फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Education ›   NMC Plans to Add 5,000 MD-MS Seats, Boost for PG Medical Education

NMC: देश को मिलेंगे विशेषज्ञ डॉक्टर, एमडी एमएस में 5,000 सीटें बढ़ाने की तैयारी; एनएमसी जल्द ले सकता है फैसला

Fri, 31 Jul 2026 12:09 PM IST
Shahin Praveen अमर उजाला, ब्यूरो
अमर उजाला, ब्यूरो Published by: Shahin Praveen Updated Fri, 31 Jul 2026 12:09 PM IST
सार

NMC: देश में विशेषज्ञ डॉक्टरों की संख्या बढ़ाने के लिए राष्ट्रीय चिकित्सा आयोग एमडी और एमएस पाठ्यक्रमों में करीब 5,000 नई सीटें जोड़ने की तैयारी कर रहा है। इस प्रस्ताव पर जल्द फैसला लिया जा सकता है, जिससे पीजी मेडिकल शिक्षा को बढ़ावा मिलेगा और स्वास्थ्य सेवाओं को मजबूत करने में मदद मिलेगी।

विज्ञापन
NMC Plans to Add 5,000 MD-MS Seats, Boost for PG Medical Education
National Medical Commission (NMC) - फोटो : nmc.org.in

विस्तार

MD MS Seats: देश में विशेषज्ञ चिकित्सकों की कमी दूर होने जा रही है। दरअसल, राष्ट्रीय चिकित्सा आयोग (एनएमसी) इस एमडी-एमएस और अन्य पीजी चिकित्सा पाठ्यक्रमों की करीब 5,000 नई सीटें बढ़ाने की तैयारी में है। सूत्रों के मुताबिक, आयोग इस संबंध में फैसला ले सकता है। सबसे अधिक नई सीटें कर्नाटक, उत्तर प्रदेश, तमिलनाडु, मध्य प्रदेश और तेलंगाना जैसे राज्यों में बढ़ाने की तैयारी है।

विज्ञापन


बीते साल एनएमसी ने निजी मेडिकल कॉलेजों में 4,201 नई एमडी-एमएस (ब्रॉड स्पेशियलिटी) सीटों को मंजूरी दी थी। इन सीटों को नीट पीजी काउंसलिंग में शामिल किया गया था। इस वर्ष नीट पीजी 2026 की परीक्षा 30 अगस्त को आयोजित होगी। यह परीक्षा एमडी, एमएस, पीजी डिप्लोमा, पोस्ट-एमबीबीएस डीएनबी, डायरेक्ट छह वर्षीय डिप्लोमा पाठ्यक्रमों में प्रवेश के लिए एकल प्रवेश परीक्षा है।
विज्ञापन


नेशनल बोर्ड ऑफ एग्जामिनेशन इन मेडिकल साइंसेज (एनबीईएमएस) के आवेदन प्रक्रिया पूरी हो चुकी है। 27 अगस्त को एडमिट कार्ड जारी किए जाएंगे, जबकि 30 सितंबर तक परीक्षा परिणाम घोषित किए जाने की संभावना है। इसके बाद एमसीसीऔर संबंधित राज्य काउंसलिंग प्राधिकरणों द्वारा पीजी मेडिकल काउंसलिंग शुरू होगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

30 अगस्त को होगी नीट पीजी की परीक्षा

इन विषयों में सीटें ज्यादा बढ़ने का अनुमान करीब 150 से ज्यादा मेडिकल कॉलेजों ने सीटें बढ़ाने के लिए आवेदन किया है। सबसे ज्यादा सीटें एमएस ऑर्थोपेडिक्स, एमडी एनेस्थीसियोलॉजी, एमडी रेडियो डायग्नोसिस, एमडी पीडियाट्रिक्स, एमडी जनरल मेडिसिन, एमएस प्रसूति एवं स्त्री रोग, एमएस ईएनटी, एमएस जनरल सर्जरी, एमएस नेत्र रोग और एमडी पैथोलॉजी में बढ़ सकती हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें शिक्षा समाचार आदि से संबंधित ब्रेकिंग अपडेट।

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed