in Check topper list marksheet sarkari result
MP Board 8th Result 2026 OUT - फोटो : अमर उजाला, ग्राफिक
विज्ञापन

विस्तार

MP Board 8th Result 2026 Out: मध्य प्रदेश माध्यमिक शिक्षा मंडल (MPBSE) और राज्य शिक्षा केंद्र (RSKMP) ने कक्षा 5वीं और 8वीं के वार्षिक परीक्षा परिणाम आज जारी कर दिए हैं। लंबे समय से इंतजार कर रहे लाखों छात्रों और उनके अभिभावकों का इंतजार अब खत्म हो गया है। छात्र अब अपना रिजल्ट आधिकारिक वेबसाइट rskmp.in, mpbse.nic.in और mpresults.nic.in पर जाकर चेक कर सकते हैं। रिजल्ट देखने के लिए छात्रों को अपना समग्र आईडी या रोल नंबर दर्ज करना होगा, जिसके बाद वे अपनी मार्कशीट डाउनलोड भी कर सकते हैं।

Trending Videos


कक्षा 5वीं की परीक्षाएं 20 से 26 फरवरी तक आयोजित की गई थीं, जबकि कक्षा 8वीं की परीक्षाएं 20 से 28 फरवरी तक संपन्न हुईं। दोनों ही कक्षाओं की परीक्षाएं दोपहर 2 बजे से शाम 4:30 बजे तक निर्धारित समय में आयोजित की गई थीं।
विज्ञापन
विज्ञापन

MP Board 8th Result 2026: बेटियों ने दिखाया शानदार प्रदर्शन

मध्य प्रदेश में कक्षा 8वीं का परीक्षा परिणाम इस बार काफी बेहतर रहा है। कुल 93.83 प्रतिशत विद्यार्थी परीक्षा में सफल हुए हैं। पहली बार बोर्ड पैटर्न पर आयोजित इस परीक्षा के नतीजों ने राज्य की शिक्षा व्यवस्था को लेकर सकारात्मक संकेत दिए हैं। 


इस बार कक्षा 8वीं के परिणाम में छात्राओं ने विशेष रूप से शानदार प्रदर्शन किया और लड़कों को पीछे छोड़ दिया। जहां छात्राओं का उत्तीर्ण प्रतिशत 94.98% रहा, वहीं छात्रों का पास प्रतिशत 92.74% दर्ज किया गया। यह अंतर दर्शाता है कि बेटियां लगातार शिक्षा के क्षेत्र में आगे बढ़ रही हैं और बेहतर प्रदर्शन कर रही हैं।

MP Board 5th Result 2026: कक्षा 5वीं में कुल 95.14 प्रतिशत बच्चे पास

मध्य प्रदेश में कक्षा 5वीं की बोर्ड परीक्षा में इस बार कुल 95.14 प्रतिशत विद्यार्थी सफल हुए हैं। पहली बार बोर्ड पैटर्न पर आयोजित इस परीक्षा में बच्चों ने शानदार प्रदर्शन किया है और छात्राएं अव्वल रही हैं।

रिजल्ट में छात्राओं का प्रदर्शन लड़कों से बेहतर रहा। छात्राओं का उत्तीर्ण प्रतिशत 96.19% रहा, जबकि छात्रों का 94.15% दर्ज किया गया। इससे स्पष्ट होता है कि प्राथमिक स्तर पर भी बेटियां लगातार बेहतर प्रदर्शन कर रही हैं। इस परीक्षा में सरकारी, निजी स्कूलों और पंजीकृत मदरसों के छात्र शामिल हुए।

MPBSE 5th-8th Result 2026: एमपी बोर्ड 5वीं-8वीं पासिंग मार्क्स

एमपी बोर्ड की कक्षा 5 और 8 की परीक्षाओं के लिए, पास होने का न्यूनतम मानदंड 33 प्रतिशत है। छात्रों के लिए प्रत्येक विषय में कम से कम 33 प्रतिशत अंक प्राप्त करना अनिवार्य है। इस वर्ष बोर्ड ने पास होने के मानदंडों में कोई बदलाव नहीं किया है।

मार्कशीट भी संबंधित स्कूलों में वितरित की जाएंगी। छात्र अपना रिजल्ट आधिकारिक वेबसाइट पर ही देखें और यदि मार्कशीट में कोई गड़बड़ी दिखाई दे, तो तुरंत अपने स्कूल से संपर्क करें।

कैसे चेक करें रिजल्ट?

  • सबसे पहले आधिकारिक वेबसाइट rskmp.in पर जाएं।
  • होमपेज पर दिए गए “Result” लिंक पर क्लिक करें।
  • अपना रोल नंबर या समग्र आईडी दर्ज करें।
  • स्क्रीन पर दिख रहा कैप्चा कोड भरें।
  • “Submit” बटन पर क्लिक करें।
  • आपका रिजल्ट स्क्रीन पर दिखाई देगा।
  • भविष्य के लिए प्रिंट आउट निकाल लें और सॉफ्ट कॉपी सुरक्षित रखें।
विज्ञापन
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें शिक्षा समाचार आदि से संबंधित ब्रेकिंग अपडेट।

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed