सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Education ›   NCERT Class 9 New Textbooks 2026 Printing Accelerated Digital Books Available Supply Gap to Be Resolved Soon

NCERT: एनसीईआरटी की कक्षा 9 की नई किताबें जल्द होंगी उपलब्ध, तेजी से छपाई जारी, ऑनलाइन फ्री एक्सेस भी शुरू

एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला Published by: Akash Kumar Updated Fri, 01 May 2026 08:09 PM IST
विज्ञापन
सार

NCERT: एनसीईआरटी ने कक्षा 9 की नई किताबों की तेजी से छपाई शुरू की है। एनईपी 2020 आधारित किताबें जल्द उपलब्ध होंगी। सप्लाई-डिमांड में अस्थायी कमी बताई गई है। डिजिटल किताबें वेबसाइट पर मुफ्त उपलब्ध हैं, जबकि सोशल साइंस पुस्तक जल्द जारी होगी।
 

NCERT Class 9 New Textbooks 2026 Printing Accelerated Digital Books Available Supply Gap to Be Resolved Soon
Books - फोटो : Adobe Stock
विज्ञापन

विस्तार

NCERT: राष्ट्रीय शैक्षिक अनुसंधान और प्रशिक्षण परिषद (NCERT) ने कक्षा 9 की नई पाठ्यपुस्तकों को लेकर अहम जानकारी साझा की है। परिषद ने बताया है कि नई किताबों की छपाई तेज़ गति से की जा रही है और इन्हें जल्द ही देशभर के छात्रों तक उपलब्ध करा दिया जाएगा। फिलहाल अधिक मांग के कारण सप्लाई में अस्थायी कमी जरूर है, लेकिन इसे जल्द ही दूर करने के प्रयास जारी हैं।

नई शिक्षा नीति के तहत तैयार किताबें

एनसीईआरटी के अनुसार, कक्षा 9 की नई किताबें राष्ट्रीय शिक्षा नीति 2020 (NEP 2020) के आधार पर विकसित की गई हैं। यह बदलाव देश की शिक्षा प्रणाली को अधिक व्यावहारिक, आधुनिक और छात्र-केंद्रित बनाने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम माना जा रहा है।

विज्ञापन
विज्ञापन

डिजिटल किताबें पहले से उपलब्ध

छात्रों की पढ़ाई प्रभावित न हो, इसके लिए परिषद ने इन किताबों के डिजिटल संस्करण पहले ही अपनी आधिकारिक वेबसाइट पर मुफ्त उपलब्ध करा दिए हैं। छात्र ncertbooks.ncert.gov.in और ncert.nic.in के जरिए इन पुस्तकों को डाउनलोड या ऑनलाइन पढ़ सकते हैं।

विज्ञापन

कई माध्यमों से हो रही उपलब्धता

एनसीईआरटी ने किताबों की उपलब्धता सुनिश्चित करने के लिए कई विकल्प दिए हैं। ये किताबें ई-कॉमर्स प्लेटफॉर्म्स पर भी उपलब्ध हैं। इसके अलावा, जो स्कूल और संस्थान थोक में किताबें चाहते हैं, उन्हें सीधे एनसीईआरटी द्वारा आपूर्ति की जा रही है।

सप्लाई गैप जल्द होगा खत्म

परिषद ने माना है कि नए पाठ्यक्रम में बदलाव के कारण शुरुआती चरण में सप्लाई और डिमांड के बीच अंतर पैदा हुआ है। हालांकि, इसके लिए मजबूत व्यवस्था की गई है और जल्द ही सभी छात्रों तक किताबें पहुंचा दी जाएंगी।

सोशल साइंस की किताब जल्द आएगी

आधिकारिक जानकारी के अनुसार, कक्षा 9 की लगभग सभी किताबें जारी हो चुकी हैं। केवल सामाजिक विज्ञान (Social Science) की पुस्तक अभी अंतिम चरण में है और इसे भी जल्द जारी कर दिया जाएगा।

एनसीईआरटी ने छात्रों को सलाह दी है कि वे फिलहाल डिजिटल संसाधनों का उपयोग करें और पढ़ाई जारी रखें, ताकि किसी भी तरह की रुकावट से बचा जा सके।

विज्ञापन
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें शिक्षा समाचार आदि से संबंधित ब्रेकिंग अपडेट।

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed