सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   Patna News ›   RJD party Tejashwi Yadav targeted PM Modi Sanjay Singh soft on Nitish Kumar silent on Anant Singh patna bihar

Bihar : सीएम नीतीश कुमार पर नरम, अनंत सिंह पर खामोश; फिर किस पर गरम हुए तेजस्वी? संजय भी रहे निशाने पर

न्यूज़ डेस्क, अमर उजाला, पटना Published by: Krishan Ballabh Narayan Updated Wed, 25 Mar 2026 05:00 AM IST
विज्ञापन
सार

Bihar : कभी नीतीश कुमार को थका हुआ सीएम कहते थे, लेकिन आज     तेजस्वी यादव सीएम नीतीश कुमार पर नरम दिखे। सवाल पूछने पर बाहुबली अनंत सिंह पर खामोश हो गए; लेकिन जब बात पीएम की हुई तो खूब गरम हुए। संजय सिंह भी निशाने पर रहे।

RJD party Tejashwi Yadav targeted PM Modi Sanjay Singh soft on Nitish Kumar silent on Anant Singh patna bihar
तेजस्वी यादव, मुख्यमंत्री नीतीश कुमार और मोकामा विधायक अनंत सिंह। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार

नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव आज मुख्यमंत्री नीतीश कुमार पर नरम दिखे। वहीं मोकामा के बाहुबली विधायक अनंत सिंह पर पूछे गए  सवाल पर वह खामोश हो गए। लेकिन केंद्र सरकार पर वह जमकर बरसे। वहीं मंत्री संजय सिंह के संबंध में कहा कि इस मामले की जांच भी होनी चाहिए और मंत्री जी को जवाब भी देना चाहिए।

Trending Videos

यह खबर भी पढ़ें-Nitish Kumar : चौथी बार जदयू की कमान मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के हाथ में, आज फिर चुने गए निर्विरोध
विज्ञापन
विज्ञापन


 नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव आज राष्ट्रीय जनता दल के प्रदेश कार्यालय पहुंचे। इस दौरान पत्रकारों से बात करते हुए मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के राष्ट्रीय अध्यक्ष बनने पर कहा कि   यह जदयू का अंदरूनी मामला है। तेजस्वी यादव ने मुख्यमंत्री नीतीश कुमार पर नरमी बरतते हुए कहा कि मुख्यमंत्री नीतीश कुमार को जबरन दिल्ली भेजा जा रहा है, जबकि वह ऐसा नहीं चाहते हैं। तेजस्वी यादव ने भारतीय जनता पार्टी पर हमला करते हुए कहा कि मैं तो शुरू से कह रहा हूं कि भाजपा अलग तरह की राजनीति करती है। मुख्यमंत्री नीतीश कुमार को भाजपा जबरन राज्यसभा भेज रही है।
यह खबर भी पढ़ें-Bihar: सीएम के आगमन से पहले बरसने लगी गोलियां, रजिस्ट्री ऑफिस में गोलीबारी; SDM और DSP कार्यालय भी जद में

वहीं नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव बाहुबली आनंद सिंह के संबंध में पूछे गए सवाल के जवाब में खामोश हो गए। दुबारा पूछने पर तेजस्वी यादव ने कहा कि इसका जवाब हमारे प्रवक्ता देंगे। तेजस्वी यादव ने अनंत सिंह पर न तो किसी तरह की कोई टिप्पणी की और ना ही कुछ कहा। वह अनंत सिंह के सवाल पर खामोश हो गए। वहीं लोजपा रामविलास पार्टी के मंत्री संजय सिंह के संबंध में अकः कि उनपर लगे हुए आरोपों की जांच होनी चाहिए। साथ ही मंत्री जी को सामने आकर जवाब भी देना चाहिए।

नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव केंद्र सरकार पर जमकर बोला। उन्होंने कहा कि अगर हालात की जानकारी पहले से थी तो सरकार को पहले से इसकी व्यस्था करनी चाहिए थी, लेकिन ऐसा नहीं किया गया। यही वजह है कि जनता आज परेशान हो रही है। तेजस्वी यादव ने कहा कि केंद्र सरकार को आम जनता से कोई मतलब नहीं है, इसलिए सरकार को इस्तीफा दे देना चाहिए।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed