फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Education ›   NEET-SS Round 2 Registration Reopens Following Delhi High Court Order

NEET-SS 2026: नीट एसएस अभ्यर्थियों को राहत, दिल्ली हाईकोर्ट के निर्देश पर राउंड-2 के लिए दोबारा आवेदन शुरू

Thu, 06 Aug 2026 10:21 AM IST
Shahin Praveen पीटीआई, नई दिल्ली
पीटीआई, नई दिल्ली Published by: Shahin Praveen Updated Thu, 06 Aug 2026 10:21 AM IST
सार

NEET-SS Registration 2026: दिल्ली हाईकोर्ट के निर्देश के बाद मेडिकल काउंसलिंग कमेटी ने नीट एसएस 2026 काउंसलिंग के राउंड-2 के लिए रजिस्ट्रेशन प्रक्रिया दोबारा शुरू कर दी है। पात्र अभ्यर्थी निर्धारित समय सीमा के भीतर आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर आवेदन कर सकते हैं।

विज्ञापन
NEET-SS Round 2 Registration Reopens Following Delhi High Court Order
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : Adobe Stock

विस्तार

NEET-SS Registration: NEET-SS Registration: मेडिकल काउंसलिंग कमेटी (MCC) ने दिल्ली हाई कोर्ट के आदेश के बाद NEET-SS 2025 काउंसलिंग के दूसरे राउंड से जुड़ा 3 अगस्त का नोटिस वापस ले लिया है। इस आदेश के तहत याचिकाकर्ता उम्मीदवारों को दोबारा रजिस्ट्रेशन करने और काउंसलिंग प्रक्रिया में शामिल होने की अनुमति दी गई है। अब उम्मीदवार MCC की नई अपडेट और संशोधित काउंसलिंग प्रक्रिया का इंतजार कर रहे हैं।

विज्ञापन


एक नोटिस में, MCC ने कहा कि यह फैसला रिट पिटीशन (सिविल) नंबर 11097/2026, सुनील और अन्य बनाम मेडिकल काउंसलिंग कमेटी में कोर्ट के 5 अगस्त के आदेश को ध्यान में रखते हुए लिया गया था।
विज्ञापन


नोटिस में कहा गया, "कोर्ट ने अपने निर्देश में, पिटीशनर कैंडिडेट्स को दोबारा रजिस्ट्रेशन करने और NEET-SS 2025 काउंसलिंग के राउंड 2 में हिस्सा लेने की इजाजत दी है।"

विज्ञापन
विज्ञापन

कब से शुरू होगी रजिस्ट्रेशन प्रक्रिया?

MCC ने कहा कि दिल्ली हाई कोर्ट की टिप्पणियों और चिंताओं को ध्यान में रखते हुए 3 अगस्त को जारी नोटिफिकेशन को तत्काल प्रभाव से वापस लेने का फैसला किया गया है। साथ ही काउंसलिंग का संशोधित शेड्यूल भी जारी किया गया है। इसके अनुसार, सभी उम्मीदवारों के लिए इस्तीफा (Resignation) पोर्टल 7 अगस्त को शाम 4 बजे तक खुला रहेगा।

नए शेड्यूल के मुताबिक, NEET-SS 2025 काउंसलिंग के दूसरे राउंड के लिए रजिस्ट्रेशन और चॉइस फिलिंग प्रक्रिया 9 अगस्त को सुबह 10 बजे से दोबारा शुरू होगी। दिल्ली हाई कोर्ट के हस्तक्षेप के बाद MCC ने यह कदम उठाया है, जिससे सभी पात्र उम्मीदवारों को काउंसलिंग प्रक्रिया में भाग लेने का अवसर मिल सके।

विज्ञापन
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें शिक्षा समाचार आदि से संबंधित ब्रेकिंग अपडेट।

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed